20 साल में 60 हजार हत्याएं, 25 हजार बलात्कार’…………..

बिहार की चरमराती कानून व्यवस्था पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोमवार को विधानसभा परिसर में नीतीश सरकार को घेरा है. सदन के बाहर प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चौपट हो रहा है. नीतीश कुमार के पास ही गृह विभाग है, जो हमेशा से रहा है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 18 मार्च 2025, 06:09 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
20 साल में 60 हजार हत्याएं, 25 हजार बलात्कार’…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार की चरमराती कानून व्यवस्था पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोमवार को विधानसभा परिसर में नीतीश सरकार को घेरा है. सदन के बाहर प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चौपट हो रहा है. नीतीश कुमार के पास ही गृह विभाग है, जो हमेशा से रहा है. वो अपराधियों को सत्ता संरक्षण दे रहे हैं. अपराधी बेलगाम हो चुके हैं.

नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपराधी से डर कर पुलिस भाग रही है. ASI रैंक के पुलिसकर्मी की हत्या हो रही है. अपराधियों का तांडव हो रहा है. मुख्यमंत्री दो शब्द इस विषय पर बोल नहीं रहे हैं. बिहार में अपराधिक घटनाओं का महत्वपूर्ण आंकड़ा मैं दे रहा हूं. नीतीश कुमार किस तरह से फेल हो चुके हैं. सरकार चलाने में लॉ ऑर्डर को कंट्रोल करने में ये आंकड़ा बता रहा है.

तेजस्वी ने कहा, “एनसीआरबी का रिकॉर्ड है. नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार में अभी तक 60000 हत्या हुई. बिहार में 25000 बलात्कार हुआ है. बिहार में मुख्यमंत्री के रहते हुए बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों की हत्या और पिटाई हुई है. पहले ऐसे नहीं होता था. पुलिस पिट रही है बिहार के गृह मंत्री कहां हैं? अचेतन अवस्था में आ चुके हैं.”

‘मुख्यमंत्री तो दोषी लालू यादव को ही ठहराएंगे’

20 साल में बिहार में जो घटना हुई, उसके दोषी भी लालू यादव को ही मुख्यमंत्री ठहराएंगे. बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खराब हो चुका है उस पर सरकार बहस नहीं करना चाहती है. सत्ता में बैठे लोग सिर्फ लालू यादव को दोषी टहराने का काम करते हैं. उनके 15 साल को जिम्मेदार ठहराएंगे. ये लोग अपराधियों को बचाने और संरक्षण देने का काम करते हैं. यह सरकार पूरी तरह विफल हो गई है.

वहीं अपनी फोटो वायरल होने पर कहा कि एआई का जमाना है. बीजेपी के लोग मेरे फोटो का दुरुपयोग कर रहे हैं. एआई के जरिए महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. मेरे सेक्रेटरी ने इसके खिलाफ में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस महानिदेशक और साइबर सेल को शिकायत की गई है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰