आखिर नीतीश इतनी जल्दी समागम छोड़कर क्यों गए?

जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने पटना के गांधी मैदान में दलित समागम का आयोजन किया। आयोजन में तमाम एनडीए नेताओं का जुटान देखने को मिला। हालांकि, एक दिलचस्प वाक्या भी हुआ, जिसने बिहार की सियासत में एक नया उबाल ला दिया है। सीएम नीतीश कुमार चंद मिनटों में ही दलित समागम से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 फरवरी 2025, 09:31 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आखिर नीतीश इतनी जल्दी समागम छोड़कर क्यों गए?
Photo: UB India News Archive
जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने पटना के गांधी मैदान में दलित समागम का आयोजन किया। आयोजन में तमाम एनडीए नेताओं का जुटान देखने को मिला। हालांकि, एक दिलचस्प वाक्या भी हुआ, जिसने बिहार की सियासत में एक नया उबाल ला दिया है। सीएम नीतीश कुमार चंद मिनटों में ही दलित समागम से वापस लौट गए।
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार दलित समागम में शिरकत करने पहुंचे, लेकिन कोई भाषण नहीं दिया। उन्होंने आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि आप लोगों को आशीर्वाद देने के लिए आए हैं। आप लोग काम कीजिए। हमारी पार्टी की अभी मीटिंग होने वाली है, इसलिए निकल रहे हैं। हैरान करने वाली बात तो यह भी है कि नीतीश कुमार मंच पर बैठे तक नहीं।

2.5 मिनट में ही निकल गए सीएम नीतीश

सीएम नीतीश 2.5 मिनट में ही वहां से वापस रवाना हो गए। मंच से भी घोषणा हुई कि सीएम नीतीश कुमार किसी विशेष काम के चलते निकल रहे हैं। अब नीतीश ने तो मीटिंग की बात कही, लेकिन सियासी गलियारों में खिचड़ी पकने लगी है। तमाम कयास लगाए जाने लगे हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर नीतीश इतनी जल्दी समागम छोड़कर क्यों गए?

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री विनय चौधरी भी आए और बिना संबोधन के मुख्यमंत्री के साथ चले गए। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंच पर मौजूद रहे।

मंच पर कौन-कौन?

उपमुख्यमंत्री के अलावा मंच पर हम पार्टी के संस्थापक केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व टेकारी से विधायक डॉ. अनिल कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर, सभी विधायक व पार्टी के वरीय नेता मंच पर मौजूद रहे। 

इससे पहले, गुरुवार को दलित समागम को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जीतन राम मांझी के बेटे ने तैयारियां का जायजा लिया था। उस दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य के सभी जिले से दलित, वंचित एवं अनुसूचित जातियों के करीब एक लाख लोग रैली में शामिल होंगे।

संतोष सुमन ने यह भी बताया था कि दलित समागम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हम के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, राष्ट्रीय लोक मार्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा सहित एनडीए के प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण आदि भी उपस्थित थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰