बिहार में चलेगा योगी वाला मॉडल?

बिहार में पुलिसकर्मियों पर हाल ही में कई जिलों में हमले हुए हैं. इसको लेकर सियासी पारा भी चढ़ गया है. अब ऐसा लग रहा है कि बीजेपी यूपी के स्टाइल में चाहती है कि कार्रवाई हो. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने सोमवार (17 मार्च, 2025) को कहा कि बिहार में हो रहे अपराधों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 18 मार्च 2025, 06:12 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में चलेगा योगी वाला मॉडल?
Photo: UB India News Archive

बिहार में पुलिसकर्मियों पर हाल ही में कई जिलों में हमले हुए हैं. इसको लेकर सियासी पारा भी चढ़ गया है. अब ऐसा लग रहा है कि बीजेपी यूपी के स्टाइल में चाहती है कि कार्रवाई हो. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने सोमवार (17 मार्च, 2025) को कहा कि बिहार में हो रहे अपराधों में सत्ता संरक्षण और प्रशासन का कोई हाथ नहीं है. अपराध करने वालों का अंजाम बहुत बुरा होगा. पुलिस को पूरी छूट है, जरूरत पड़ने पर एनकाउंटर भी होगा.

हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा, “बिहार में जो आपराधिक घटनाएं हुई हैं, वो बहुत दुखद हैं, लेकिन सत्ता संरक्षण और प्रशासन की तरफ से यह अपराध नहीं हो रहा है. जो भी अपराधी अपराध करेंगे उनका अंजाम बहुत बुरा होगा. 24 घंटे अंदर कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ने पर फुल एनकाउंटर भी होगा. बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है.

उन्होंने आगे कहा, पुलिस को पूरी छूट है. अगर कोई सत्ता के संरक्षण में रहते हुए अपराध करना चाहेगा तो वो नहीं होगा. विपक्ष की तरफ से सवाल उठाने पर कहा, “विपक्ष को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. जब बिहार में विपक्ष का शासन था, तो क्या हो रहा था और आज क्या हो रहा है, यह सभी को पता है. ऐसे में विपक्ष को इस पर कहने का कोई अधिकार नहीं है.”

तेज प्रताप के मुद्दे पर क्या बोले बचौल?

होली पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के एक कॉन्स्टेबल को डांस करवाने और ऐसा नहीं करने पर सस्पेंड करने की धमकी देने का वीडियो वायरल होने पर बचौल ने कहा, “यह लोग सामंतवादी मानसिकता के लोग हैं. उन्हें लगता है कि बिहार में राजा-रानी की ही सरकार है, लेकिन ऐसी हरकत जो भी करेगा, बिहार में उसके लिए कोई जगह नहीं है. बिहार में सामंती मानसिकता को कुचल दिया जाएगा.”

बता दें कि हाल ही में होली मिलन समारोह के एक कार्यक्रम में आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें वो अपने बॉडीगार्ड को मजाकिया अंदाज में डांस करने के लिए कहते हैं और डांस नहीं करने पर सस्पेंड करने की धमकी भी देते हैं. वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी हमलावर है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰