जन आंदोलन का रूप ले रहा एक राष्ट्र एक चुनाव का मुद्दा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सोच एक राष्ट्र एक चुनाव का मुद्’ा जन आंदोलन का रूप ले रहा है। इस पर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। डॉ. जायसवाल बुधवार को स्थानीय रेड वेलवेट में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ मुद्’े पर जिला भर के आए संयोजकों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 6 मार्च 2025, 04:26 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जन आंदोलन का रूप ले रहा एक राष्ट्र एक चुनाव का मुद्दा
Photo: UB India News Archive

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सोच एक राष्ट्र एक चुनाव का मुद्’ा जन आंदोलन का रूप ले रहा है। इस पर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। डॉ. जायसवाल बुधवार को स्थानीय रेड वेलवेट में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ मुद्’े पर जिला भर के आए संयोजकों के साथ आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। ड़ॉ. जायसवाल ने कहा की कांग्रेस की हुकूमत ने देश में १०० से अधिक चुनी हुई सरकारों को संवैधानिक शक्तियों का उपयोग कर बर्खास्त किया जिसके कारण देश में बार–बार चुनाव की नौबत आई है। उन्होंने कहा जब राज्य की सरकारें कांग्रेस के मन की बात नहीं करती थी तो तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार अपने संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग कर हटा देती थी और कांग्रेस के इसी अहंकार के चलते देश में लोकतंत्र कमजोर होता गया। डॉ. जायसवाल ने कहा कि कुछ राजनेता देश के युवाओं का भविष्य चौपट कर युवा चौपाल कर रहे हैं तो कुछ ५० वर्ष से उपर होने के बावजूद भी अपने को युवा कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक और जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश में आठ तकनीकी विश्वविद्यालयों की स्थापना कर युवाओं के भविष्य की चिंता कर रहे हैं तो उनसे पूर्व की सरकारें प्रदेश में चरवाहा विद्यालय खोलकर युवाओं का भविष्य चौपट कर रही थी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव जनहित का मुद्’ा है और यह राष्ट्रवाद का रूप ले रहा है उन्होंने वहां मौजूद लोगों से आग्रह किया कि इस मुद्’े को जन–जन तक ले जाने के लिए हर जिले में काम से कम ५० जगह पर चर्चा करें।

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधान परिषद ड़ॉ. रणबीर नंदन ने कहा कि देश में बार–बार चुनाव होने से देश का राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक विकास अवरुद्ध हो रहा है। देश के हर नागरिक को इस मुद्’े पर एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुहिम को सपोर्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्’े पर हर जिले में अलग–अलग परिचर्चाऐं होगी जहां प्रदेश स्तर के नेता शामिल होकर इस मुद्’े पर लोगों को जागृत करेंगे। इसके अलावा २३ अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर वन नेशन वन इलेक्शन पर हाफ मैराथन इनामी दौड का आयोजन राजधानी पटना में होगा जिसके लिए राष्ट्रीय खिलाडी अभय सुंदर‚ विजय कुमार सिंह‚ उपेंद्र प्रसाद एवं सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में कमिटी गठित की गई है। साथ ही साथ १० मार्च को टीपीएस कॉलेज के प्रांगण में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर छात्रों का सम्मेलन आयोजित होगा‚ जिसे छात्र नेता अंकित तिवारी संचालित करेंगे। इस मौके पर पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर के सी सिन्हा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्’े को आम जन तक ले जाने में शिक्षाविदें को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमिताभ सिन्हा ने कहा कि यह जनहित का मुद्’ा है और इसमें आमजन को सहयोग अपेक्षित। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन छात्र नेता अंकित तिवारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एक राष्ट्र एक चुनाव के सहसंयोजक कुंतल ष्ण ने किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा‚ भाजपा कार्यालय मंत्री अरविंद शर्मा सहित सभी जिलों से आए संयोजकों ने अपने जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तिथि का विवरण दिया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰