चाणक्य नीति को भी मात दे रही राबड़ी देवी…………..

बिहार की राजनीति में चाल दर चाल चल कर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी कुछ कम सुर्खियां नहीं बटोर रही हैं। चाल भी ऐसी की चाणक्य नीति को भी मात दे रही हैं। हाल के दिनों में तो राबड़ी देवी ने इतनी सधी हुई प्रतिक्रिया व्यक्त की भाजपा के भीतर एक बार फिर इस संकट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 22 मार्च 2025, 12:20 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चाणक्य नीति को भी मात दे रही राबड़ी देवी…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजनीति में चाल दर चाल चल कर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी कुछ कम सुर्खियां नहीं बटोर रही हैं। चाल भी ऐसी की चाणक्य नीति को भी मात दे रही हैं। हाल के दिनों में तो राबड़ी देवी ने इतनी सधी हुई प्रतिक्रिया व्यक्त की भाजपा के भीतर एक बार फिर इस संकट के बीज बो दिए कि क्या नीतीश कुमार फिर पलटी मार कभी महागठबंधन की सरकार बना लेंगे? जानिए राबड़ी देवी के उस बयान को जिसने भाजपा के रणनीतिकारों को हिला दिया है।

निशांत को सीएम बनाए-राबड़ी

राबड़ी देवी के एक बयान ने भूचाल ला दिया है। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार की दिमागी हालत पर निशाना साधते ही कहा कि उन्हें अब बिहार की गद्दी छोड़ देना चाहिए। नीतीश कुमार को सत्ता छोड़कर अपने बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए यह कहा कि नीतीश कुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं है। और जब दिमाग ही ठीक नहीं है तो इस्तीफा देकर अपने बेटे निशांत कुमार को बनाएं। इससे पहले हाल ही में सत्र के दौरान भी राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का ऑफर दे दिया।

नीतीश कुमार के पलटने की गारंटी नहीं!

चल रहे सत्र में भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह कह कर कि नीतीश कुमार कुमार कब पलट जाए, इधर से उधर हो जाएं। इसकी कोई गारंटी है क्या? दो जनवरी को लालू यादव ने मीडिया के एक प्रश्न के जवाब में कहा था कि नीतीश कुमार के लिए हमारा दरवाजा खुला हुआ है। नीतीश को भी चाहिए कि वह अपना दरवाजा खोल कर रखें।

होली में लालू यादव ने दिया इशारा

होली के दौरान बिहार की राजनीति में राजद सुप्रीमो ने एक ऐसा रंग भर दिया कि राज्य में एक बार फिर महागठबंधन में नीतीश कुमार के चेहरे को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। और इस सुगबुगाहट की जड़ में है लालू यादव का वो बयान जिसमें उन्होंने कहा कि ’हर पुरानी बात भूलकर आओ करें नई शुरुआत। प्रेम और अपनत्व के भाव से समाज में हो हर बात’ राजनीति गलियारों में लालू यादव के तीन लाइन के इस पोस्ट को राजनीतिक रंग में देखा जा रहा है जिसमें अपरोक्ष रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का साफ-साफ ऑफर के संकेत लगते हैं।

क्या है राजनीति?

राजनीतिक गलियारों में इन बयानों को एक अलग नजर से देखा जा रहा है। इन बयानों में दिखता है कि नीतीश कुमार को महागठबंधन के साथ सरकार बनाने का है। पर आज राबड़ी देवी ने निशांत को सीएम बनाने का एक तरफ से ऑफर दे कर बिहार की राजनीति में एक नए युद्ध की शुरुआत कर दी है। यह माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव को सीएम बताने का जतन करने वाली राबड़ी देवी अपने बेटे को दरकिनार कर निशांत कुमार को सीएम बनाने तेजस्वी के आगे एक और युवा नेतृत्व की चुनौती पेश कर रही हैं क्या?

यह प्रश्न सामान्य तौर पर दिखता तो है पर इसकी गहराई में उतरे तो यह साफ लगेगा कि यह सारे बयान भाजपा के भीतर नीतीश कुमार को ले कर एक द्वंद पैदा किया जाए। एक अविश्वास का वातावरण कायम हो। और भाजपा कुछ कड़ा निर्णय लेने को ले कर पहल कर बैठे। और जिस दिन ऐसा हुआ उस दिन तेजस्वी की ताजपोशी का रास्ता सुगम हो जाएगा। राजद के भीतर खाने की माने तो सभी राजद के रणनीतिकार चाहते हैं कि किसी तरह से नीतीश भाजपा से अलग हो। इसलिए ऑफर दर ऑफर दिए जा रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰