‘ख्वाब देखते रहिए, कभी सीएम नहीं बन पाएंगे….

केंद्रीय मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा है। पटना एयरपोर्ट पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव कभी सीएम नहीं बन पाएंगे। सिर्फ ख्वाब देखते रहिए। अपराध क्या होता है, ये उनको पता ही नहीं है। आंकड़े जारी करने से कुछ नहीं होता है। अपने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 21 फरवरी 2025, 07:41 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘ख्वाब देखते रहिए, कभी सीएम नहीं बन पाएंगे….
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा है। पटना एयरपोर्ट पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव कभी सीएम नहीं बन पाएंगे। सिर्फ ख्वाब देखते रहिए। अपराध क्या होता है, ये उनको पता ही नहीं है। आंकड़े जारी करने से कुछ नहीं होता है।

QuoteImage

अपने पिता के समय को याद कर लीजिए। तब बिहार में क्या होता था। अपहरण का पैसा कहां जाता था। मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना कोई गलत बात नहीं है। लेकिन हकीकत यही है कि आप सीएम नहीं बन पाएंगे। आपको पहले ज्ञान और अनुभव प्राप्त कर लेना चाहिए।

QuoteImage

तेजस्वी के सीएम बनने के सवाल पर ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा, ‘पत्रकार जी, आप भी रात में सपना देख लीजिए। सपने में ही पूरे देश का शासन कर लीजिए। सुबह उठने के बाद हकीकत का खुद ही पता चल जाएगा। सपना देखना कोई बुरी बात नहीं है, इसलिए तेजस्वी यादव को भी सपने देखने दीजिए।’

QuoteImage

तेजस्वी यादव के माता-पिता ने कभी कोई काम नहीं किया। इसलिए उन्हें प्रगति का मतलब ही नहीं पता है। सीएम नीतीश कुमार हर जिले में विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। अधूरे कामों को पूरा किया जा रहा है। यही असली प्रगति यात्रा है।

QuoteImage

वहीं, दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा, ‘कांग्रेस को किसी भी बात पर आपत्ति हो सकती है। उन्हें लगता है कि सिर्फ उनके परिवार की महिलाएं ही शासन कर सकती हैं। आम महिलाएं नहीं।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰