एनडीए की सियासत में निशांत को लेकर जेडीयू का हाथ ऊपर ………………

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निशांत के बहाने ऐसी चाल चल दी कि अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आने तक प्रदेश भाजपा की सांसे फूली की फूली रह जाएगी। राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ने निशांत कुमार को अपनी विरासत सौंप कर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 18 मार्च 2025, 06:15 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एनडीए की सियासत में निशांत को लेकर जेडीयू का हाथ ऊपर ………………
Photo: UB India News Archive

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निशांत के बहाने ऐसी चाल चल दी कि अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आने तक प्रदेश भाजपा की सांसे फूली की फूली रह जाएगी। राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ने निशांत कुमार को अपनी विरासत सौंप कर भाजपा को यह बात दिया कि टाइगर अभी स्वस्थ है और राज्य में बिछी राजनीतिक बिसात को लेकर यह पता है कि कब कौन सा मोहरा चल कर शह और मात की बाजी खेली जा सकती है।

निशांत से दी युवा राजनीति को आवाज?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उस खास समय में निशांत कुमार को राजनीति के मैदान में उतारा जब जेपी आंदोलन से निकले नेता अपनी अंतिम पारी खेल रहे हैं और राज्य में युवा नेतृत्व के आगमन की धड़कन सुनाई देने लगी है। राजद जहां तेजस्वी, तेजप्रताप और मिसा भारती के सहारे युवा नेतृत्व को आगे कर रखा है तो लोजपा ने चिराग पासवान को। कांग्रेस ने कृष्णा और कन्हैया की जोड़ी को उतारा है। ऐसे में उस नीतीश कुमार ने, जिसे अस्वस्थ, थका हुआ, बोझ और भी न जाने क्या-क्या कहा गया, एक स्वस्थ बाजी खेल कर राजनीतिक जगत को एक विकल्प सामने रख दिया है।

कागजों में ही सही पर निशांत कुमार का यह विकल्प तमाम युवा नेतृत्व पर फिलहाल तो भारी है। निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है। समाज के लिए नौकरी छोड़ने का त्याग सामने आएगा। और साथ आएगा लव-कुश और विकास पसंद जनता का समर्थन। यह इसलिए भी निशांत की राजनीति को शूट करेगा कि आगामी चुनाव का फैसला वह वर्ग करेगा जिनकी उम्र 30 से 35 वर्ष के हैं और ये लगभग 58 प्रतिशत है।

नाउम्मीद भाजपा की राजनीति

दरअसल, निशांत कुमार का राजनीतिक दरवाजा को खटखटाना सबसे बड़ी मुसीबत बन कर बी जे पी के ऊपर गिरने वाली है। अभी तक तो प्रदेश भाजपा नीतीश कुमार की पालकी ढो रही थी, अब निशांत कुमार की पालकी ढोनी पड़े, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। वैसे भी 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के लिए 2010 विधान सभा में प्राप्त सीटों का रिकॉर्ड तोड़ने का है। इस खास समय में नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत कुमार को उतारकर अब तक जोड़े रखे अपने शांति और विकास पसंद वोटरों के लिए एक नया विकल्प सामने रख दिया। एक ऐसा चेहरा जो अब तक राजनीति से दूर रहा, अब अपने पिताजी के कमजोर कंधों पर सिर रखने आया है।

एनडीए की सियासत में जेडीयू का हाथ ऊपर

वैसे भी राज्य में एनडीए की राजनीति में जदयू का हाथ ऊपर रहा है। यही वजह है कि नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री के पद के लिए विधायकों की संख्या कोई मायने नहीं रह सकता। भाजपा की जिस मजबूरी पर नीतीश कुमार का राजनीतिक महल खड़ा हुआ है वह आज भी है। प्रदेश भाजपा ने अनगिनत प्रयोग किए पर एक भी चेहरा सीएम फेस के लिए तैयार नहीं कर पाई। और भाजपा नीतीश का विकल्प अभी तक तैयार नहीं कर पाई।

तेजस्वी पर लगाया ब्रेक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निशांत कुमार को आगे कर तेजस्वी यादव के युवा नेतृत्व को एक चुनौती तो दे दी है। निशांत कुमार के साथ जंगल राज के विरुद्ध और विकास पसंद जनता के सामने नीतीश कुमार ने फिलहाल एक विकल्प रख दी। यह ऐसा विकल्प है, जिस पर विरासत की राजनीति के अलावा कोई आरोप नहीं लग सकता। निशांत के द्वारा युवा राजनीति को किस कदर आवाज देने की तैयारी है।

  • अंडर मैट्रिक नहीं, इंजीनियर हैं निशांत
  • नौकरी छोड़ राजनीति में आएंगे
  • भ्रष्टाचार या आपराधिक मुकदमा नहीं
  • चिंतन में आध्यात्मिक व्यक्तित्व
  • लव-कुश के साथ अमन, शांति और विकास पसंद जनता के समर्थ की उम्मीद

लिटमस टेस्ट होना बाकी

वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्क का मानना है कि निशांत कुमार को आगे कर नीतीश कुमार ने एक तीर से कई निशाने साध लिए हैं।

  • जदयू के अंतर्कलह को विराम दे दिया
  • युवा नेतृत्व पसंद जनता को एक विकल्प दे दिया
  • भाजपा के सामने राजनीति की नई चुनौती दे डाली

पर यह सब वे बिंदु हैं जिसकी परीक्षा होनी है। नीतीश कुमार वाली औरा बना पाएंगे निशांत? बिहार की राजनीति में जिस तरह से महारथी कूट नीति का इस्तेमाल कर रहे हैं, वैसे में निशांत कब तक खुद को मजबूत रख पाएंगे। ऐसा इसलिए कि निशांत ने राजनीति को घृणा की दृष्टि से देखा या नहीं, पर पसंद तो अब तक नहीं किया। सवाल तो यह भी उठता है कि क्या नीतीश कुमार वाला प्यार लव-कुश वोटरों को यथावत मिलेगा? यह एक बड़ा सवाल है। और यह इसलिए भी कि इसी पर निशांत की राजनीति का भविष्य टिका है। और ये सारे ऐसे बिंदु हैं जिसका लिटमस टेस्ट होना बाकी है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰