जाति और अस्मिता की राजनीति का उत्तर सर्ग विकासवादी तर्कों पर कसा जा रहा

इस वर्ष देश में अब सिर्फ बिहार विधानसभा का चुनाव होना है पर इस चुनाव को दिल्ली‚ महाराष्ट्र‚ मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव की सीध में देखें तो राज्यों के बदले अर्थ चरित्र को समझ सकेंगे। दिलचस्प है कि राजनीतिक तौर पर भी यह सीध ‘लाडली योजना’ से ‘लाडला मुख्यमंत्री’ तक पहुंच चुकी है। दरअसल‚ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 5 मार्च 2025, 04:09 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जाति और अस्मिता की राजनीति का उत्तर सर्ग विकासवादी तर्कों पर कसा जा रहा
Photo: UB India News Archive

इस वर्ष देश में अब सिर्फ बिहार विधानसभा का चुनाव होना है पर इस चुनाव को दिल्ली‚ महाराष्ट्र‚ मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव की सीध में देखें तो राज्यों के बदले अर्थ चरित्र को समझ सकेंगे। दिलचस्प है कि राजनीतिक तौर पर भी यह सीध ‘लाडली योजना’ से ‘लाडला मुख्यमंत्री’ तक पहुंच चुकी है। दरअसल‚ यह बड़ा बदलाव है। जाति और अस्मिता की राजनीति का उत्तर सर्ग विकासवादी तर्कों पर कसा जा रहा है। बड़ी बात यह है कि यह समझ समाज और सरकारों के स्तर पर एक साथ दिखाई पड़ रही है।

बात एक बार फिर से बिहार की करें तो यह उन राज्यों में शामिल है‚ जिसके विकास की संभावनाओं पर लंबे समय तक नकारात्मक तरीके से विचार किया गया। इस पूरे संदर्भ का आगाज १९८० के दशक में तब हुआ‚ जब जनसांख्यिकी और आÌथक नीतियों के विश्लेषक आशीष बोस ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को एक रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में चार बड़े राज्यों बिहार‚ मध्य प्रदेश‚ राजस्थान और उत्तर प्रदेश को ‘बीमारू’ राज्य बताया। इन राज्यों को आÌथक विकास‚ स्वास्थ्य देखभाल‚ शिक्षा और अन्य सूचकांकों के मामले में पिछड़ने के कारण यह नाम दिया गया। इसके बाद से न सिर्फ यह शब्द लगातार प्रचलन में बना रहा‚ बल्कि इस आधार पर इन राज्यों के विकास को अलग से चिह्नित और वर्गीकृत भी किया जाता रहा। पर बीते दशकों में यह स्थिति लगातार बदली है।

इस दौरान विकास को लेकर न सिर्फ राज्यों का नया चरित्र उभरा है‚ बल्कि यह भी देखने में आया है कि राज्य सरकारें अपने राजनीतिक स्थायित्व के लिए विकासवादी लीक पर आगे बढ़ने को विवश हैं। राज्यों का यह विकासवादी चरित्र उस दौर में उभरा है‚ जब बीमारू ठहराए गए राज्य विकास के विभिन्न मोर्चों पर अपने मॉडल के साथ चर्चा में हैं। हाल में बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार ने २०२५–२६ का बजट पेश किया। गौरतलब है कि इसमें महिलाओं पर विशेष तौर पर ध्यान दिया गया है। नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए सात बड़ी घोषणाएं की हैं‚ जिनमें कन्या विवाह मंडप निर्माण‚ महिला हाट जिम ऑन व्हील‚ पिंक टॉयलेट‚ कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल‚ पिंक बस और महिलाओं को ट्रेनिंग देना शामिल हैं। इस तरह की पहल का महत्व तब ज्यादा समझ में आता है‚ जब हम ‘जेंडर’ या ‘पिंक बजट’ की बात करते हैं। बिहार सरकार के तकरीबन तीन लाख १७ हजार करोड़ के बजट को पिंक बजट के फ्रेमवर्क के साथ देखा–समझा जाए तो यह राज्य में महिलाओं की जिंदगी में बड़े बदलाव को रेखांकित करता है। यह बजट महिला स्वावलंबन की भी चिंता करता है। मसलन‚ इसमें उनके लिए कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम और आÌथक मदद का प्रबंध किया गया है। अगर यह बात कही जा रही है कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के चालक‚ परिचालक और डिपो मेंटेनेस स्टाफ के पदों में महिलाओं के लिए ३३ प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाएगी‚ तो यह महिला सशक्तिकरण के लिहाज से बड़ा फैसला है।

जो लोग बिहार के जिलों‚ यहां के विषम भूगोल और परिवहन सेवाओं को लेकर जमीनी समझ रखते हैं‚ वे समझ पाएंगे कि इससे महज प्रदेश की महिलाओं को रोजगार ही नहीं मिलेगा‚ बल्कि लैंगिक समानता का एक नया दौर भी शुरू होगा। पंचायत में महिलाओं को पचास फीसद आरक्षण सबसे पहले देने वाले राज्य में यह पहल उस सिलसिले की नई कड़ी है‚ जिसमें बालिका शिक्षा और जीविका योजना जैसी पहल पहले से बदलाव के नये सुलेख साबित हो रही हैं। इस सुलेख की सबसे अच्छी बानगी है कि यह राज्य आज देश में पुलिस सेवा में शीर्ष महिला सहभाग वाला सूबा है। बात विकास और चुनाव को लेकर एक साथ करें तो इस लिहाज से भी कई बातें देखने और समझने की हैं। इस नई चर्चा और समझ के केंद्र में है नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा। खास तौर पर पारंपरिक ढर्रेदार चुनावी विमर्श में यह यात्रा बड़ा मोड़ और मास्टरस्ट्रोक है। बिहार के अनुभवी मुख्यमंत्री को इस बात की दाद तो मिलनी ही चाहिए कि ये सब वे बिना किसी सियासी हड़कंप और शोर–शराबे के कर रहे हैं। यह जरूर है कि अब जब उनकी प्रगति यात्रा पूरी हो चुकी है तो उनके इस कदम को लेकर राजनीतिक गुणा–गणित का दौर तेज हो रहा है। राजनीतिक पंडित भी अब कहने लगे हैं कि बिहार में राजनीति को विकास के जिलावार खाके के साथ नीतीश ने नई जमीन तैयार कर दी है। ॥ दिलचस्प है कि देश के राजनीतिक दिग्गजों की जमात में नीतीश ऐसे वाहिद राजनेता हैं‚ जो रोडशो वाली राजनीति के दौर में भी सीधे जनता के बीच पहुंचने की राह पर हैं। २००५ से अब तक उन्होंने १५ यात्राएं की हैं। २००५ की न्याय यात्रा से लेकर मौजूदा प्रगति यात्रा तक उन्होंने बिहार की राजनीति और उसके प्रगतिशील लIयों को नये पर्याय दिए हैं‚ नये मानक दिए हैं। विकास को लेकर प्रतिबद्धता और दूरदÌशता का ही हासिल है कि बीमारू कहा जाने वाला बिहार आज रोड कनेक्टिविटी से लेकर महिला सशक्तिकरण का सर्वथा नया आख्यान रच रहा है। जाहिर तौर पर बदलाव की इस इबारत को पढ़ने के लिए पूर्वाग्रह को छोड़ एक धुली और तटस्थ दृष्टि की दरकार है। इस दरकार के साथ ही समझा जा सकता है कि जिस राज्य में बिजली उत्पादन २००५ में ७०० मेगावाट होता था‚ वह २०२५ तक आते–आते ८‚००० मेगावाट से ज्यादा हो गया है। स्कूलों में नामांकन की जो दर दो दशक पहले ४५ फीसद थी‚ वह आज ९० फीसद से ऊपर है।

ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा जॉब कार्डधारकों की संख्या २००५ में १० लाख थी‚ जो २०२३ में १.२५ करोड़ से ज्यादा हो गई। इसी तरह महिलाओं के जीविका समूहों की संख्या बीते २० वर्षो में दस हजार से १२ लाख से भी ज्यादा हो गई है। दरअसल‚ बिहार आज देश में राज्यों के बदले अर्थ चरित्र का अग्रणी राष्ट्र है‚ जो सामाजिक सहभाग के साथ विकास की राह पर बढ़ रहा है। बेहतर होगा कि ऐसे बदलाव की चर्चा में तात्कालिक राजनीतिक समझ को किनारे छोड़ दिया जाए। ऐसा होने पर ही हम देख पाएंगे कि आशीष बोस के उलट आज ज्यादा प्रगतिशील आÌथक व्याख्याकारों की जरूरत हो‚ जो विकास के नये मानदंडों के साथ उसके मीलस्तंभों की चर्चा को आगे बढ़ाए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰