क्या सारे दाव उल्टे पड़ रहे है ?

एक कहावत है ‘चौबे गए छब्बे बनने और दुबे बन कर लौटे’। राहुल गांधी पर ये कहावत बिल्कुल फिट बैठता है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी बिहार की राजनीति में परिवर्तन का ‘स्वर’ जितनी गति से लेकर आए, उससे भी ज्यादा गति से पीछे लौट गए। यानी ‘पुनः मूषक भवः’। दरअसल, चार स्टेज में राहुल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 मार्च 2025, 10:34 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या सारे दाव उल्टे पड़ रहे है ?
Photo: UB India News Archive

एक कहावत है ‘चौबे गए छब्बे बनने और दुबे बन कर लौटे’। राहुल गांधी पर ये कहावत बिल्कुल फिट बैठता है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी बिहार की राजनीति में परिवर्तन का ‘स्वर’ जितनी गति से लेकर आए, उससे भी ज्यादा गति से पीछे लौट गए। यानी ‘पुनः मूषक भवः’। दरअसल, चार स्टेज में राहुल गांधी ने बिहार में परिवर्तन की नींव रखी। फिर कैसे और क्यों एक झटके में पीछे लौट गए। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि वो चार स्टेज वाली कहानी क्या है?

प्रदेश अध्यक्ष खिलाफ मुहिम

बिहार की राजनीति पर बिहार विधानसभा 2025 चुनाव का असर की जैसे ही शुरुआत हुई, प्रदेश कांग्रेस में भी हरकत शुरू हो गई। ये हरकत प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के विरुद्ध मुहिम तैयार करने के लिए था। आलाकमान तक बात पहुंची। नाराज नेताओं ने अखिलेश प्रसाद सिंह के खिलाफ गुट बना कर उनकी ही कब्र खोदनी शुरू कर दी। लेकिन राजद सुप्रीमो लालू यादव की छत्रछाया का असर हुआ कि वे अपने पद पर बने रहे। कुछ नाराज नेताओं ने तो कांग्रेस को अलविदा कह दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रवक्ता असित नाथ तिवारी समेत कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया। कांग्रेस आलाकमान ने राजद सुप्रीमो लालू यादव की सुनी और अखिलेश प्रसाद सिंह शक्तिशाली हो गए। इसके बाद हुआ ये कि अखिलेश प्रसाद सिंह की बोली बदल गई। इनका लालू यादव का दरबारी बन जाने से कांग्रेस नाराज हुई और पहला बदलाव किया।

बिहार कांग्रेस के प्रभारी बदले गए

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान ने सबसे पहला बदलाव किया और प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश के बदले कृष्णा अल्लावरु को बिहार की कमान सौंप दी। कृष्णा अल्लावरु वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जॉइंट सेक्रेटरी हैं और युवा कांग्रेस के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे हैं। अब उन पर बिहार कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। दरअसल, कृष्णा अलावरु की सांगठनिक क्षमता कुशल मानी जाती है और राहुल गांधी के करीबियों में से एक बड़े नेता हैं। दूसरी बड़ी बात ये रही कि एक दलित नेता को बिहार अध्यक्ष बनाकर दलितों के बीच कांग्रेस संदेश भेजने में सफल रही।

इस तरह हटाए गए अखिलेश सिंह

बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के आने के बाद सबसे पहला परिवर्तन ये हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद हटाए गए। इन पर आरोप ये लगा कि लोकसभा चुनाव के दौरान इनके व्यवहार में बदलाव आया। जाने-अनजाने कई और दुश्मन बना लिए। कांग्रेस में अपरोक्ष रूप से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी की चलने लगी। टिकट बांटने का ही नहीं, बल्कि टिकट बेचने का आरोप लगा। साथ ही अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बदले बाहरी को टिकट दिया। छवि ये बन गई कि कांग्रेस अब राजद की ‘बी टीम’ बन के रह गई है। ऐसे आरोप जब काफी गहराए तो कांग्रेस आलाकमान ने राजद से अलग छवि बनाने के रास्ते में सबसे बड़ा और पहला बदलाव आया। अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया।

दलित नेता बने नए प्रदेश अध्यक्ष

बिहार की राजनीति में उलटफेर कर राष्ट्रीय कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में दलित कार्ड खेलते लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा कर दलित नेता राजेश कुमार को कमान सौंपी गई। इस बदलाव के पीछे पार्टी की नजर दलित के 17 प्रतिशत वोट के साथ-साथ लालू यादव से मुक्त होने का मार्ग भी है।

कन्हैया कुमार की हुई एंट्री

इस चुनावी वर्ष में बिहार कांग्रेस ने कन्हैया की एंट्री करवा के अपने सहयोगी दल राजद और खासतौर पर तेजस्वी यादव को तो असहज कर ही दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने एक्टिव राजनीति की शुरुआत कर दी। साथ ही आंतरिक राजनीति और उसके समीकरणों में बदलाव के भी संकेत दे डाले और कन्हैया ने शुरू की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पद यात्रा। इस यात्रा के जरिए पूरे बिहार में कांग्रेस अपनी जुझारू चेहरा के साथ जनता से रूबरू हो रही है। इस अभियान के प्रारंभ में ये संकेत भी कृष्ण और कन्हैया की जोड़ी ने दी कि 70 सीटों से कम पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस। राजद नेतृत्व इसे नहीं मानती तो अकेले भी चुनाव में उतर सकते हैं। मगर, ये सारे दाव उल्टे पड़े।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰