लालू प्रसाद यादव अपने आप में एक जीव-जंतु हैं…

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जीव-जंतु कहकर संबोधित किया है। सोमवार को न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ललन सिंह ने कहा, ‘लालू यादव को आप लोग नहीं जानते हैं, लालू प्रसाद यादव अपने आप में एक जीव-जंतु हैं। क्या बोलेंगे, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 6 जनवरी 2025, 06:49 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू प्रसाद यादव अपने आप में एक जीव-जंतु हैं…
Photo: UB India News Archive

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जीव-जंतु कहकर संबोधित किया है। सोमवार को न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ललन सिंह ने कहा, ‘लालू यादव को आप लोग नहीं जानते हैं, लालू प्रसाद यादव अपने आप में एक जीव-जंतु हैं। क्या बोलेंगे, क्या कहेंगे क्या करेंगे, उनका ना छोर है, ना ठिकाना है। वह ऐसे ही बोलते रहते हैं।’

ललन सिंह ने आगे कहा कि लालू यादव का मसखरा करना, मजाकिया लहजे में देश की समस्याओं की गंभीरता को उड़ाना, यह उनके हल्केपन का प्रमाण है। उनकी यह आदत आज से नहीं है। 1990 में जब वह बिहार के मुख्यमंत्री बने तब से आज तक वह यही काम कर रहे हैं। वह मसखरा करते हैं। उनके मसखरे को उसी रूप में देखा जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने सीएम नीतीश कुमार के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा है कि महागठबंधन या आरजेडी के साथ जाना उनका मिस्टेक था। ललन सिंह ने कहा कि मिस्टेक तो था ही, उन्होंने (आरजेडी) ने बिहार को बर्बादी के कगार पर पहुंचाया। 1990 से 2005 तक पति और पत्नी दोनों ने बिहार में राज किया। बिहार में कुछ नहीं था। बिहार में ना रोड थी, ना बिजली थी, ना कानून व्यवस्था था। बिहार के लोग बदहाल थे। बाहर के राज्यों में जब बिहार के लोग खुद को बिहारी बताते थे तब उन्हें घृणा की नजर से देखा जाता था। पति-पत्नी ने बिहार की ये हालत बनाकर रखा था। नीतीश कुमार ने 2005 से अगले 20 साल में नया बिहार बनाया है।

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार एक बार फिर से उनके साथ आते हैं तो वह उन्हें माफ कर देंगे। इसके बाद नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वह एनडीए अलग नहीं होंगे। लालू के इस बयान पर लगातार राजनीतिक बयानबाजी हो रही है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰