राहुल जी की लाइन में मैं फिट नहीं था…..

बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के आने के बाद अखिलेश सिंह की प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी हो गई है। उनकी जगह दलित समाज से आने वाले राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सिंह लगभग 27 महीने तक इस पद पर रहे। पद से हटने के बाद उन्होंने भास्कर को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 20 मार्च 2025, 05:07 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राहुल जी की लाइन में मैं फिट नहीं था…..
Photo: UB India News Archive

बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के आने के बाद अखिलेश सिंह की प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी हो गई है। उनकी जगह दलित समाज से आने वाले राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सिंह लगभग 27 महीने तक इस पद पर रहे।

पद से हटने के बाद उन्होंने भास्कर को दिए इंटरव्यू में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘हमने कभी कन्हैया को बिहार आने से नहीं रोका। वह हमारे बच्चे जैसा है। हमने रोजा में ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ यात्रा करने से मना किया था, ये बात शायद नए प्रभारी को ठीक नहीं लगी। उनको अपना अध्यक्ष बनाना था।’

सवाल- कांग्रेस को खड़ा करने का आपने कई प्रयास किया, विधानसभा चुनाव से 7 महीने पहले आपको बदल दिया गया? क्यों?

जवाब- इसका सही जवाब पार्टी आलाकमान ही देगी। इस पर हम क्या बोले। हो सकता है सोशल इक्वेशन में हम फिट नहीं बैठ रहे हो। राहुल जी की लाइन पर हम फिट नहीं हो रहे हो। नए प्रभारी दूसरे तरीके से काम कर रहे हैं।

बिहार की स्थिति में हमने उनसे रोजा में यात्रा निकालने से मना किया था, लेकिन वे जल्दी में थे। हो सकता है ये सब बात उन्हें बुरी लगी हो। ऊपर क्या बात हुई, मुझे नहीं मालूम। राहुल जी और अल्लावरु जी को मैंने कह दिया था कि अगर हम आपके खाके में सेट नहीं बैठ रहे हो तो चेंज कर दीजिए।

सवाल- नए प्रदेश प्रभारी के साथ आपकी नहीं बन रही थी, इसमें कितनी सच्चाई है?

जवाब- नहीं बनने वाली वाली जैसी कोई बात नहीं थी। एक बस यात्रा वाली बात पर मैंने मना किया था। 9 मार्च तक जिला अध्यक्षों की बैठक हुई थी। सिविल सोसाइटी और सीनियर लीडर्स की बैठक हुई। तब तक सबकुछ सामान्य था।

मेरे मना करने के बाद भी 10 मार्च को यात्रा की घोषणा हुई। ये कोई इतनी बड़ी बात नहीं है। वे अपना नया अध्यक्ष बनाना चाहते होंगे। ये उनका अधिकार भी है। इसमें कोई बुराई भी नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को दिल्ली में राजेश राम ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को दिल्ली में राजेश राम ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की।

सवाल- क्या राजेश राम चुनाव से 7 महीने पहले पार्टी को संभाल पाने में सक्षम हैं?

जवाब- राजेश राम पर आज मैं किसी तरह का कोई टीका टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। चुनाव बाद पता चलेगा कि वे कितने सक्षम हैं। हो सकता है वे खुद को मुझसे बेहतर साबित करे। आलाकमान ने जब भरोसा किया है, तब अच्छा ही होगा। मैं यही मान कर चलता हूं।

सवाल- आप लालू यादव के समर्थक थे, इसलिए आपको अध्यक्ष पद से हटाया गया?

जवाब- ये सच है कि हम लालू जी के साथ काम करते थे। इसे कोई झुठला नहीं सकता। लालू जी की पार्टी छोड़े मुझे 15 साल हो गया है। उस समय से हम कांग्रेस के लिए काम करते हैं। कांग्रेस पार्टी के इंट्रेस्ट को हम देखते थे। 2024 चुनाव के दौरान चर्चा थी कि राजद कांग्रेस को 4-5 सीट से ज्यादा नहीं देगा, हम 9 सीट पर चुनाव लड़े।

लोकसभा में एक सीट से तीन सीट हुआ। 10 लाख 80 हजार वोट बढ़ाए। हर सीट पर ऐवरेज एक लाख से ज्यादा वोट शेयर बढ़ाए। 2 साल से ज्यादा तो अध्यक्ष बने हो गया था। पार्टी आलाकमान को ऐसा लगा होगा कि अभी दलित को आगे करके लड़ना। मुझे लगता है कि उन लोगों ने बेहतर फैसला लिया होगा।

दिसंबर 2022 में मेरा नोटिफिकेशन हुआ था। 5 जनवरी 2023 से हमने पदयात्रा शुरू की थी और 1000 किलोमीटर तक पैदल चले थे। उस समय के बाद एक्टिविटी बढ़ी। राहुल जी आधा दर्जन से ज्यादा बार बिहार आए। उनकी रैली हुई, यात्रा हुआ। सब हम अपना करते थे।

नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के आने के बाद पार्टी की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। हर कार्यक्रम में अखिलेश सिंह मंच साझा करते दिखे हैं।
नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के आने के बाद पार्टी की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। हर कार्यक्रम में अखिलेश सिंह मंच साझा करते दिखे हैं।

सबकुछ AICC की मदद के बिना किए। अध्यक्ष को यात्रा का टिकट मिलता है, मैंने आज तक एक टिकट नहीं लिया। सब कुछ हम अपने रिसोर्सेज से करते थे। आगे भी करते रहेंगे। ऐसा नहीं है कि अध्यक्ष नहीं है तो नहीं करेंगे। हम पार्टी के सांसद हैं।

सवाल- आप पर आरोप लगा कि आप प्रदेश कांग्रेस पर एकछत्र राज करना चाहते थे, दो साल में कार्यसमिति का गठन तक नहीं किए?

जवाब– ये आरोप गलत है। कार्यसमिति की लिस्ट 7 महीने से पार्टी हेडक्वार्टर में पड़ी है। अध्यक्ष ने मेरी लिस्ट पर सहमति दे दी थी, उन्होंने कहा कि वेणुगोपाल जी नहीं निकाल रहे हैं। मैं उनसे भी 2-3 बार मिला। प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष का गठन किया, कार्यसमिति का गठन करना क्या था। वो भी कर दिए थे। सभी लोग ये बात जानते थे। नोटिफाई नहीं हुआ तो इसमें मेरी क्या गलती है।

सवाल- क्या आपने कन्हैया कुमार को बिहार आने से रोका?

जवाब- मैंने कभी कन्हैया कुमार को बिहार आने से नहीं रोका। हम नहीं चाहते थे कि रोजा में यात्रा हो, लेकिन जब तय हो गया तो पार्टी के अध्यक्ष के नाते हम यात्रा में शामिल हुए। कन्हैया से मेरा क्या, वो मेरे बच्चे जैसा है। आप कन्हैया से खुद पूछ लीजिए।

अखिलेश सिंह कांग्रेस में शामिल होने से पहले लालू यादव की पार्टी RJD में रहे हैं। उन्हें लालू यादव का करीबी नेता माना जाता है।
अखिलेश सिंह कांग्रेस में शामिल होने से पहले लालू यादव की पार्टी RJD में रहे हैं। उन्हें लालू यादव का करीबी नेता माना जाता है।

सवाल- अखिलेश सिंह की अब बिहार कांग्रेस में क्या भूमिका होगी?

जवाब- जितना संभव हो सकेगा, हर संभव कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास करते रहेंगे। मेरी किसी से कोई शिकायत नहीं है। पार्टी आलाकमान निर्णय करता है, किया। हम उसका स्वागत करते हैं। नए प्रेसिडेंट की हरसंभव मदद और सहयोग करेंगे, ताकि पार्टी अच्छा करे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰