कांग्रेस इलाज के साथ एक्सरे करती है’, बिहार आकर गरजे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

बिहार पहुंचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रगान के अपमान के मामले को लेकर लगातार नीतीश कुमार को टारगेट किया जा रहा है। पवन खेड़ा ने भी नीतीश कुमार को बीमार और अस्वस्थ्य बताते हुए उन पर हमला किया है। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 मार्च 2025, 07:44 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कांग्रेस इलाज के साथ एक्सरे करती है’, बिहार आकर गरजे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा
Photo: UB India News Archive

बिहार पहुंचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रगान के अपमान के मामले को लेकर लगातार नीतीश कुमार को टारगेट किया जा रहा है। पवन खेड़ा ने भी नीतीश कुमार को बीमार और अस्वस्थ्य बताते हुए उन पर हमला किया है।

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वास्थ्य विपक्षी दलों के लिए एक मुख्य मुद्दा होने जा रहा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर लगातार निशाना साधते रहे हैं। वहीं, इस कड़ी में अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पटना पहुंचकर दावा कर दिया है कि नी

नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मैदान में उतर रही है।

पवन खेड़ा का बयान

रविवार को बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार में बहुत उथल-पुथल है और यह स्पष्ट है कि जब इतनी अशांति होती है, तो लोग बदलाव चाहते हैं। बिहार अब बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य एक चिंता का विषय है। उनके बेहतर स्वास्थ्य की हम कामना करते हैं। लेकिन, नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और बिहार की जो स्थिति है, उसे देखते हुए चिंता बढ़ जाती है। अस्वस्थ मुख्यमंत्री के हाथों में बिहार कितना सुरक्षित है यह एक गंभीर सवाल है।

बिहार में पलायन

बिहार में पलायन के मुद्दे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है, जिससे बिहार के स्वाभिमान को चोट पहुंची है। नौकरी की तलाश में बिहार के लोगों को पलायन करना पड़ता है। बिहार के पास संसाधन है, जिसके दम पर बिहार के लोग यहां पर रहकर काम कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरे प्रदेश के लोगों को भी यहां पर नौकरी दी जा सकती है।

नीतीश पर सियासी प्रहार

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार सत्याग्रह और क्रांतियों का जनक है। लेकिन आज बिहार के लोग पलायन के लिए मजबूर हो गए हैं। यहां के नौजवानों में हुनर की कोई कमी नहीं है, पर उनके हुनर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। सीएजी की रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार के बच्चों में कुपोषण बढ़ता जा रहा है। बिहार के सरकारी अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं। बिहार के आधे से ज्यादा अस्पतालों में स्टाफ और डॉक्टरों की कमी है। बिहार हमेशा देश को दिशा दिखाता है, इस बार भी दिशा दिखा सकता था, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री के कारण वो चूक गया। अब बिहार को बदलना है, तो बिहार की सरकार को बदलना है। ‘सरकार बदलो-बिहार बदलो’ ये नारा हम यहां से दे रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰