बदलते जलवायु से होने वाले रोगों से बचाव को एक्शन प्लान बनेगा………..

स्वास्थ्य विषय पर स्टेट रैपिड रिस्पांस टीम के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। इसमें जलवायु परिवर्तन से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और उनके निराकरण के प्रयासों पर चर्चा की गई। स्टेट एक्शन प्लान बनाने पर भी विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बदलते जलवायु के दौरान मनुष्य सहित पशु-पक्षियों को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 28 जनवरी 2025, 06:24 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बदलते जलवायु से होने वाले रोगों से बचाव को एक्शन प्लान बनेगा………..
Photo: UB India News Archive

स्वास्थ्य विषय पर स्टेट रैपिड रिस्पांस टीम के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। इसमें जलवायु परिवर्तन से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और उनके निराकरण के प्रयासों पर चर्चा की गई। स्टेट एक्शन प्लान बनाने पर भी विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बदलते जलवायु के दौरान मनुष्य सहित पशु-पक्षियों को भी बीमारियां हो रही हैं, जिसे दूर करने की जरूरत है।

मानव स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए पर्यावरण, जलवायु और जीवों को ठीक रखना होगा। इनमें अन्योन्याश्रय संबंध है। बिहार में गंगा किनारे का लंबा क्षेत्र आज आर्सेनिक युक्त पानी वाला इलाका बन चुका है। जहां भूमिगत जल को भी ठीक करने की जरूरत है। कई बीमारियां पशु-पक्षी से भी हममें आ जाती हैं। इसीलिए हमंे वन हेल्थ यानी एक स्वास्थ्य कार्यक्रम लाने और इस पर कार्य करने की जरूरत है। तेलंगाना, राजस्थान के बाद बिहार देश का तीसरा राज्य है, जो जलवायु परिवर्तन से होने वाले स्वास्थ्य प्रभावों से आमजन को बचाने के लिए स्टेट एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। एक स्वास्थ्य कार्यक्रम एक समग्र दृष्टिकोण है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग सहित पशुपालन विभाग, पीएचईडी, शिक्षा विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग, नगर विकास विभाग समेत कई विभागों को साथ आना होगा। इस पर खुली चर्चा करनी होगी और इसे दूर करने के प्रयास करने होंगे।

स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना भी जरूरी

मंत्री ने कहा कि राज्य के चिकित्सक जलवायु परिवर्तन से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें। भारत सरकार ने पशुओं में होने वाली कई बीमारियों को रोकने के लिए कई कार्यक्रम बनाए हैं। साथ ही स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना भी जरूरी है। इसके लिए विभिन्न राज्य इस पर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव से जागरुकता के लिए शिक्षा विभाग को भी इस कार्यक्रम से जुड़ना होगा, ताकि वे छात्रों को इस बारे में शिक्षित और जागरूक कर सकें। कार्यशाला में राज्य स्वास्थ्य समिति के कई अधिकारी एवं चिकित्सक भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े तेलंगाना और राजस्थान से आए नोडल अधिकारियों ने बदलते जलवायु से मनुष्यों और पशु-पक्षियों को होनेवाले रोगों से बचाव को लेकर किये जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰