2025 के कैलेंडर एवं बिहार डायरी का लोकार्पण……..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (09 जनवरी, 2025) को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में 2025 के कैलेंडर एवं बिहार डायरी का लोकार्पण किया. इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने पौधा भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया. बिहार कैलेंडर 2025 में राज्य में चलाई जा रही अग्रणी योजनाओं को समावेशित […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 10 जनवरी 2025, 08:14 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
2025 के कैलेंडर एवं बिहार डायरी का लोकार्पण……..
Photo: UB India News Archive

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (09 जनवरी, 2025) को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में 2025 के कैलेंडर एवं बिहार डायरी का लोकार्पण किया. इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने पौधा भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया. बिहार कैलेंडर 2025 में राज्य में चलाई जा रही अग्रणी योजनाओं को समावेशित किया गया है.

इस कैलेंडर में महीने के अनुसार सरकारी नौकरियों और रोजगार से लेकर औद्योगिक क्षेत्र की गतिविधि के साथ-साथ जीविका समूह की सक्रियता का ब्योरा विस्तार से डाला गया है. बिजली उपलब्धता के क्षेत्र में हुए सुधार की जानकारी दी गई है. शिक्षा के क्षेत्र में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग स्कूलों में कैसे हो रहा ये बताया गया है.

जनवरी से दिसंबर तक के कार्यों की पूरी डिटेल्स

जनवरी: कैलेंडर में पहले महीने के पन्ने पर औद्योगिक विकास एवं निवेश की चर्चा की गई है. बिहार में औद्योगिक विस्तार को सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत ढांचे में बदलाव करते हुए इथेनॉल पॉलिसी, टेक्सटाइल एवं लेदर पॉलिसी के साथ-साथ स्टार्टअप पॉलिसी लागू की गयी है. औद्योगिक नीति में हुए परिवर्तनों से उद्यमी बिहार में उद्योग लगाने के लिए उत्साहित हैं. राज्य में कृषि आधारित उद्योगों के विकास के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है. राज्य में फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं. बिहार बिजनेस कनेक्ट जैसे आयोजनों के माध्यम से राज्य में औद्योगिक निवेश का वातावरण तैयार हुआ है.

फरवरी: इस महीने के पन्ने पर रोजगार सृजन को दर्शाया गया है. साथ ही सरकारी विभागों और उनके क्षेत्रीय कार्यालयों में रिक्त पड़े महत्वपूर्ण पदों पर बहाली के बारे में जानकारी दी गई है. बताया गया है कि नियुक्तियों की प्रक्रिया को गति मिलने से मानव संसाधन की उपलब्धता के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़े हैं.

मार्च: इस महीने का जो पन्ना है उस पर खेल-कूद में राज्य सरकार की ओर से कौन-कौन से कार्य किए गए  हैं उसकी जानकारी दी गई है. नवंबर 2024 में राजगीर में हुए महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की जानकारी दी गई है. बताया गया है कि कैसे भारत ने चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. बिहार पूरे विश्व पटल पर हॉकी की दुनिया में भारत की विजय गाथा का साक्षी बन चुका है.

अप्रैल: इस महीने के कैलेंडर की बात करें तो अप्रैल माह के पन्ने पर महिला सशक्तीकरण को दर्शाया गया है. महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सबल बनाने के उद्देश्य से सीएम नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं उसका जिक्र है.

मई: इस महीने का पन्ना आधारभूत संरचना को समर्पित है. बताया गया है कि राज्य के सुदूर क्षेत्रों से पटना पहुंचने का लक्ष्य 6 घंटे रखा गया था, जिसे अब प्राप्त कर लिया गया है. अब इस लक्ष्य को घटाकर 5 घंटे कर दिया गया है.

जून: शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी जून के पन्ने पर दी गई है. इसमें बताया गया है कि बिहार ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं.

जुलाई: जुलाई माह के पृष्ठ पर विधि व्यवस्था एवं पुलिस आधुनिकीकरण को दर्शाया गया है. राज्य में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से पुलिस आधुनिकीकरण पर बल दिया जा रहा है.

अगस्त:  इस महीने के पन्ने पर कृषि क्षेत्र में हुए काम और विकास से जुड़े काम को दिखाया गया है. कृषि के समेकित विकास और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए राज्य में कृषि रोड मैप बनाकर योजनाएं चलाई जा रही हैं. कृषि रोड मैप जैसी योजना चलाने वाला बिहार देश का पहला राज्य है.

सितंबर: बिहार के आइकॉनिक भवनों के बारे में सितंबर महीने का जो पन्ना है उसमें जानकारी दी गई है. बिहार में हाल में अनेक उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित (आइकॉनिक) भवनों का निर्माण हुआ है. ये भवन नये बिहार के प्रतीक हैं.

अक्टूबर: इस महीने का जो पन्ना है उस पर जलवायु परिवर्तन से बचाव को ले किए गए कार्यों के बारे में बताया गया है.

नवंबर: ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए बेहतर कार्यों को नवंबर माह के पृष्ठ पर दर्शाया गया है. कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार अग्रणी राज्य बन गया है.

दिसंबर: इस माह के पृष्ठ पर ‘जीविका’ द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाया गया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰