दिल्ली चुनाव में उतरेगी लालू प्रसाद की पार्टी?

बिहार की सियासत ने वहां का पारा गर्म कर दिया है. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही महागठबंधन में बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. दरअसल,बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के इंडिया अलायंस को लेकर दिए गए एक बयान के बाद प्रदेश में महागठबंधन के अस्तित्व पर सवाल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 9 जनवरी 2025, 06:45 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली चुनाव में उतरेगी लालू प्रसाद की पार्टी?
Photo: UB India News Archive

बिहार की सियासत ने वहां का पारा गर्म कर दिया है. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही महागठबंधन में बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. दरअसल,बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के इंडिया अलायंस को लेकर दिए गए एक बयान के बाद प्रदेश में महागठबंधन के अस्तित्व पर सवाल उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के रास्ते जुदा हो गए हैं. यह सवाल बेहद खास है क्योंकि इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं.

राजद नेता तेजस्वी यादव बुधवार को कार्यकर्ता दर्शन और संवाद कार्यक्रम के क्रम में बक्सर पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के अलग-अलग चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था. बिहार में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ उनका पुराना गठबंधन है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी हम लोगों ने यह निर्णय नहीं लिया है कि पार्टी वहां चुनाव लड़ेगी या नहीं और बाद में देखा जाएगा कि वहां क्या करना है. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में तेजस्वी यादव के इस बयान को लेकर विरोधी कई तरह के सवाल उठाने लगे हैं.

भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट पंकज सिंह कहते हैं कि राजद शुरू से ही कांग्रेस को हाशिए पर रखती आई है. इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और राजद ने कांग्रेस को हाशिए पर रखने की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने आगे कहा कि इनका गठबंधन सत्ता के लिए होता है. पश्चिम बंगाल में भी यही हुआ था. राजद यहां कांग्रेस को कम सीट देने की अभी से ही भूमिका बना रही है.

कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ कहते हैं कि तेजस्वी यादव ने कोई नई बात नहीं कही है. इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में ही बना था. राज्यों के चुनाव अलग होते हैं. बिहार में हम लोग राजद के साथ मिलकर पहले भी चुनाव लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव भी यही कह रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि राजद ने 144 पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे और उसके खाते में 75 सीटें आईं थीं. इसके बाद राजद के नेताओं द्वारा यह कहा भी गया था कि कांग्रेस के कारण महागठबंधन सत्ता से दूर हो गया. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ी थी और तीन सीटों पर उसे सफलता मिली थी. जबकि, राजद 23 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसके चार उम्मीदवार विजयी हुए थे.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰