बिहार विधान मंडल का बजट सत्र आज से शुरू , राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों को किया संबोधित ………

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र आज यानी शुक्रवार से शुरू हुआ। पहले दिन सदन की कार्यवाही डेढ़ घंटे तक चली। सदन को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 3 मार्च को नीतीश सरकार बजट पेश करेगी। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों को एक साथ संबोधित किया। अपने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 फरवरी 2025, 06:14 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधान मंडल का बजट सत्र आज से शुरू , राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों को किया संबोधित ………
Photo: UB India News Archive

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र आज यानी शुक्रवार से शुरू हुआ। पहले दिन सदन की कार्यवाही डेढ़ घंटे तक चली। सदन को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 3 मार्च को नीतीश सरकार बजट पेश करेगी।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों को एक साथ संबोधित किया। अपने 35 मिनट के अभिभाषण में राज्यपाल ने नीतीश सरकार के काम गिनवाए। साथ ही कहा कि चुनाव से पहले सरकार 34 लाख रोजगार देगी।

राज्यपाल ने कहा- ’10 लाख लोगों को नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य सरकार का है। इसमें 9 लाख 35 हजार लोगों को नौकरी दी गई है। बाकी पदों पर प्रकिया जारी है।’

‘इस साल चुनाव की घोषणा से पहले युवाओं को 10 लाख की जगह 12 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। अब तक 10 लाख की जगह 24 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। चुनाव की घोषणा से पहले 34 लाख लोगों को रोजगार मिल जाएगा।’

तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा- ‘जो सरकार लिख कर देती है, गवर्नर पढ़ देते हैं. अब इस पर चर्चा होगी इस पर ऐसी पोल खोली जाएगी कि सरकार जवाब नहीं दे पाएगी।’

सत्ता पक्ष में बैठीं संगीता देवी

राजद से पाला बदल चुकी संगीता देवी सदन में सत्ता पक्ष में बैठी, जिसे लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आपत्ति जताई। भाई वीरेंद्र ने स्पीकर से कहा आपके सामने संविधान का उल्लंघन कैसे हो सकता है। किस नियम के तहत विपक्ष के विधायक सत्ता पक्ष में बैठ रहे हैं। इस पर आप कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।’

इस पर स्पीकर ने भाई वीरेंद्र से कहा- ‘मर्यादा में रहिए। नियम कानून आपसे ज्यादा जनता हूं।’ तेजस्वी और तेजप्रताप सदन में मौजूद हैं। सदन में राजद के विधायकों ने नारेबाजी की।

हाथों में जंजीर बांधे विधानसभा पहुंचे लेफ्ट के विधायक।
हाथों में जंजीर बांधे विधानसभा पहुंचे लेफ्ट के विधायक।

हाथों में जंजीर बांधे पहुंचे माले विधायक

इधर कार्यवाही शुरू होने से पहले माले विधायक हाथों में जंजीर बांधे विधानसभा पहुंचे। अमेरिका से प्रवासी भारतीयों को बेड़ियों में भेजे जाने का विरोध जताते हुए उन्होंने इसे देश के लिए अपमानजनक बताया।

सदन के अंदर बीजेपी विधायकों ने माले विधायकों को बेऊर जेल जाने की सलाह दी। जिस पर स्पीकर नंदकिशोर यादव ने भाजपा विधायक को डांटते हुए चुप रहने को कहा।

तेजस्वी अपनी चिंता करें- बीजेपी

इधर सदन के बाहर बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल ने कहा, तेजस्वी अपनी चिंता करें, एनडीए की चिंता ना करें। बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन रही है। वो अपने पिता की तरह कहीं उस समय जेल में न हो।

वहीं बीजेपी जदयू को खा जाएगी, तेजस्वी के इस बयान पर कहा-

बजट सत्र हंगामेदार होने के आसार : नीतीश सरकार का चुनावी साल में अंतिम बजट सत्र हंगामेदार होना तय है. बजट सत्र खास है न केवल सत्ता पक्ष के लिए बल्कि विपक्ष के लिए भी. बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक भी की और सभी दलों से सदन को चलाने में सहयोग की अपील भी की है. वहीं सुरक्षा और अन्य तमाम इंतजामों को लेकर भी लगातार पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है.

‘सत्ता पक्ष पलटवार के लिए तैयार’ : राजनीतिक विशेषज्ञ अरुण पांडे का कहना है कि बजट सत्र में विपक्ष की ओर से कई मुद्दे तो जरूर होंगे, क्योंकि उन्हें भी चुनाव में जाना है. इस बार पाला बदलने वालों पर भी सबकी नजर रहेगी. पिछले बजट सत्र में कई लोगों ने पाला बदला था. वैसे सत्ता पक्ष भी हर वार पर पलटवार के लिए तैयार है.

1 महीने तक चलने वाले बजट सत्र की कार्यवाही कुछ इस प्रकार से होगी:-

  • 28 फरवरी को सेंट्रल हॉल में राजपाल दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. सरकार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन में रखेगी. शोक प्रस्ताव पेश होगा.
  • 1 मार्च और 2 मार्च को शनिवार रविवार को बैठक नहीं होगी.
  • 3 मार्च को 2025- 26 का बजट सरकार पेश करेगी और राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी.
  • 4 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगा.
  • 5 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट पर चर्चा होगी.
  • 6 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगा और 2024 -25 के बजट के तृतीय अनुपूरक सदन में सरकार रखेगी.
  • 7 मार्च को 2025- 26 के बजट के अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान होगा.
  • 8 और 9 मार्च को शनिवार रविवार के कारण बैठक नहीं होगी.
  • 10 मार्च को वित्तीय वर्ष 2024 25 के तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगा. विनियोग विधेयक सरकार पास करायेगी.
  • 11 मार्च, 12 मार्च और 13 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट के अनुदानों की मांग पर चर्चा होगी और फिर मतदान भी होगा.
  • 14 मार्च से 16 मार्च होली के कारण बैठक नहीं होगी.
  • 17 मार्च, 18 मार्च, 19 मार्च, 20 मार्च और 21 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान होगा.
  • 22 और 23 मार्च को शनिवार, रविवार होने के कारण बैठक नहीं होगी.
  • 24 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट से संबंधित विनियोग विधेयक पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगा.
  • 25 मार्च को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य होंगे.
  • 26 मार्च को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी.
  • 27 मार्च को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य होंगे और 28 मार्च को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी.
  • 28 फरवरी को छोड़कर शेष सभी कार्य दिवस में विधानसभा की कार्यवाही प्रश्न कल से शुरू होगी उसके बाद शून्य काल होगा और फिर ध्यान कर्षण में प्रश्नों का उत्तर होगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰