अबू आजमी जान बूझ के लोगों की भावनाओं से खेलने की कोशिश करते

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) की ओर से औरंगजेब के मुद्दे पर दिए बयान के बाद लगातार तमाम नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है. इसी बीच बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने बड़ा बयान दिया है. शाहनवाज ने कहा कि अबू आजमी को निलंबित करना बिल्कुल सही फैसला […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 5 मार्च 2025, 12:07 PM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अबू आजमी जान बूझ के लोगों की भावनाओं से खेलने की कोशिश करते
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) की ओर से औरंगजेब के मुद्दे पर दिए बयान के बाद लगातार तमाम नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है. इसी बीच बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने बड़ा बयान दिया है. शाहनवाज ने कहा कि अबू आजमी को निलंबित करना बिल्कुल सही फैसला है.

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन समाजवादी पार्टी पर भी भड़के. उन्होंने कहा कि औरंगजेब की तस्वीर अपने दफ्तर में लगा लें. आगे उन्होंने कहा, “शिवाजी के राज में औरंगजेब की प्रशंसा करोगे तो यही होगा.” बीजेपी नेता ने कहा कि अबू आजमी जान बूझ के इस तरह की बयानबाजी करके लोगों की भावनाओं से खेलने की कोशिश करते हैं.

अबू आजमी ने की थी औरंगजेब की तारीफ

बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने बीते सोमवार को औरंगजेब की तारीफ की थी. अबू आजमी ने पत्रकारों से कहा था, “औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था. उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना. मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं. औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी, धर्म की नहीं थी. हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी.” अबू आजमी के इस विवादित बयान के बाद से देश में सियासत तेज हो गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में कहा है कि, “अब आजमी को यूपी भेज दो इलाज कर देंगे.”

अरविंद केजरीवाल पर क्या बोले शाहनवाज हुसैन?

दूसरी ओर एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिर्फ नाम के आम आदमी हैं. महल चला गया तो अब विपश्यना में महल खोज रहे हैं. पंजाब को लेकर उन्होंने कहा कि किसान को पंजाब सरकार नजरअंदाज कर रही है. मुख्यमंत्री बैठक से उठ के चले जाते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰