मगर उन्होंने मुझे राज्यसभा सीट ऑफर की थी…………….

मुझको राणा जी माफ करना, गलती मारे से हो गई…सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘करण-अर्जुन’ का अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया यह गाना काफी हिट हुआ था. 1995 की इस फिल्म के रिलीज होने के समय बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार थी और वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. इसी दौरान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 3 फरवरी 2025, 07:57 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मगर उन्होंने मुझे राज्यसभा सीट ऑफर की थी…………….
Photo: UB India News Archive

मुझको राणा जी माफ करना, गलती मारे से हो गई…सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘करण-अर्जुन’ का अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया यह गाना काफी हिट हुआ था. 1995 की इस फिल्म के रिलीज होने के समय बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार थी और वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. इसी दौरान सत्ताधारी खेमे के ‘राणा’ सरनेम वाले एक रसूखदार नेता की खूब चर्चा होती थी. वह लालू यादव के करीबी बताए जाते थे और वह सुर्खियों में हमेशा रहते थे. इसी दौर में चुपके-चुपके फिल्म एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के बिहार आने की खबरें मीडिया रिपोर्ट में फैली. कहा गया कि पटना के एक नामी होटल में ममता कुलकर्णी का डांस प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसकी फंडिंग करने को लेकर लालू यादव की टीम के कई नेताओं के नाम सामने आए थे. हालांकि तब ममता कुलकर्णी के बिहार आने और किसी भी तरह के डांस प्रोग्राम आयोजित करने को लेकर सत्ताधारी दल की ओर से साफ इनकार कर दिया गया था. लेकिन अब ममता कुलकर्णी ने खुद ही खुलासा किया है कि वह बिहार आईं थीं. ममता कुलकर्णी ने निजी चैनल के एक इंटरव्यू प्रोग्राम में तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद यादव के नाम का भी जिक्र किया है.

दरअसल, ममता कुलकर्णी ने हाल ही में एक निजी टीवी चैनल के इंटरव्यू में बिहार और लालू प्रसाद यादव जी के बारे में बहुत कुछ कहा, ममता कुलकर्णी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ”एक बार बिहार में प्रोग्राम करवाया गया तो उन्हें पता भी नहीं था बिहार कहां है, मुझे पता नहीं था कि लालू यादव कौन हैं”. ममता कुलकर्णी ने बताया कि जब वह बिहार गईं तो वहां इतनी अव्यवस्था थी कि उन्हें बस ये लग रहा था कि वे लोग वहां से कैसे निकल पाएं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता था कि लालू प्रसाद यादव कौन है मगर उन्होंने मुझे राज्यसभा सीट ऑफर की थी.

लालू यादव को नहीं पहचानती थीं ममता
ममता कुलकर्णी ने बिहार के इस कार्यक्रम के बारे में कहा, जब वह वहां पहुंची, तो उन्हें वहां की स्थिति देखकर बहुत आश्चर्य हुआ. उन्होंने कहा कि वहां की स्थिति इतनी खराब थी कि उन्हें बस यही लग रहा था कि वह वहां से कैसे निकल पाएंगी. इसके अतिरिक्त ममता कुलकर्णी ने यह भी बताया कि उन्हें लालू प्रसाद यादव के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्होंने उन्हें राज्यसभा सीट का ऑफर दिया था. जाहिर तौर पर यह एक दिलचस्प खुलासा है, जो ममता कुलकर्णी के राजनीतिक संबंधों के बारे में कुछ बताता है.

ममता कुलकर्णी के शब्दों से समझिये
ममता कुलकर्णी उस वक्त की कहानी को याद करते हुए कहने लगीं कि बिहार में उनका शो था. वे अपनी टीम के साथ फ्लाइट से बिहार पहुंचीं. टीम में उनकी हेयर डिजाइनर भी थी. डांसर थे. हेयर डिजाइनर ने कहा कि वो बॉब पिन लेना भूल गई है. इस पर उन्होंने ड्राइवर को बोला कि कोई शॉप होगा तो रोकना. ड्राइवर ने कहा कि हमें नहीं नहीं…इधर नहीं रुक सकते हैं. इस पर उन्होंने पूछा क्यों? तो वह (ड्राइवर) बोला इधर नक्सलाइट एरिया है.

ममता का दिल धक-धक क्यों करने लगा
इस इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने कहा कि ड्राइवर ने जो बोला उसके बाद उनका दिल धक-धक करने लगा था. वे लोग होटल गए तो काफी ज्यादा अधिकारी थे. एके-47 लेकर 100 पुलिस वाले लेफ्ट में और 100 पुलिस वाले राइट में खड़े थे. वे लोग जब होटल के कमरे में गए तो काफी ज्यादा लोग भरे थे. कोई जगह नहीं बची थी. हर जगह आदमी बैठा था. ममता कुलकर्णी ने कहा कि शो के पहले चेंज करने के लिए भी जगह नहीं थी. होटल में पूरी अव्यवस्था थी.

ट्रैक शूट में ममता कुलकर्णी ने डांस किया
ममता कुलकर्णी ने बताया कि एक घंटे में शो भी था तो उन्होंने ट्रैक सूट में ही स्टेज पर दो गानों पर डांस किया. ममता कुलकर्णी ने आगे कहा कि शो के बाद वे लोग फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे. सुबह सात बजे की फ्लाइट थी और सारे डांसर उनके रूम में उन्हें घेर कर बैठे थे. सब लोग डरे हुए थे और कह रहे थे कि हम लोग कहां फंस गए हैं. इसके बाद उन्होंने अपने सेक्रेटरी को फोन किया कि तुमको किसने कहा था बिहार में शो लेने के लिए? उन्होंने तब उसे डांटा. कहा कि तुम्हारे लिए पैसा जरूरी था यह तो देखना चाहिए था कि बिहार किधर आता है. मुझे नहीं पता था कि बिहार किधर से आता है. हम लोग कैसे-कैसे करके एयरपोर्ट गए थे.

सियासी ‘आग’ को ममता कुलकर्णी ने दी हवा
बता दें कि ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा ली थी और हाल में ही उनको किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था. इस निर्णय का जमकर विरोध हुआ और किन्नर अखाड़े में बड़ी कलह शुरू हो गई. इस पर विवाद बढ़ता देख ममता कुलकर्णी को पद से हटा दिया गया. हालांकि, अब वह फिर सुर्खियों में हैं और इस बार लालू यादव का नाम लेकर चर्चा में आ गई हैं. खास बात यह है कि आरजेडी की ओर से ममता कुलकर्णी के किसी भी तरह के पटना में प्रोग्राम से इनकार किया जाता रहा है. ऐसे में ममता कुलकर्णी के नये खुलासे से बिहार की राजनीति गर्म हो सकती है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰