CBI, ED जहां बुलाएगी वहां जाएंगे, लेकिन बिहार छोड़कर नहीं भागेंगे….

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार पर बेहद नाराज हो गईं। राबड़ी देवी ने कहा, ‘नीरज जी आपसे कहना चाहते हैं, हम लोग कहीं भागने वाले नहीं हैं, हम लोगों न चोरी किए हैं, इसलिए सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स वाला हमलोगों की आज तक चोरी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 4 मार्च 2025, 07:02 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
CBI, ED जहां बुलाएगी वहां जाएंगे, लेकिन बिहार छोड़कर नहीं भागेंगे….
Photo: UB India News Archive

 बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार पर बेहद नाराज हो गईं। राबड़ी देवी ने कहा, ‘नीरज जी आपसे कहना चाहते हैं, हम लोग कहीं भागने वाले नहीं हैं, हम लोगों न चोरी किए हैं, इसलिए सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स वाला हमलोगों की आज तक चोरी नहीं पकड़ पाया है। लालू जी को बिना चोरी के सजा हुआ है।’

राबड़ी देवी ने कहा कि ईडी, सीबीआई का पूरे परिवार को रोज नोटिस आता है। कल, परसो भी नोटिस आया है। हम लोग नहीं भागेंगे, जहां बुलाएगा वहां जाएंगे। बाकि आप लोग जैसा लुटेरा आदमी। डर के मारे आप लोग सीबीआई और ईडी से भाग रहे हैं। हम लोग भागने वाले नहीं हैं। बिहार हमारा है और हम बिहार में ही रहेंगे। कहीं हम लोग जाने वाले नहीं हैं।

‘वाजपेयी जी के जमाने में बिहार को कितना पैसा मिलता था’

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आप लोग हमारे बाल-बच्चों पर लांछन लगाते हैं। पारिवारिक रिश्ता अलग होता है, राजनीति अलग होता है। बीजेपी और जेडीयू वाले हमेशा हमारे परिवार पर ही बोलना शुरू कर देता है। हमारे परिवार ने क्या किया है। आप लोग आज इतना भाषण देते हैं। वाजपेयी जी के जमाने में बिहार को कितना पैसा मिलता था काम करने के लिए। भारत सरकार ने सारे पैसों पर रोक लगा दिया था। हमें सब भारत सरकार के रोड में गड्ढा मिला। जो राज्य सरकार का रोड था, उसे हम लोगों ने बनाने का काम किया। बच्चों को पढ़ाने का काम किया। गरीब-गरीब बच्चों को हम लोगों ने नहाने और बाल काटने का काम किया। आप लोगों ने तो ठेला वाले, मछली वाले को, रेहड़ी वालों को उजाड़ दिए। वो लोग इधन उधर जाने को मजबूर हुए। क्या उन लोगों को बैठने की जगह नहीं मिलनी चाहिए। वो लोग गरीब आदमी है क्या उसे रोजी रोजगार चलाने के लिए जगह नहीं मिलना चाहिए। गरीब चाहे किसी भी जाति का हो, उसे कमाने खाने का अधिकार है।

धरने पर बैठे BPSC अभ्यर्थियों की खोज खबर क्यों नहीं ले रही सरकार’

राबड़ी ने आगे कहा कि गरीब के नाम पर यह सरकार चल रही है, लेकिन यही सरकार गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही है। बीपीएससी में जो पेपर लीक हुआ है, क्या उसकी जांच हुई, केवल लीपापोती कर दिए। बीपीएससी के जो अभ्यर्थी गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं उनकी सरकार कोई खोज खबर क्यों नहीं ले रही है। धरना स्थल पर आज तक सरकार का कोई गया क्या। उनकी परीक्षा क्यों नहीं ले रहे हैं। इस वक्त केवल कागज पर काम हो रहा है, जमीन पर कुछ नहीं हो रहा है।

‘क्यों हर बात में लालू यादव-लालू यादव बोलते हैं’
वहीं जब जेडीयू एमएलसी भागलपुर दंगे पर बोल रहे थे तब राबड़ी देवी ने उन्हें भी आड़े हाथों लिया और  सवाल किया कि क्या यह दंगा आरजेडी के समय में हुआ है? इसपर नीरज कुमार ने कहा कि 1989 में कांग्रेस की सरकार के समय. राबड़ी देवी ने कहा फिर क्यों हर बात में लालू यादव-लालू यादव बोलते हैं. बेईमानी मत किजिए सदन में बैठकर, बिहार की जनता देख रही है, सुन रही है.

उन्होंने कहा, “कोई काम करे आरजेडी-आरजेडी करते हैं जंगलराज, जंगलराज बोलते हैं. आजादी के बाद क्या जंगलराज नहीं था?  इसके बाद नीरज कुमार ने भागलपुर दंगे पर आगे कहा कि अल्पसंख्यक उस दौर में अपनी जमीन को सस्ते दर पर बेचकर चले गए.”

राबड़ी देवी ने सरकार के ऊपर बोला हमला 
आरजेडी नेता राबड़ी देवी यहीं नहीं रुकी उन्होंने जेडीयू एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा को भी जवाब दिया. दरअसल, भगवान सिंह कुशवाहा जो कि जदयू के विधानसभा सदस्य हैं, उन्होंने कहा कि महिलाओं को 35% आरक्षण और पंचायती राज में आरक्षण हमारी सरकार ने दिया है. इसका जवाब देते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि हम लोग जब सरकार में थे उसके 22 साल के बाद आरक्षण लागू हुआ, हम लोग भी आरक्षण लागू करना चाहते थे, लेकिन सामने बैठे लोग उसका विरोध कर रहे थे, सामने बैठे लोगों का मानना था कि पहले चुनाव हो उसके बाद आरक्षण लागू होगा राबड़ी देवी ने सीधा सरकार के ऊपर हमला बोला.

पूर्व सीएम ने कहा अब अब उल्टा चोर कोतवाल को डांट रहा है. सिर्फ आरजेडी का दोष निकाला जा रहा है. जेडीयू एमएलसी से राबड़ी ने कहा कि आप लोग दोनों तरफ की मिठाई खाएंगे यह नहीं चलेगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰