PMCH के शताब्दी समारोह में शामिल होने दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची हैं। राष्ट्रपति PMCH के शताब्दी समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में वो एक घंटे तक रुकेंगी। उनका रात्रि विश्राम पटना में ही होगा। 26 फरवरी की सुबह 9 बजे राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होंगी। PMCH के शताब्दी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 फरवरी 2025, 07:59 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PMCH के शताब्दी समारोह में शामिल होने दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची हैं। राष्ट्रपति PMCH के शताब्दी समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में वो एक घंटे तक रुकेंगी। उनका रात्रि विश्राम पटना में ही होगा। 26 फरवरी की सुबह 9 बजे राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

PMCH के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहेंगे।

राजभवन में लिट्टी चोखा का इंतजाम

कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू राजभवन में विश्राम करेंगी। राजभवन की ओर से रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। राजभवन सचिवालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू के सम्मान में आयोजित भोज का मेन्यू उनके टेस्ट के मुताबिक बनाया गया है।

उनके भोज में बिहार से जुड़े व्यंजनों को प्राथमिकता दी गई है। इसमें लिट्टी-चोखा, सिलाव का खाजा, मखाना और लौकी की खीर, गुलाब जामुन, रसमलाई, मूंग का हलवा शामिल है।

कार्यक्रम में 3000 से अधिक डॉक्टर होंगे सम्मानित

PMCH का शताब्दी समारोह भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 3000 से अधिक डॉक्टर सम्मानित होंगे। इसको लेकर देश विदेश के डॉक्टरों को निमंत्रण भेजा गया है। PMCH प्रशासन ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई अन्य मंत्री और नेताओं को भी आमंत्रित किया है। पूर्व मंत्री डॉ सीपी ठाकुर को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

PMCH की स्थापना आजादी से पहले हुई थी। बंगाल बंटवारे के बाद इसकी स्थापना की गई। 25 फरवरी 1925 को स्थापना हुई थी, उस समय इसे प्रिंस ऑफ वेल्स मेडिकल कॉलेज के नाम से जाना जाता था।

इस कॉलेज की इमारतों का निर्माण दरभंगा महाराज सहित बिहार की विभिन्न रियासतों के दान से हुआ था। इससे पहले 1874 में यहां टेंपल मेडिकल स्कूल खोला गया था, जिसमें 30 छात्रों को दाखिला दिया जाता था। पूरे कोर्स की फीस मात्र 2 रुपए प्रति छात्र थी। यह प्रथा 1925 तक जारी रही।

5544 करोड़ रुपए में बनेगा मॉडर्न हॉस्पिटल

साल 2028 तक PMCH की नई बिल्डिंग को तीन चरणों में तैयार करना है। इस हॉस्पिटल पर करीब 5,544 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मॉडर्न हॉस्पिटल में हेलीपैड समेत कई विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार की माने तो यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल होगा। सबसे बड़ा अस्पताल ताइवान में है, जिसकी क्षमता 10 हजार बेड की है।

बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) कल यानी 25 फरवरी को 100 साल का हो जाएगा। शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रहीं हैं। अपने रुतबे को बरकरार रखते हुए PMCH आज दुनिया का दूसरा और देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनने की कगार पर है। हॉस्पिटल का कभी रुआब ऐसा था कि राष्ट्रपति से लेकर बड़े-बड़े VIP और नेता-विधायक इलाज करवाने दिल्ली-मुंबई न जाकर PMCH आते थे। यहां किसी की पैरवी नहीं चलती थी। बिना अपॉइंटमेंट के आए मंत्री को भी इंतजार करना पड़ता था। यहां से पढ़ाई करके विदेश जाने वाले डॉक्टरों को कोई टेस्ट नहीं देना पड़ता था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰