बिहार विधानसभा का बजट सत्र का आज दसवां दिन,सदन में लगे नारे- खून की होली खेली गई………..

होली के बाद आज से बिहार विधानसभा का बजट सत्र फिर से शुरू हो रहा है. सत्र का आज दसवां दिन है। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ विधानसभा के अंदर और बाहर प्रदर्शन करेगा. राष्ट्रीय जनता दल आरक्षण, डोमिसाइल नीति और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के मुद्दे पर सरकार का विरोध करेगा. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 17 मार्च 2025, 06:53 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा का बजट सत्र का आज दसवां दिन,सदन में लगे नारे- खून की होली खेली गई………..
Photo: UB India News Archive

होली के बाद आज से बिहार विधानसभा का बजट सत्र फिर से शुरू हो रहा है. सत्र का आज दसवां दिन है। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ विधानसभा के अंदर और बाहर प्रदर्शन करेगा. राष्ट्रीय जनता दल आरक्षण, डोमिसाइल नीति और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के मुद्दे पर सरकार का विरोध करेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी पर की गयी टिप्पणी को लेकर भी राजद प्रदर्शन करेगा.

राजद का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने राबड़ी देवी का अपमान किया है और यह महिलाओं का अपमान है. यह मुद्दा राजद विधानसभा के अंदर भी उठाएगा. विपक्ष की ओर से वामदलों के विधायक भी कई मुद्दों पर प्रदर्शन करेंगे और सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे. होली की छुट्टी के बाद विपक्ष एक बार फिर सदन में हंगामा करने के लिए तैयार है. बिहार में बढ़ते अपराध और अन्य मुद्दों पर विपक्ष सरकार पर हमलावर रहेगा.

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज यानी 17 मार्च को 10वां दिन है। होली की छुट्‌टी के बाद आज सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो रही है। होली पर बिहार के अलग-अलग जिलों में हुए पुलिस पर हमले को लेकर विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया। विपक्ष ने ASI की हत्याओं के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

विपक्ष के विधायकों ने कदन में नारे लगाए- खून की होली खेली गई। हाथ में पोस्टर लेकर विधायक पोर्टिको में आए गए। इसके बाद स्पीकर ने मार्शल से कहा- छीन लो पोस्टर। मार्शल ने विपक्ष के विधायकों के हाथ से पोस्टर छीन लिए।

पोस्टर में लिखा था- ‘बिहार में हर दिन लूट, हत्या और बलात्कार की घटना घट रही है। नीतीश कुमार के हाथ में तलवार भी थमाया।’

विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री सदन से बाहर आ गए।

RJD विधायक बोले- 2 दिन में 22 हत्याएं हुईं

इससे पहले सदन के बाहर RJD विधायक राकेश रौशन ने कहा- ‘2 दिन में 22 हत्याएं हुई हैं। सरकार खून की होली खेल रही है।’ इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- ‘कई मामलों में पुलिस की जांच जारी है। जब खाकी काम शुरू करेगी तो आप खुद ही चलाएंगे कि खाकी कानून को हाथ में ले रही है।’

कब्रिस्तान के मुद्दे पर भी हुआ हंगामा

कब्रिस्तान के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। सदन में विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। सिकटा विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर सवाल पूछा था। सवाल पूछने वाले विधायक बैठे रहे। हंगामे के बीच विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। 2 मिनट बाद सभी विधायक वापस लौट आए।

तेजप्रताप की होली के मामले में भी हुई बयानबाजी

रविवार को तेजप्रताप का 4 हजार रुपए का चालान काटा गया था। इस पर RJD विधायक मुकेश रौशन ने कहा- ‘सरकार के दो कानून हैं। सत्ताधारी के लिए अलग और विपक्ष के लिए अलग। वन पर्यावरण मंत्री पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना घूम रहे हैं। बीजेपी के नेता बिना हेमलेट घूमते हैं कुछ नहीं होता।’

पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमलों को लेकर उन्होंने कहा- ‘नीतीश कर मस्त हैं। बिहार में बहार है, अपराधियों की सरकार है और गोलियों की बौछार है।’

तेजप्रताप मामले में BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा- ‘उनका यही संस्कार है। सपने देख रहे हैं। सामंती मानसिकता वालों के लिए कोई जगह नहीं है। चुनाव आ रहा है, उनकी सामंती मानसिकता को जनता कुचल देगी।’

तेजप्रताप मामले पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा- ‘ये दिखता है वो लोग कैसा शासन चाहते हैं। तेजस्वी यादव से पूछता हूं क्या आज भी आपकी नजर में शासन-प्रशासन कठपुतली के डांस की तरह है।’

तेजप्रताप के ऑर्डर पर ठुमके लगाने वाले पुलिसकर्मी को हटाया

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के आदेश पर होली पर डांस करने वाले पुलिसकर्मी दीपक कुमार को रविवार को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर दूसरे सिपाही को तेजप्रताप का बॉडीगार्ड बनाया गया है।

दरअसल, बिहार में होली के दिन 15 मार्च को तेजप्रताप यादव ने अपने आवास पर वर्दी में पुलिसकर्मी को डांस करने के लिए कहा था। तेजप्रताप ने अपने अंदाज में कहा- ‘ठुमके लगाओ वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे।’

होली के रंग में रंगे तेजप्रताप यादव बिना हेलमेट पहले स्कूटी से CM आवास के बाहर पहुंचे और कहा- ‘ए पलटू चाचा, हैप्पी होली!’

इस मामले में भी कार्रवाई हुई है। बिना हेलमेट जिस स्कूटी को तेजप्रताप चला रहे थे उसका 4000 रुपए का चालान भी कटा गया है।

गाड़ी का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन फेल था। बिना हेलमेट गाड़ी चलाने का 1000 रुपए, पॉल्यूशन का 1000 रुपए और इंश्योरेंस फेल का 2000 रुपए का चालान भेजा गया है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰