बीजेपी बिहार में सत्ता को टेकओवर करना चाहती है……………

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता शक्ति यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर बड़ा दावा किया है. शनिवार (29 मार्च, 2025) को शक्ति यादव ने कहा कि सत्ता हस्तांतरण की पूरी तैयारी कर ली गई है. उसी के लिए अमित शाह बिहार आ रहे हैं. बिहार में अगले छह महीने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 29 मार्च 2025, 09:15 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बीजेपी बिहार में सत्ता को टेकओवर करना चाहती है……………
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता शक्ति यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर बड़ा दावा किया है. शनिवार (29 मार्च, 2025) को शक्ति यादव ने कहा कि सत्ता हस्तांतरण की पूरी तैयारी कर ली गई है. उसी के लिए अमित शाह बिहार आ रहे हैं. बिहार में अगले छह महीने तक, विधानसभा चुनाव तक, बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. नीतीश ने वादा किया था कि वो सीएम की कुर्सी छोड़ देंगे, लेकिन छोड़ नहीं रहे हैं. अगर नीतीश सीएम की कुर्सी नहीं छोड़े तो बीजेपी जेडीयू को तोड़ सकती है.

आरजेडी नेता ने कहा कि जेडीयू के ज्यादातर लोग अब बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. नीतीश के इर्द-गिर्द घूमने वाले लोग बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. जो कार्यकारी व्यवस्था के प्रतीक हैं वह भी बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं.

‘BJP बिहार में सत्ता को टेकओवर करना चाहती है’

शक्ति यादव ने कहा कि बीजेपी बिहार में सत्ता को टेकओवर करना चाहती है. नीतीश अचेतावस्था में हैं. इससे बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व परेशान है. हमारी सीधी लड़ाई चुनाव में बीजेपी से है. बिहार में बीजेपी की साख गिरी है. बिहार की आवाम भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकलना चाहती है. कानून-व्यवस्था ऐसी है कि जनता ऊब चुकी है.

‘RJD शर्मिंदगी का अहसास कराती है’

आरजेडी के दावे पर जेडीयू ने पलटवार किया है. जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि बिहार की जनता को आरजेडी शर्मिंदगी का एहसास कराती है. फुहड़ निम्नस्तर का दावा है. इस तरह के दावे के लिए आरजेडी कुख्यात है. एनडीए बड़े जनादेश की ओर बढ़ रहा है. नीतीश के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. 225 सीटें जीतेंगे. नेता प्रतिपक्ष के लायक भी नहीं रहेंगे तेजस्वी. कौन अचेत है और कौन सचेत है जनता जानती है.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार एनडीए के सबसे बड़े नेता हैं. उनकी अगुवाई में एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा. नीतीश सबसे अनुभवी अभिनेता हैं. जनता के साथ-साथ सहयोगी दल भी उनको अभिभावक मानता है. अमित शाह के दौरे से एनडीए को मजबूती मिलेगी. जेडीयू नेता ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग कोई मुद्दा नहीं है. इसको लेकर असमंजस की स्थिति नहीं है.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (शनिवार) दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचेंगे. चुनावी साल में उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. अब आरजेडी के दावे से बिहार की सियासत गरमा गई है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰