पटना में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में सीएम नीतीश की अजीब हरकत…………..

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में हैं। पटना में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में उन्होंने एक महिला के साथ अजीब हरकत की। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। पहले भी नीतीश कुमार के सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह के व्यवहार देखे गए हैं। दरअसल, पटना में सहकारिता विभाग का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 30 मार्च 2025, 09:55 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में सीएम नीतीश की अजीब हरकत…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में हैं। पटना में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में उन्होंने एक महिला के साथ अजीब हरकत की। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। पहले भी नीतीश कुमार के सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह के व्यवहार देखे गए हैं। दरअसल, पटना में सहकारिता विभाग का कार्यक्रम चल रहा था। मंच पर एक महिला को पुरस्कार दिया जा रहा था। तभी नीतीश कुमार ने महिला का हाथ पकड़ा और उसे अपनी ओर खींच लिया। ये सब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वहां मौजूद गृह मंत्री अमित शाह यह सब देखते रहे। बाद में, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को महिला से दूर किया।

बिहार सीएम नीतीश की अजीब हरकत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हरकतें एक बार फिर से चर्चा में हैं। पटना में आयोजित सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में मंच पर महिला को पुरस्कृत किया जा रहा था, तभी नीतीश कुमार ने महिला का हाथ पकड़कर अपनी तरफ कर लिया। ये सबकुछ कैमरे में कैद हुआ है।

‘हरकत’ वाले वीडियो में क्या है?

वीडियो में दिख रहा है कि एक अधेड़ महिला को सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया जाता है। फिर अमित शाह उस महिला को सम्मानित करते हैं। अमित शाह के बगल में सीएम नीतीश कुमार खड़े हैं। उस महिला को देखरकर सीएम नीतीश खुश हो जाते हैं। ऐसा लगता है कि उस महिला को पहले से जानते हैं। इसके बाद फोटो खींचाने के लिए उसकी बांह को पकड़ लेते हैं। फिर कंधा पकड़ लेते हैं। नीतीश के बगल में खड़े डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भांप जाते हैं, फिर वो नीतीश के पास जाकर उनकी बाहों को रोकने की कोशिश करते हैं। मगर, फिर जब नीतीश कुमार से महिला दूर चली जाती है तो सम्राट चौधरी अपने नीयत स्थान पर चले जाते हैं। मगर, पूरी हरकत कैमरे में कैद हो जाती है।

इससे पहले भी अजीब हरकत कर चुके हैं

पहले भी राष्ट्रगान के समय और अन्य जगहों पर नीतीश कुमार के व्यवहार पर सवाल उठ चुके हैं। अब इस नई घटना ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हरकतें लगातार कमरे में कैद होती रही है, चाहे राष्ट्रगान के समय का मुद्दा हो या विधानसभा में फोटोग्राफी का। अब सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अजीब हरकत कमरे में कैद हो गई।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰