बिहार में जमीन रजिस्ट्री अब ऑनलाइन होगी………

बिहार में अब तक जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को कई बार निबंधन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे. लेकिन नए सॉफ्टवेयर के आने से लोगों को यह परेशानी नहीं होगी. उन्हें घर बैठे ही सारा काम ऑनलाइन करने की सुविधा मिलेगी. रजिस्ट्री प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए निबंधन कार्यालय में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 5 फरवरी 2025, 08:35 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में जमीन रजिस्ट्री अब ऑनलाइन होगी………
Photo: UB India News Archive

बिहार में अब तक जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को कई बार निबंधन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे. लेकिन नए सॉफ्टवेयर के आने से लोगों को यह परेशानी नहीं होगी. उन्हें घर बैठे ही सारा काम ऑनलाइन करने की सुविधा मिलेगी. रजिस्ट्री प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए निबंधन कार्यालय में लगातार ट्रायल कराया जा रहा है.

इस नए सॉफ्टवेयर में जमीन का सर्किल रेट, स्टाम्प ड्यूटी और निबंधन कार्यालय द्वारा लिए जाने वाले शुल्क की जानकारी भी उपलब्ध होगी.जमीन से जुड़े दस्तावेज अपलोड करते ही सॉफ्टवेयर अपने आप मॉडल डीड तैयार कर देगा. इसके अलावा, यह भी पता लगाया जा सकता है कि जमीन की खरीद-बिक्री पर कोई रोक तो नहीं है. यह जानकारी भी ऑनलाइन होगी.

नए सॉफ्टवेयर के जरिए आवेदन करते ही रजिस्ट्री शुल्क की जानकारी मिल जाएगी. इस राशि को बैंक में जमा करने के बाद उसकी रसीद सॉफ्टवेयर पर अपलोड करनी होगी. इसके बाद रजिस्ट्री के लिए तारीख और समय मिलेगा.निर्धारित समय पर खरीदार और विक्रेता को अपना आधार कार्ड और अंगूठे का निशान लेकर निबंधन कार्यालय जाना होगा. वहां सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करते ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

राज्य के चार निबंधन कार्यालयों में पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए ट्रायल चल रहा है. जिला निबंधन कार्यालय, आरा में 23 जनवरी से यह ट्रायल जारी है.ई-निबंधन से आम लोगों को सहूलियत होगी. लोग वेबसाइट पर लॉगिन कर क्रेता-विक्रेता का नाम और जमीन का विवरण भरेंग. आठ चरणों में आवेदन होगा.इसके बाद रजिस्ट्री के लिए एप्लीकेशन नंबर और अपॉइंटमेंट मिलेगा.

अपॉइंटमेंट के दिन कार्यालय पहुंचकर आधार ऑथेंटिकेशन के बाद रजिस्ट्री होगी.इससे जमीन के फर्जीवाड़ा में कमी आएगी.सभी दस्तावेज ऑनलाइन होंगे.

इस सॉफ्टवेयर के आ जाने आम लोगो को काफी सहूलियत मिलेगी. ग्राहक और खरीदार के पास दो विकल्प हो जायंगे या तो वो खुद ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर जमीन की रजिस्ट्री करा लें या डीड रायटर की मदद से रजिस्ट्री कराए. दोनों ही विकल्प में कार्य ऑनलाइन हो होगा.

इस सॉफ्टवेयर में एक के बाद एक पेज ग्राहक भरते जाएंगे. तकरीबन 4 पेज में जानकारी देनी होगी. उसके बाद उनका डीड तैयार हो जाएगा. ग्राहक सीधे कार्यलय में एप्लिकेशन नम्बर और आधार ले कर आयंगे और उनका जमीन रजिस्ट्री हो जाएगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰