बिहार दिवस पर पटना में भव्य आयोजन , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन………….

आज बिहार दिवस को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. पटना के गांधी मैदान में कई विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं. उन्नत बिहार विकसित बिहार की थीम पर इस बार बिहार दिवस मनाया जा रहा है और प्रदेश के सभी जिलों में इससे संबंधित कार्यक्रम हो रहे हैं, जबकि पटना के गांधी मैदान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 22 मार्च 2025, 06:48 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार दिवस पर पटना में भव्य आयोजन , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन………….
Photo: UB India News Archive

आज बिहार दिवस को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. पटना के गांधी मैदान में कई विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं. उन्नत बिहार विकसित बिहार की थीम पर इस बार बिहार दिवस मनाया जा रहा है और प्रदेश के सभी जिलों में इससे संबंधित कार्यक्रम हो रहे हैं, जबकि पटना के गांधी मैदान में मुख्य आयोजन है. इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार मंत्रिपरिषद के मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार बिहार दिवस का उद्घाटन करेंगे.

बता दें कि पटना में अलावा बिहार के सभी जिले में रंगारंग कार्यक्रम होगा और धूम धाम से बिहार दिवस मनाया जाएगा.इसी के तहत आज से शिक्षा विभाग की तरफ से बिहार दिवस का आयोजन होगा. गांधी मैदान में मुख्य समारोह के साथ एसकेएम, रविन्द्र भवन, श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र समेत कई भवनों में समारोह की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलेंगी. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार और स्कूली बच्चों का परफॉर्मेंस भी नजर आएगा. वहीं, अलग-अलग स्टॉल्स पर प्रदर्शनी भी लगेगी.

मुख्यभूमि नीतीश कुमार ने दी बिहारवासियों को बधाई
बिहार दिवस के उपलक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर पिखा, बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं. विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं. हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे.

गृह मंत्री ने बिहारवासियों की दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस पर बिहार के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, सभी बिहारवासियों को ‘बिहार दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं. ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा प्रदान की है. इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में NDA सरकार बिहार को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रदेशवासियों की सुख, शांति और उन्नति की कामना करता हूं.

सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन होगा

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर राजद के नेतृत्व में महागठबंधन दलों के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करेंगे. पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन किया जाएगा. इसके लिए राजद, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों के नेता कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर जुटेंगे और सीएम नीतीश का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग करेंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰