कई राज्यों में कोहरा, दिल्ली में 25 ट्रेनें, फ्लाइट लेट, बिहार में हल्की बारिश की संभावना………

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी के कारण कई इलाकों में तापमान 0 डिग्री से नीचे बना हुआ है, इस कारण यहां बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिसका असर उत्तर भारत के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली समेत देश के 18 राज्यों में आज घना कोहरा देखने को मिला। धुंध […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 12 जनवरी 2025, 07:26 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कई राज्यों में कोहरा, दिल्ली में 25 ट्रेनें, फ्लाइट लेट, बिहार में हल्की बारिश की संभावना………
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी के कारण कई इलाकों में तापमान 0 डिग्री से नीचे बना हुआ है, इस कारण यहां बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिसका असर उत्तर भारत के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है।

दिल्ली समेत देश के 18 राज्यों में आज घना कोहरा देखने को मिला। धुंध का सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दिखा। दिल्ली में विजिबिलिटी घटने से 25 ट्रेनें और कुछ फ्लाइट्स लेट हुईं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर, मैनपुरी, फतेहपुर, रायबरेली में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रहा। अयोध्या में लगातार दूसरे दिन पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मध्यप्रदेश में के मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया के रतनगढ़, श्योपुर, शिवपुरी और गुना में बारिश और आंधी चली। भोपाल में भी रविवार सुबह बारिश हुई। राजस्थान के जोधपुर, नागौर, फलौदी के आसपास कई जगह ओले गिरे।

मध्य प्रदेश-राजस्थान के अलावा आज देश के 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

देश में 1 से 11 जनवरी के बीच सामान्य से 91% कम बारिश

  • मौसम विभाग ने बताया कि 1 से 11 जनवरी के बीच सामान्य से 91% कम बारिश हुई, क्योंकि राज्य में 20.6 mm के मुकाबले सिर्फ 2 mm बारिश हुई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, 2024 में पिछले पांच दशकों का सबसे सूखा रहा। पिछले साल 870.9 mm बारिश हुई जो सामान्य से 29% कम है।
  • मौसम विभाग ने बताया कि 2023 में 1146.6 mm (सामान्य से 7% कम), 2022 में 1040.4 mm (16% कम), 2021 में 892.5 mm (सामान्य से 28% कम), 2020 में 982.2 mm (सामान्य से 20% कम) बारिश हुई। 2024 के आंकड़े 1974 के 802.5 mm के रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब हैं। राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, अलवर, अजमेर और बीकानेर और जयपुर में भी हल्की बारिश हुई।

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

13 जनवरी: 6 राज्यों में कोहरा, नॉर्थ ईस्ट में बिजली गिरने का अलर्ट

  • पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में घना कोहरा।
  • आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, केरल में तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट।
  • उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश भी हो सकती है।

14 जनवरी: 9 राज्यों में बारिश, उत्तर भारत में घना कोहरा

  • अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में बारिश होगी।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान में घना कोहरा देखने को मिलेगा।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी में बिजली गिरने का भी अलर्ट है। मछुआरों को समुद्री तटों से दूरी बनाए रखने की एडवाइजरी जारी।

राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान: जयपुर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी 30 मीटर, 3 दिन बाद फिर बारिश
राजस्थान में आज (रविवार) को घना कोहरा छाया। जयपुर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही। कोहरे के साथ ही 6 जिलों में कोल्ड वेव का भी असर रहा। मौसम विभाग ने 15 जनवरी से एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर समेत 16 जिलों में बारिश, राजधानी में आज भी बादल छाए रहेंगे
मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया के रतनगढ़, श्योपुर, शिवपुरी और गुना में हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है। खजुराहो, छिंदवाड़ा और जबलपुर में भी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश: कानपुर समेत 7 शहरों में बारिश, 39 में अलर्ट, बर्फीली हवाएं चल रहीं; 45 शहरों में कोहरा
यूपी में मौसम अचानक बदल गया है। लखनऊ, कानपुर और कन्नौज में सुबह बारिश हुई। शनिवार देर रात सहरानपुर, आगरा, मथुरा, और गाजियाबाद में भी बरसात हुई। कई जिलों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इससे गलन और बढ़ गई है।

हरियाणा: 7 जिलों में बादल छाए, यमुनानगर में बारिश, 7 शहरों में अलर्ट; 13 जनवरी से शीतलहर चलेगी
हरियाणा के 7 जिलों में रविवार सुबह बादल छाए हैं। इनमें पानीपत, करनाल, सोनीपत, हिसार, भिवानी, रोहतक और जींद शामिल हैं। यमुनानगर में सुबह से तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा पंचकूला और आसपास के क्षेत्र में धुंध छाई।

पंजाब: चंडीगढ़ समेत पंजाब के 6 जिलों में बारिश, 12 में कोहरे का अलर्ट, तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रात से ही कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आज तरनतारन, पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार: ठंड के बीच 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, 18 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट

बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने आज और 13 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में बादल के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

इसके बाद अगले 2-3 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 13 से 15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड बरकरार रहेगी।

वहीं, मौसम विभाग ने आज यानी 12 जनवरी को प्रदेश के 18 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण सुबह में कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिनों तक नालंदा, नवादा, पटना, भागलपुर, मुंगेर, बांका, खगड़िया, जमुई में घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 7 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि, प्रदेश के उत्तर और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में सुबह में हल्का कुहासा छाया रहेगा।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

कई जिलों की हवा खराब

बिहार में ठंड की वजह से हवा भी काफी दूषित हो गई है। शनिवार को हाजीपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। यहां का AQI 368 दर्ज किया गया। इसके अलावा मुजफ्फरपुर का 303, पटना का 294, आरा का 224, बेगूसराय का 254, मुंगेर का 210, पूर्णिया का 227, किशनगंज का 260 और बेतिया का 249 दर्ज किया गया।

धूलकण की वजह से राजधानी में बढ़ रहा प्रदूषण

राजधानी में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्माण स्थल को ढककर काम करने का आदेश दिया है। इसके बावजूद ढक कर काम नहीं किया जा रहा है। इसका असर राजधानी की हवा पर पड़ रहा है। धूलकण की वजह से पटना की हवा प्रदूषित हो रही है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰