क्या नीतीश कुमार को दुत्कार नहीं, सहानुभूति की जरूरत है!

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सेहत ठीक नहीं है. वे अपने को बीमार भले न बताएं या मानें, पर यह सत्य अब छिपा नहीं है. पटना में चल रहे एक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के वक्त होने वाले राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार की असामान्य हरकत सबने देखी. इससे लंबे समय से चली आ रही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 23 मार्च 2025, 06:49 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या नीतीश कुमार को दुत्कार नहीं, सहानुभूति की जरूरत है!
Photo: UB India News Archive

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सेहत ठीक नहीं है. वे अपने को बीमार भले न बताएं या मानें, पर यह सत्य अब छिपा नहीं है. पटना में चल रहे एक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के वक्त होने वाले राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार की असामान्य हरकत सबने देखी. इससे लंबे समय से चली आ रही इस आशंका की पुष्टि हुई कि वे मानसिक तौर पर सहज और सचेत नहीं हैं. उनकी बीमारी का पहला संकेत तो उसी दिन सार्वजनिक हो गया था, जब दो साल पहले उन्होंने अपने जनता दरबार में खुद को ही खोजना शुरू किया था. वे बार-बार अपने अधिकारियों से गृह मंत्री को बुलाने की जिद कर रहे थे. अधिकारी भी हतप्रभ थे. किसी की यह कहने की हिम्मत नहीं हुई कि जिसे आप खोज रहे हैं, वह तो आप खुद हैं. नीतीश कुमार ही सीएम की जिम्मेवारी के साथ गृह मंत्री भी हैं. अधिकारियों और नीतीश के करीबी नेताओं ने इतना भर ही किया कि जनता दरबार का सिलसिला रोक दिया गया.

दुत्कार नहीं, सहानुभूति की जरूरत
पता नहीं, इस बीमारी का पता चलने पर उनकी पार्टी जेडीयू के नेताओं या सरकार में शामिल भाजपा के नेताओं ने भी क्यों उनके इलाज की जरूरत नहीं समझी. संभव है कि उनका इलाज हो भी रहा हो, लेकिन इस बारे में कभी किसी ने कोई जानकारी बिहार की 13 करोड़ जनता को देने की जरूरत नहीं समझी. नतीजतन नीतीश कुमार की असामान्य हरकतें बढ़ती गईं. विपक्ष ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना लिया है. सत्ता पक्ष उन्हें फिट साबित करने का अनावश्यक प्रयास कर रहा है. जहां नीतीश कुमार को अपनी इस हालत के लिए सहानुभूति की जरूरत है, वहां उन्हें दुत्कारने की कोशिश विपक्ष की ओर से हो रही है.

विपक्षी नेता कर रहे हटाने की मांग
नीतीश कुमार के बारे में लोगों की यह आम धारणा रही है कि वे गंभीर नेता हैं. नपे-तुले और सधे शब्दों में अपनी बातें रखने वाले नीतीश के स्वभाव में अचानक आए इस परिवर्तन को विपक्ष ने राजनीतिक मुद्दा बना दिया है. आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने राष्ट्रगान के वक्त नीतीश कुमार की हरकतों को राष्ट्रगान का अपमान माना है और इसे राष्ट्रवाद से जोड़ कर उन्हें कठघरे में ख़ड़ा करने की कोशिश की है. उनके बेटे तेजस्वी यादव भी नीतीश कुमार को बीमार बता कर उनका उपहास उड़ा रहे हैं. लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के स्वर में जरूर व्यंग्यात्मक सहानुभूति दिखती है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार को अब सीएम पद छोड़ देना चाहिए. उन्हें अपने बेटे निशांत को ही सीएम बना देना चाहिए.

वर्ष 2020 से मिलती रही है झलक
नीतीश कुमार की असामान्य हरकतों का कुछ हद तक एहसास तब भी हुआ था, जब 2020 के चुनाव में उनकी झुंझलाहट लोगों ने पहली बार महसूस की. नार्थ बिहार की एक सभा में जब कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए तो वे भड़क गए थे. उन्होंने कहा था कि वोट देना है तो दीजिए, वर्ना उनकी सभा से चले जाइए. उन्हीं दिनों उन्होंने यह भी कह दिया था कि यह उनका आखिरी चुनाव है. तेजस्वी यादव ने जब पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख लोगों को नौकरी देने की घोषणा की, तब भी नीतीश तिलमिलाए थे. उन्होंने कहा था कि नौकरी के लिए तेजस्वी क्या पैसा अपने बाप के घर से लाएंगे. तब इन बातों को चुनावी प्रतिस्पर्धा में चलने वाले शब्दवाण मान कर लोगों ने उनमें आए बदलाव को खारिज कर दिया था. उसी वक्त इस पर ध्यान दिया गया होता तो शायद स्थिति आज इतनी नहीं बिगड़ती.

भाजपा नेताओं की बोलती अब बंद है. जेडीयू नेता भी समस्या की गंभीरता का हल निकालने के बजाय नीतीश को राष्ट्रवादी साबित करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा करते वक्त वे भूल जा रहे हैं कि इसे न नीतीश कुमार के साथ उचित व्यवहार कहा जा सकता है और न बिहार की जनता के साथ यह न्याय ही है. नीतीश कुमार को बेहतर इलाज की जरूरत है, न कि बचाव की. भाजपा को भी साफ मन से यह सोचने की जरूरत है कि सिर्फ चुनावी लाभ के लिए नीतीश कुमार को सीएम बनाए रखना अच्छा नहीं. जेडीयू का दुर्भाग्य यह है कि नीतीश कुमार अब तक जेडीयू में सुप्रीमो की भूमिका में रहे हैं. उनके बारे किसी को कुछ कहने की हिम्मत नहीं. नीतीश के इर्द-गिर्द रहने वाले अधिकारी भी स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ पा रहे हैं.

नीतीश कुमार के स्वभाव में बदलाव 2020 से लगातार दिखते रहे हैं. अशोक चौधरी के घर श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे नीतीश ने उन पर ही फूल उछाल दिए थे. एक मौके पर तो उन्होंने अशोक चौधरी और विजय सिन्हा के सिर टकरा दिए थे. इसी साल महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर वे सैल्यूट के वक्त ताली बजाने लगे थे. कभी पीएम मोदी तो कभी भाजपा नेता रविशंकर के पैर छूने की उन्होंने कोशिश की. अफसरों के आगे हाथ जोड़ने या पैर छूने के प्रयास भी उन्होंने किए. महिलाओं के बारे में सदन और सदन के बाहर उन्होंने असहज टिप्पणी की. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती मान कर माफी भी मांगी थी. उनकी इन हरकतों की वजह से ही शायद अधिकारियों ने उनके कार्यक्रमों से मीडिया को दूर रखना शुरू किया. वे तो मीडिया के लोगों के सामने भी एक बार हाथ जोड़ते नजर आए थे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰