JDU में क्यों हो रही निशांत की मांग…………

नीतीश कुमार अब अमृत काल में पहुंचने वाले हैं। इस दौरान उनकी राजनीति चाहे जिस दल से शुरू हुई हो, लेकिन उनकी सियासत परवान चढ़ी समता पार्टी और अब जेडीयू से। यह भी कि उनका सबसे अधिक साथ भाजपा के साथ रहा। केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो नीतीश कुमार को अपने मंत्रिमंडल में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 28 जनवरी 2025, 06:27 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
JDU में क्यों हो रही निशांत की मांग…………
Photo: UB India News Archive

नीतीश कुमार अब अमृत काल में पहुंचने वाले हैं। इस दौरान उनकी राजनीति चाहे जिस दल से शुरू हुई हो, लेकिन उनकी सियासत परवान चढ़ी समता पार्टी और अब जेडीयू से। यह भी कि उनका सबसे अधिक साथ भाजपा के साथ रहा। केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो नीतीश कुमार को अपने मंत्रिमंडल में अटल बिहारी वाजपेयी ने ससम्मान जगह दी। बाद में नीतीश को बिहार का सीएम बनाने में भी भाजपा का योगदान रहा। जेडीयू और नीतीश कुमार के लिए सब कुछ अब तक आसान रहा है। जेडीयू को कभी विधानसभा में अकेले सरकार बनाने का बहुमत नहीं मिला, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन कर नीतीश 2005 में पहली बार सीएम बने तो अब तक बने हुए हैं।

अस्वस्थता से नीतीश पर उठ रहे सवाल

नीतीश कुमार बढ़ती उम्र के साथ अक्सर बीमार भी पड़ने लगे हैं। उनकी आंखों का इलाज तो लंबे समय से चल रहा है, कुछ और भी बीमारियां हैं, जिनके बारे में अभी तक किसी को कुछ पता नहीं है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर तो इसके लिए आरटीआई लगाने की बात कहते हैं। वे कहते हैं कि सरकारी खर्च से सीएम कहां-कहां और कब-कब इलाज कराने गए, इसकी जानकारी वे आरटीआई से लेना चाहेंगे। वे यह भी जानना चाहेंगे कि किस बीमारी का नीतीश कुमार इलाज कराने अक्सर दिल्ली जाते हैं। इलाज के लिए उनके विदेश जाने की भी चर्चा चली थी। नीतीश की बीमारी के बारे में भले किसी को नहीं पता हो, लेकिन उनके हाव-भाव और बोलचाल में आए बदलाव को देख कर कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं। कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि उन्हें उनके ही करीबी कोई ऐसी दवा खिला रहे हं, जिससे उनका मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है।

नीतीश के बाद जेडीयू का कर्णधार कौन?

अब तो यह भी सवाल उठने लगा है कि नीतीश कुमार के बाद जेडीयू का कर्णधार कौन होगा। पार्टी में वर्चस्व की कवायद भी दबे अंदाज में शुरू हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ऐसे लोगों में आगे दिखते हैं। विजय चौधरी, ललन सिंह और अशोक चौधरी भी नीतीश कुमार के करीब रहे हैं। उनकी भी चाहत पार्टी प्रमुख बनने की होगी ही। पर, यह तभी संभव होगा, जब नीतीश कुमार की रजामंदी मिले। नीतीश ने अभी तक दूसरी पंक्ति के नेता के रूप में किसी व्यक्ति को डेवलप ही नहीं होने दिया। कभी आरसीपी सिंह को JDU के सेकेंड इन कमांड के रूप में देखा जाता था। पर, वे नीतीश के पैरामीटर पर खरे नहीं उतरे। सांसद ललन सिंह में भी लोग सेकेंड लाइन लीडर बनने की संभावना देख रहे थे। पर, नीतीश ने उन्हें भी किनारे कर दिया और खुद पिछले साल राष्ट्रीय अध्यक्ष बन बैठे। मनीष वर्मा को भी लोग नीतीश का उत्तराधिकारी मान बैठे थे। पर, अभी तक उन्हें लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अब नीतीश के बेटे पर लग रहे हैं कयास

नीतीश कुमार ने कभी अपने परिवार यानी बेटे को राजनीति में लाने पर विचार नहीं किया। हालांकि उनके परिवार में बेटे निशांत ही हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले निशांत न तो इंजीनियर बने और न राजनीति में ही अभी तक कोई रुचि दिखाई। हाल में पहली बार निशांत ने अपने पिता के लिए इस बार भी वोट करने की अपील की तो उन्हें लेकर कयास लगने लगे। हालांकि अब भी निशांत का कहना है कि उन्हें राजनीति में कोई रुचि नहीं है और उन्होंने अध्यात्म की जो राह चुनी है, उसी से संतुष्ट हैं। नीतीश कुमार की अस्वस्थता और उम्र को देखते हुए यह चर्चा जोरों पर है कि जेडीयू में नीतीश का उत्तराधिकारी कौन होगा।

जयललिता की पार्टी जैसा हाल न हो जाए

दक्षिण भारतीय पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की नेता जयललिता लंबे समय तक तमिलनाडु की सीएम रहीं। पर, उन्होंने भी नीतीश कुमार की तरह अपनी पार्टी में सेकेंड लाइन का नेता डेवलप नहीं किया। उनके निधन के बाद पार्टी हाशिए पर चली गई। सीएम बनने के बाद पनीर सेल्वम भी कसौटी पर खरे नहीं उतर पाए। नीतीश कुमार की उम्र और अस्वस्थता को देखते हुए यह भी चर्चा चल पड़ी है कि कहीं जेडीयू का हाल भी जयललिता की पार्टी AIADMK जैसा ही न हो जाए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰