बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का 11वां दिन, कानून व्यवस्था पर होगा हंगामा , राजद बोला बिहार में चल रहा अपराधी राज ……

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। सदन के अंदर और बाहर आज फिर पुलिस पर हो रहे हमलों और बढ़ते क्राइम को लेकर हंगामे के आसार हैं। सोमवार को सदन में विपक्ष के क्राइम कंट्रोल पर हंगामे के बाद मुख्यमंत्री ने शाम होते-होते DGP और मुख्य सचिव को तलब किया था। ADG […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 18 मार्च 2025, 05:19 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का 11वां दिन, कानून व्यवस्था पर होगा हंगामा , राजद बोला बिहार में चल रहा अपराधी राज ……
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। सदन के अंदर और बाहर आज फिर पुलिस पर हो रहे हमलों और बढ़ते क्राइम को लेकर हंगामे के आसार हैं। सोमवार को सदन में विपक्ष के क्राइम कंट्रोल पर हंगामे के बाद मुख्यमंत्री ने शाम होते-होते DGP और मुख्य सचिव को तलब किया था। ADG लॉ-एंड-ऑर्डर पंकज दाराद भी सामने आए और कहा- अगर पुलिस पर जानलेवा हमला होता है तो गोली मार देना चाहिए।’

उन्होंने कहा- ‘सभी पुलिस जवानों को निर्देश है, कोई अपराधी हमला करता है तो हवाई फायरिंग करते हैं। अगर जानलेवा हमला होता है तो गोली भी मार सकते हैं। ये सभी को क्लियर होना चाहिए।’

वहीं, कुंदन कृष्णन ने कहा कि ‘अररिया में पुलिस के ऊपर हुए हमले में अपराधियों का जो हश्र होगा, उसे पूरा बिहार देखेगा।’

5 विभागों के बजट पर होगी चर्चा

सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही पांच विभागों के बजट पर चर्चा होगी। इसके बाद इसे पास कराया जाएगा। इसमें सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, गन्ना उद्योग विभाग और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के बजट पर वोटिंग कराई जाएगी।

सोमवार को पुलिस पर हुए हमलों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था

सोमवार को होली की छुट्‌टी के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पुलिस पर हुए हमलों और हत्याओं को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था। खगड़िया के परबत्ता से नीतीश कुमार की पार्टी से JDU विधायक संजीव सिंह ने कहा था- पुलिस को एनकाउंटर मोड में आना होगा। तब अपराधी लाइन पर आएंगे। सिर्फ अरेस्टिंग से काम नहीं चलेगा।’

‘जब पुलिसकर्मी की हत्या होगी, तो उसका जवाब देना होगा। गोली का जवाब अगर आप फूल-माला से देंगे तो फूल माला खुद पहन लीजिए। एक्शन मोड में पुलिस को आना होगा।’

राबड़ी बोलीं- 2 दिन में 22 हत्याएं हुईं

वहीं, राबड़ी देवी ने सोमवार को कहा था कि बिहार में पिछले 2 दिनों में 22 हत्याएं हुई हैं। कहते हैं सुशासन की सरकार है। कहां सुशासन है।

‘बहन बेटियों का बलात्कार कर हत्या कर दी जा रही है। दरोगा और सिपाही भी मारा जा रहा है तो आम लोगों का क्या होगा, सुरक्षा करने वाले की ही हत्या हो रही है। ये मंगलराज है, जंगलराज में दरोगा-सिपाही नहीं मरते थे।’

‌BJP विधायक राजेश कुमार ने जवाब में कहा था- ’13 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या है। छोटी-मोटी घटनाएं तो होती रहती हैं। बिहार में नीतीश का राज है, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। जो भी घटनाएं हो रही हैं, उसमें RJD के लोग शामिल हैं।’

खाकी एक्शन लेगी तो कहेंगे कानून हाथ में ले रहे

सोमवार को सदन के बाहर RJD विधायक राकेश रौशन ने कहा था- ‘सरकार खून की होली खेल रही है।’ इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- ‘कई मामलों में पुलिस की जांच जारी है। जब खाकी काम शुरू करेगी तो आप खुद ही कहेंगे कि पुलिस कानून को हाथ में ले रही है।

“बिहार में अपराधी राज चल रहा है”

लॉ एंड आर्डर को लेकर हुई समीक्षा बैठक पर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने, “समीक्षा तो नीतीश कुमार की होनी चाहिए, मुख्यमंत्री अचेत हैं, उनकी स्थिति शासन चलाने लायक नहीं है, अब उनसे संभल नहीं रहा है। बिहार में अपराधियों के तांडव से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस के लोग पीटे जा रहे हैं। बिहार में कोई कानून का राज नहीं है। यहां अपराधी राज चल रहा है। 14 करोड़ बिहारवासी इस अचेत हाथों में सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए बिहार इन दिनों नाजुक दौर से गुजर रहा है। अपराधियों के तांडव से सहमा दिखता है।”

“20 वर्ष के शासनकाल में 60,000 हत्याएं हुईं”

उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार के 20 वर्ष के शासनकाल में 60,000 हत्याएं हुई हैं। अगर मासिक औसत निकालेंगे तो 250 से अधिकर प्रतिमाह बिहार के अंदर हत्याएं हो रही हैं। 25,000 रेप और गैंगरेप की घटनाएं हुई हैं। औसतन हर माह लगभग 150 रेप और गैंगरेप की घटनाएं हो रही हैं। कहां है कानून का राज। पूरी तरह से सिस्टम ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिया है। नीतीश कुमार, बीजेपी के चरणों में झुक गए हैं और तंत्र अपराधियों के सामने और कहते हैं कानून व्यवस्था पर समीक्षा हो।”

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰