नीतीश ने तेजस्वी से इशारों में पूछा-दाढ़ी क्यों नहीं बनाते

बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज 12वां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में इशारों में बात हुई। मुख्यमंत्री ने अपने गाल पर हाथ फेरते हुए तेजस्वी से इशारों में पूछा- ‘दाढ़ी क्यों नहीं बनाते हो।’ मुख्यमंत्री का इशारा देखकर तेजस्वी हंस दिए। इधर, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 19 मार्च 2025, 01:06 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश ने तेजस्वी से इशारों में पूछा-दाढ़ी क्यों नहीं बनाते
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज 12वां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में इशारों में बात हुई।

मुख्यमंत्री ने अपने गाल पर हाथ फेरते हुए तेजस्वी से इशारों में पूछा- ‘दाढ़ी क्यों नहीं बनाते हो।’ मुख्यमंत्री का इशारा देखकर तेजस्वी हंस दिए।

इधर, दोनों की इशारेबाजी के दौरान मंत्री विजय चौधरी भी मुस्कुराते दिखे।

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव विभागीय बजट पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘अब बिजली उपभोक्ता को 15 पैसे सस्ती बिजली मिलेगी। यह 1 अप्रैल से लागू होगा।’ फिर सदन से ऊर्जा विभाग के 13 हजार 484 करोड़ का बजट पारित किया गया।

3 मार्च को भी इशारे में की थी बात

इससे पहले 3 मार्च को डिप्टी CM सम्राट चौधरी सदन में बजट पेश कर रहे थे। उस दौरान भी सदन में मुख्यमंत्री और तेजस्वी के बीच इशारों में बात हुई। CM ने पूछा- ‘क्या चबा रहे हो।’ इस पर तेजस्वी ने कहा, ‘पल्स चॉकलेट खा रहा हूं।’

तेजस्वी से स्पीकर बोले- वहां रहता तो लड़ लेता

वहीं, सदन में हाजीपुर में सड़क निर्माण को लेकर पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन और तेजस्वी यादव के बीच हल्की बहस हुई। इसपर स्पीकर नंद किशोर यादव ने तेजस्वी से कहा, ‘बढ़िया है पटना में रहता है। वहां रहता तो लड़ लेता।’

इसपर तेजस्वी हंसने लगे। फिर सदन में खड़े होकर कहा- ‘हाजीपुर में रोड रहेगा, तब न वहां के लोग यहां आएंगे।’

विधानसभा में परबत्ता से जेडीयू विधायक डॉ. संजीब सिंह ने बिहटा एयरपोर्ट का नाम स्वामी सहजानंद के नाम पर करने की मांग उठाई।

तेजस्वी ने सदन में हाजीपुर की सड़क को लेकर सवाल किया। स्पीकर ने कहा- अच्छा है पटना में रहता है, नहीं तो लड़ लेता।
तेजस्वी ने सदन में हाजीपुर की सड़क को लेकर सवाल किया। स्पीकर ने कहा- अच्छा है पटना में रहता है, नहीं तो लड़ लेता।

सदन से बाहर बचौल बोले- 4 साल की उम्र में तेजस्वी करोड़पति हो गए

लैंड फॉर जॉब केस में आज RJD सुप्रीमो लालू यादव से ED पूछताछ चल रही है। इसे लेकर विधानसभा के बाहर बयानबाजी हो रही है।

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा- ‘कानून के हाथ बहुत लंबे हैं। जो भी गलत करेगा वहां कानून का हाथ पहुंच जाएगा। 4 साल की उम्र में तेजस्वी करोड़पति हो गए। इतना पैसा कहां से आया।’

इधर, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड लोन माफ करने को लेकर विधानसभा के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन चल रहा है। राजद विधायक ने पोर्टिको में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।

सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले राजद विधायकों ने पोर्टिको ने सीएम नीतीश के खिलाफ नारेबाजी की।
सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले राजद विधायकों ने पोर्टिको ने सीएम नीतीश के खिलाफ नारेबाजी की।

विधान परिषद की कार्यवाही का पूरा अपडेट नीचे पढ़ें…

विधान परिषद के 21 सदस्यों ने ध्यान आकर्षण के तहत हाउसिंग सोसायटी के माध्यम से एक आदर्श छत की व्यवस्था के लिए जमीन देने की मांग की। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की सहमति हुई। दोनों तरफ के सदस्य खड़े हो गए।

मंत्री जीवेश कुमार ने कहा, ‘1983 नियमावली में दो फीसदी की व्यवस्था थी। 1998 में राजद सरकार ने इसे रद्द कर दिया।

सभापति ने कहा, ‘राजनीति करने वालों को लोग पटना में किराए पर मकान नहीं देते हैं, इसलिए सरकार की तरफ से जमीन उपलब्ध कराई जानी चाहिए। यह उचित मांग है। राजनीति करने वालों की संतानों की भी चाहत होती है कि मेरे पिता मेरे लिए एक छत छोड़कर जाए प्लीज मांग से मेरी पूरी सहमति है।’

सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा, ‘विगत वर्षों में राजनीतिक करने वालों को पटना में जमीन मिली है। सहकारिता विभाग इसकी व्यवस्था कराएगा। सोमवार को संबंधित अधिकारियों और सत्ता और विपक्ष के नेताओं के साथ बैठक की जाएगी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा, ‘इसकी मॉनिटरिंग हमारा ऑफिस करता रहेगा।

अब पढ़िए, 18 मार्च को विधानसभा में क्या हुआ

गरीब बच्चों के एडमिशन का मामला उठा था

मंगलवार को गरीब बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में 25% नामांकन सही से नहीं होने को लेकर सदन में विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधायक वेल तक पहुंच गए थे और टेबल पीटने लगे थे।

इस पर स्पीकर ने कहा था- ‘टेबल पलटने की कोशिश मत कीजिए, परिणाम बुरा होगा। कैमरा मैन ऐसे विधायकों पर फोकस कीजिए। उन पर एक्शन लिया जाएगा।’

हंगामे के बीच अचानक CM नीतीश कुमार सदन में खड़े हो गए थे। उन्होंने कहा- ‘मेरे खिलाफ आप खूब बोलिए। मैं ताली बजाकर तारीफ करूंगा, लेकिन कोई समस्या है तो आप लोग लिखकर दीजिए। हम एक्शन लेंगे।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰