कांग्रेस ने नीतीश सरकार को बताया 2005 का खटारा मॉडल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का पोस्टर वार तेज हो गया है. आरजेडी नीतीश सरकार पर लगातार पोस्टर वार किए जा रहे थी तो अब कांग्रेस भी पीछे नहीं है. कांग्रेस की ओर से भी बिहार की एनडीए सरकार पर पोस्टर के जरिए हमला किया गया है. पोस्टर में दो कारों की तस्वीर दिखाते […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 मार्च 2025, 11:58 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कांग्रेस ने नीतीश सरकार को बताया 2005 का खटारा मॉडल
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का पोस्टर वार तेज हो गया है. आरजेडी नीतीश सरकार पर लगातार पोस्टर वार किए जा रहे थी तो अब कांग्रेस भी पीछे नहीं है. कांग्रेस की ओर से भी बिहार की एनडीए सरकार पर पोस्टर के जरिए हमला किया गया है. पोस्टर में दो कारों की तस्वीर दिखाते हुए 2005 के मॉडल और 2025 के मॉडल की तुलना की गई है.

पोस्टर में दोनों मॉडल की कार के नीचे जन समस्याएं दर्शाई गई हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस के पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहीं जिक्र नहीं किया गया है, सीधे तौर पर बीजेपी पर हमला किया गया है.

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमला करते रहे हैं कि जब 15 साल के बाद की गाड़ियों को परिवहन विभाग खटारा बताती है तो 20 सालों से बने मुख्यमंत्री कितने कारगर होंगे. अब उसी की तर्ज पर कांग्रेस ने भी पोस्टर वार किया है. कांग्रेस नेताओं द्वारा पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगवाए गए हैं, जिसमें 2005 मॉडल और 2025 मॉडल की तुलना की गई है.

पोस्टर में सबसे ऊपर दो कारों की तस्वीर दी गई है जिसमें एक पुराने मॉडल की एम्बेसडर कार है, उसके आगे बीजेपी लिखकर उसका चुनाव चिन्ह दिया गया है. उसके बगल में वर्सेस लिखकर काले रंग की लग्जरी कार दिखाई गई है उसपर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह दिखाया गया है.

बीजेपी का बताया खटारा मॉडल
बीजेपी के 2005 मॉडल की कार के नीचे लिखा गया है बीजेपी की 2005 मॉडल सृजन घोटाला, बिहार में बेरोजगारी, पलायन की समस्या, छात्रों पर अत्याचार, किसान की बदहाली, अपराध की बढ़ोतरी, अफसर शाही की सरकार, शराबबंदी फेल, बालू माफिया का खेल तो बीच में पोस्टर लगाने वाले कांग्रेस नेता गौरव कुमार और रवि गोल्डन कुमार की तस्वीर लगी है, उसके बाद ऊपर में लग्जरी कार दिखाई गई है, उसमें लिखा गया है कांग्रेस की सरकार की 2025 मॉडल.

आगे लिखा है कि युवाओं को मिलेगा रोजगार, छात्रों को मिलेगी नौकरी, किसान होंगे खुशहाल, गरीब महिलाओं को 1 लाख की सहायता, 200 यूनिट बिजली मुफ्त,500 में रसोई गैस,अर्ध सैनिक बल को शहीद का दर्जा, जितनी संख्या उतनी भागीदारी.

चुनावों को लेकर एक्टिव हुई कांग्रेस
वैसो तो कांग्रेस अभी महागठबंधन में है, लेकिन चुनाव से पहले इन दिनों अलग तैयारी में दिख रही है. कांग्रेस के मुद्दे भी आरजेडी से भिन्न है. अब पोस्टर के जरिए भी कांग्रेस ने अपने मुद्दों के साथ पोस्टर वार किया है और नीतीश सरकार पर हमला बोला है. पोस्टर लगाने वाले रवि गोल्डन कुमार है जो पहले भी पोस्टर के जरिए नीतीश सरकार पर हमला करते रहे हैं.

उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर हमला करते हुए एक पोस्टर लगाया था कि राजा का बेटा राजा नहीं होगा. रवि गोल्डन कुमार अपने आप को हरनौत विधानसभा से कांग्रेस का भावी उम्मीदवार बताते हैं और लगातार पोस्टर के जरिए एनडीए सरकार पर हमला करते हैं.

बता दें कि हरनौत विधानसभा क्षेत्र नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र और कर्म क्षेत्र दोनों रहा है. ऐसी चर्चा है कि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार हरनौत विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, जिसकी वजह से रवि गोल्डन कुमार लगातार हमलावर है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰