नीतीश ही अगले CM……….

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से एक मिडिया हाउस के सवाल किया – बिहार में एनडीए में शामिल सभी पार्टियां नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कह रही है. लेकिन क्या गारंटी है जो महाराष्ट्र में हुआ वो बिहार में नहीं होगा. नेतृत्व एकनाथ शिंदे का था, मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस, क्या ऐसा बिहार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 19 मार्च 2025, 01:00 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश ही अगले CM……….
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से एक मिडिया हाउस के सवाल किया – बिहार में एनडीए में शामिल सभी पार्टियां नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कह रही है. लेकिन क्या गारंटी है जो महाराष्ट्र में हुआ वो बिहार में नहीं होगा. नेतृत्व एकनाथ शिंदे का था, मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस, क्या ऐसा बिहार में भी हो सकता है. इसपर उन्होंने कहा कि ये परिस्थिति 2020 में बिहार में पहले ही आ चुकी थी. बीजेपी के पास ज्यादा विधायक थे, जेडीयू से. लेकिन उसके बावजूद बीजेपी ने अपना वादा पूरा करते हुए नीतीश कुमार को सीएम बनाया.

उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन की राजनीति में विश्वास बहुत ज्यादा मायने रखता है. ऐसे में गठबंधन के चुनाव में जाने से पहले जो वादे किए जाएंगे उसको गठबंधन जरूर निभाएगा. वहीं जब चिराग पासवान से पूछा गया कि बीजेपी ये कहने से बच रही है कि नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. इसपर उन्होंने कहा कि हम लोग खुले मन से कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हम 2025 का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. जिनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है वहीं मुख्यमंत्री बनता है मैं मानता हूं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा और चुनाव परिणामों के बाद वहीं मुख्यमंत्री बनेंगे.

‘चिंता का विषय हैं’
वहीं उनसे पूछा गया कि इस साल के अंत में चुनाव होने हैं उससे पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. पिछले एक महीने के अंदर दो पुलिसकर्मियों की हत्या हो चुकी है. इसपर चिराग ने कहा कि जो घटनाएं हो रही हैं. वो चिंता का विषय हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री इसको लेकर गंभीर हैं. खास तौर जब ये अपराध उन लोगों तक पहुंच रहा है जिनके ऊपर आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्दी की इस तरह से हत्या हो इसको कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता. आज मेरे पास डिफेंस भले ही कहने के लिए कुछ नहीं है लेकिन ये विश्वास जरूर है इस बात को बिहार सरकार ने पूरी गंभीरता से लिया है. मैं केंद्र सरकार में जरूर हिस्सा हूं लेकिन राज्य सरकार में भी सहयोगी होने के नाते मैंने समय-समय पर इन विषयों को उठाने का काम किया है मैं मानता हूं कि इस घटना से सीख लेकर भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो उसको लेकर सरकार पूरी मजबूती से काम करेगी.

‘घटनाओं को लेकर हमारी सरकार शर्मिंदा है’
वहीं जब केंद्रीय मंत्री से पूछा गया कि हाल ही की घटनाओं को देखकर लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार की पकड़ ढीली हो रही है इसपर उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं मानूंगा कि उनकी पकड़ ढ़ीली हो रही है. लेकिन हां ऐसी घटनाएं सवाल जरूर खड़े करती हैं और जायज सवाल है ना ही इन सवालों से मैं भाग रहा हूं और न ही लीपापोती कर रहा हूं. इन घटनाओं को लेकर हमारी सरकार शर्मिंदा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰