क्या प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार के रूप में वापसी कर रहे हैं?

चुनावी रणनीति से संन्यास लेकर अपनी पार्टी ‘जन सुराज’ बनाने वाले प्रशांत किशोर अब तमिलनाडु की ‘रणभूमि’ में रणनीति बनाते नजर आएंगे। प्रशांत किशोर (पीके) इस बार तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के लिए 2026 के विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में पीके ने अपनी नई भूमिका […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 27 फरवरी 2025, 10:15 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार के रूप में वापसी कर रहे हैं?
Photo: UB India News Archive

चुनावी रणनीति से संन्यास लेकर अपनी पार्टी ‘जन सुराज’ बनाने वाले प्रशांत किशोर अब तमिलनाडु की ‘रणभूमि’ में रणनीति बनाते नजर आएंगे। प्रशांत किशोर (पीके) इस बार तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के लिए 2026 के विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में पीके ने अपनी नई भूमिका की घोषणा की और दावा किया कि वे विजय की पार्टी को चुनावी जीत दिलाएंगे। पीके के ऐलान के बाद सवाल उठने लगा है- क्या प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार के रूप में वापसी कर रहे हैं?

क्या प्रशांत किशोर अपने पुराने काम में लौटे?

दरअसल प्रशांत किशोर ने चुनावी रणनीति से संन्यास लेकर बिहार में अपनी पार्टी ‘जन सुराज’ बनाई थी। बिहार में प्रशांत किशोर ने उपचुनाव भी लड़ा। हालांकि उनकी पार्टी को सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशांत किशोर ने तमिलनाडु का रुख किया है। तमिलनाडु में फिल्म स्टार थलापति विजय की पार्टी टीवीके के लिए पीके रणनीति बनाएंगे। उनके इस फैसले से सवाल उठने लगा कि क्या प्रशांत किशोर फिर राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में वापसी कर रहे हैं? इसका जवाब भी प्रशांत किशोर ने बिहार में खुद दिया।
जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा है। बिहार में भी उनकी पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। पार्टी इसकी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए फंड की व्यवस्था काम करने से होगी।

पीके अपना पेशा क्यों नहीं छोड़ेंगे?

बिहार की राजनीति के जानकार वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्क ने प्रशांत किशोर के तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखने पर अपनी राय दी है। ओम प्रकाश अश्क का मानना है कि प्रशांत किशोर एक चुनावी रणनीतिकार हैं। वह बिहार में चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अपना पेशा नहीं छोड़ेंगे। चुनावी रणनीति बनाने से उन्हें पैसा मिलता है। इसलिए TVK के लिए काम करना उनका पेशा है। इससे बिहार के चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जन सुराज पार्टी के लोग बिहार में काम कर रहे हैं। प्रशांत किशोर भी बिहार में मीटिंग कर रहे हैं।

धोनी से भी ज़्यादा मशहूर बनूंगा: प्रशांत किशोर

इसके पहले चेन्नई में टीवीके के एक कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने अपने अंदाज़ में कहा, ‘मैं तमिलनाडु में एमएस धोनी के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय बिहारी हूं। लेकिन विजय को चुनाव जिताकर मैं धोनी से भी ज़्यादा मशहूर हो जाऊंगा।’ उन्होंने क्रिकेटर धोनी की तुलना अपनी रणनीति से करते हुए कहा कि जैसे धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को कई बार चैंपियन बनाया, वैसे ही वे विजय की पार्टी को चुनावी जीत दिलाएंगे।

चुनावी रणनीति के लिए पीके को मिला विशेष सलाहकार का पद

तमिलनाडु में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं, और इसी को ध्यान में रखते हुए विजय ने प्रशांत किशोर को अपनी पार्टी का विशेष सलाहकार नियुक्त किया है। पीके अब टीवीके के लिए चुनावी रणनीति तैयार करेंगे और पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰