बिहार चुनाव की पटकथा लिखने आए मोदी लकीर खीच के चले गए ! …………………

बिहार फतह की पटकथा लिखने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार चुनाव को न्यूट्रल राजनीति की धार पर चढ़ा गए। निशाना भी साधा तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एमवाई पर। मध्यम मार्ग अपनाते नरेंद्र मोदी ने राजद के पक्षधर बनी MY समीकरण को समृद्धि योजना के सहारे भाजपा की तरफ देखने, महसूस करने और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 फरवरी 2025, 08:57 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव की पटकथा लिखने आए मोदी लकीर खीच के चले गए ! …………………
Photo: UB India News Archive

बिहार फतह की पटकथा लिखने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार चुनाव को न्यूट्रल राजनीति की धार पर चढ़ा गए। निशाना भी साधा तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एमवाई पर। मध्यम मार्ग अपनाते नरेंद्र मोदी ने राजद के पक्षधर बनी MY समीकरण को समृद्धि योजना के सहारे भाजपा की तरफ देखने, महसूस करने और नए परिप्रेक्ष्य में आकलन करने का एक टास्क दे गए।

पीएम किसान सम्मान योजना

किसान सम्मान योजना से एक बड़े वर्ग को प्रभावित करने की मंशा इस सरकार की तो रहीं है। और यह जानते हुए कि बिहार में जो दो नव धनाढ्य जातियों सवर्ण के बरक्स खड़ी हैं, उनमें यादव और कुर्मी का उदय जमीन के मामले में एक नए खरीददार के रूप में हुआ है। ऐसे में इस सम्मान योजना का लाभ एक बड़ी संख्या में यादव समुदाय का भी होने जा रहा है। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि ऐसे में यादव समुदाय के बीच एक सॉफ्ट कॉर्नर इस रूप में विकसित हो सकता है, जहां भाजपा के प्रति आक्रामक विरोध में कमी आ सकती है। और बिहार के संदर्भ में इतना भी हो जाता है तो यह भाजपा की बड़ी जीत हो सकती है।

गोकुल योजना

मोतिहारी में गोकुल मिशन के तहत विकसित किया गया सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर इंडिजिनियस ब्रीड्स भी दूध उत्पादक के एक बड़े वर्ग को ध्यान में रख कर किया है। दूध उत्पाद संयंत्र जिसका उद्देश्य तीन लाख दूध उत्पादकों के लिए बाजार बनाना है। भाजपा जानती है कि खास कर दुग्ध व्यवसाय से गरीब यादव ज्यादा जुड़े हैं। यह वह वर्ग है जिसे धनाढ्य यादव दूधिया कहते हैं। भाजपा के निशाने पर यह वर्ग भी है। लालू यादव की राजनीति का यह वर्ग आधार भी है। भाजपा के निशाने पर यह वर्ग है जिसे भाजपा की तरफ देखने हेतु राह बनाया जा रहा है।

लालू यादव परिवार पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़े उद्देश्य के साथ राजद सुप्रीमो लालू यादव की यादव राजनीति पर भी प्रहार किया। कहा जो व्यक्ति पशुओं का चारा खा सकते हैं वह कभी भी परिस्थितियों को बदल नहीं सकते हैं। एनडीए सरकार ने इसे बदला है। पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था। यूरिया की कालाबाजारी होती थी। आज देखिए किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है। हमने तो कोरोना काल में भी किसानों को खाद की कमी नहीं होने। आज भी हमारे किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती। आज भी बरौनी कारखाना बंद रहता है।

आस्था से नफरत है लालू परिवार को

पीएम मोदी ने इस दौरान धर्म और आस्था के बरक्स लालू परिवार को खड़ा किया। कहा कि जंगलराज वालों को हमारी धरोहर और आस्था से नफरत है। इस समय प्रयागराज में एकता का महाकुंभ चल रहा है। यह भारत की एकता और समरसता का प्रतीक है। पूरे यूरोप की जनसंख्या से ज्यादा लोग अब तक कुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। बिहार से गांव-गांव के लोग कुंभ में डुबकी लगा रहे हैं। लेकिन, यह जंगलराज वाले लोग महाकुंभ को गाली दे रहे हैं। भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। राम मंदिर को कोसने वाले लोग महाकुंभ पर टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को बिहार कभी माफ नहीं करेगी। जनता सब देख रही है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰