बीजपी ने रखा लालू यादव की दुखती रग पर हाथ…………

बिहार में ताबड़तोड़ क्राइम और पुलिस पर हमले के बाद राजद और खासकर लालू परिवार ने सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर ले रखा है। बीजेपी पर राजद उतना अटैक नहीं कर रही, जितना टार्गेट पर सीएम नीतीश कुमार हैं। लेकिन इसी जंग में अब भारतीय जनता पार्टी कूद पड़ी है। उसने लालू परिवार की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 18 मार्च 2025, 06:23 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बीजपी ने रखा लालू यादव की दुखती रग पर हाथ…………
Photo: UB India News Archive

बिहार में ताबड़तोड़ क्राइम और पुलिस पर हमले के बाद राजद और खासकर लालू परिवार ने सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर ले रखा है। बीजेपी पर राजद उतना अटैक नहीं कर रही, जितना टार्गेट पर सीएम नीतीश कुमार हैं। लेकिन इसी जंग में अब भारतीय जनता पार्टी कूद पड़ी है। उसने लालू परिवार की दुखती रगों पर न सिर्फ हाथ रखा है, बल्कि उसे जोर से दबा भी दिया है।

चंपा विश्वास याद है?- BJP

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लालू यादव-तेजस्वी यादव को उनके राज की याद दिलाई है। बीजेपी ने चंपा विश्वास का मामला उठाया है। चंपा विश्वास यानी पूर्व IAS अफसर बीबी विश्वास की पत्नी, जिनके साथ राजद नेता हेमलता यादव के बेटे बबलू यादव पर रेप का आरोप लगा था। यही नहीं, आरोप था कि चंपा विश्वास के साथ उनकी मां और नौकरानी तक को बबलू यादव ने नहीं छोड़ा।

ऐश्वर्या का भी जिक्र किया

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती और चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। दोनों का करीब-करीब तलाक हो चुका है। लेकिन इससे पहले कुछ साल पहले ऐश्वर्या राय 10 सर्कुल रोड से निकलीं थीं और रोते हुए उन्होंने राबड़ी देवी और मीसा भारती पर मारपीट का आरोप लगाया था। बीजेपी ने राजद को उसकी भी याद दिलाई है।

जानिए क्या लिखा है बीजेपी ने?

बीजेपी ने बिहार इकाई के X हैंडल से एक पोस्ट किया है। उस पोस्ट में एक ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है, जो आप नीचे देख सकते हैं। इसमें पहले लिखा है ‘फर्क बुझाइल बा…’। इसके बाद इसमें पहले कॉलम में लिखा गया है RJD का महिला सम्मान, इसके नीचे लिखा गया है कि ‘IAS की पत्नी से RJD नेता के बेटे ने किया था दुष्कर्म’, इसके बाद लिखा है कि ‘बहु ऐश्वर्या राय से मारपीट कर घर से निकाला था।’

‘NDA का महिला सम्मान’

दूसरे कॉलम में लिखा है NDA का महिला सम्मान। इसमें नीचे लिखा गया है कि बिहार की 12 लाख जीविका दीदी हुईं ग्रेजुएट। इसके बाद लिखा गया है कि – रोजगार के साथ लाखों जीविका दीदीयों को मिल रही शिक्षा। आखिर में लिखा गया है कि – महिलाओं को खौफ से निकालकर समृद्ध और सुरक्षित बना रही NDA सरकार।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰