बिहार कांग्रेस में अब होंगे दलित-मुस्लिम राज !

बिहार कांग्रेस के प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में बड़ी सर्जरी की तैयारी चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की छुट्‌टी के बाद अब संगठन से उनके चहेतों की भी छुट्‌टी हो सकती है। प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू खुद अपनी निगरानी में इस फेरबदल को अंजाम दे रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 31 मार्च 2025, 08:43 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार कांग्रेस में अब होंगे दलित-मुस्लिम राज !
Photo: UB India News Archive

बिहार कांग्रेस के प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में बड़ी सर्जरी की तैयारी चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की छुट्‌टी के बाद अब संगठन से उनके चहेतों की भी छुट्‌टी हो सकती है। प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू खुद अपनी निगरानी में इस फेरबदल को अंजाम दे रहे हैं।

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो 3 अप्रैल को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ जिलाध्यक्षों की बैठक होनी है। इससे पहले ही बिहार कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा हो सकती है।

2017 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब जिलाध्यक्ष के साथ कार्यसमिति के गठन का प्रयास किया जा रहा है। बिहार कांग्रेस में आखिरी बार 2013 में अशोक चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष रहते जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर संगठन का गठन किया था। इनके बाद 4 प्रदेश अध्यक्ष और तीन प्रदेश प्रभारी बदल चुके हैं, लेकिन कार्यसमिति का गठन नहीं हो पाया है।

6 सदस्यीय टीम की स्क्रीनिंग के बाद होगा चयन

प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों के चयन के लिए स्टेट लीडरशीप की तरफ से 6 सदस्यीय स्क्रिनिंग कमेटी का गठन किया गया है। इसका संयोजक प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को बनाया गया है। विधानसभा में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और विधान परिषद दल के नेता मदन मोहन झा को सदस्य बनाया गया है।

इनके अलावा पार्टी के तीन प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव, शाहनबाज आलम, और सुशील कुमार पासी को भी सदस्य बनाया गया है। हालांकि, गौरतलब है कि इसमें निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को जगह नहीं मिली है।

सामाजिक समीकरण के हिसाब से चुने जाएंगे नए जिलाध्यक्ष

संगठन में फेरबदल को लेकर हमने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी से सवाल पूछा कि क्या संगठन में फेरबदल हो रहा है? किस तरह का बदलाव किया जा सकता है, कब तक ये संभव है? इन पर कृष्णा अल्लावरु ने कहा-

QuoteImage

हमारी कोशिश है कि जहां बदलाव की जरूरत है, वहां ही फेरबदल हो। जहां जरूरत नहीं है, वहां किसी प्रकार का कोई फेरबदल नहीं होगा। पूरी कोशिश है कि सिर्फ कार्यकारिणी बनाई ही नहीं जाए, जल्द से जल्द इसकी घोषणा भी की जाए।

QuoteImage

आगे उन्होंने कहा, ’कांग्रेस पार्टी की शुरू से ही सोच रही है कि सारे लोगों को साथ लेकर चलें। प्रयास ये होता है कि जहां का संतुलन बिगड़ा हुआ है, उसे हम सही करें। बिगड़े हुए संतुलन को हम ठीक करने का प्रयास करेंगे।”

इसी सवाल पर स्क्रिनिंग कमेटी के सदस्य और विधानसभा में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान कहते हैं, ’जिलाध्यक्षों के लिए स्क्रिनिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। राज्य के प्रभारी सचिव पिछले तीन महीने से लगातार जिले में घूम रहे हैं तो वे लगभग चीजें साफ हो गई हैं। नई लिस्ट में सामाजिक न्याय का इसमें पूरा ख्याल रखा जाएगा।’

राहुल गांधी की नई राजनीतिक समीकरण के तहत राजेश राम को बिहार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू का भरोसेमंद माना जा रहा है।
राहुल गांधी की नई राजनीतिक समीकरण के तहत राजेश राम को बिहार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू का भरोसेमंद माना जा रहा है।

अखिलेश सिंह ने 67 प्रतिशत सवर्णों को दी थी जिले की कमान

दिसंबर 2022 में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश सिंह ने मई 2023 में एक साथ 39 जिलाध्यक्षों की घोषणा की थी। उन्होंने 39 में से 26 जिलों की कमान सवर्ण जिलाध्यक्षों के हाथ में दी थी। इनमें 11 जिलों में भूमिहार, 8 जिलों में ब्राह्मण, 6 जिलों राजपूत और 1 जिले में कायस्थ समाज के नेता को जिलाध्यक्ष बनाया था।

इनके अलावा 5 जिलों में मुस्लिम, 4 जिलों में यादव, 3 दलित और मात्र 1 कुशवाहा चेहरों को जिलाध्यक्ष की लिस्ट में शामिल किया था। 39 जिलाध्यक्षों की लिस्ट में केवल दो महिला को जिलाध्यक्ष बनाया गया था।

कैंडिडेट सिलेक्शन में जिलाध्यक्ष निभाएंगे बड़ी भूमिका

कांग्रेस संगठन को धारदार बनाने के लिए जिलाध्यक्षों को बड़ा पावर देने की तैयारी कर रही है। प्रदेश की तरह ही जिला में जिलाध्यक्षों को कई स्वतंत्र अधिकार दिए जा सकते हैं। आर्थिक तौर पर भी इन्हें सश्कत बनाने की तैयारी है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो इनकी भूमिका अब केवल जिलों के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की नहीं होगी, बल्कि इन्हें मजबूत करने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले और घोषणाएं और हो सकती हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण और कैंडिडेट सिलेक्शन में जिलाध्यक्षों की अहम भूमिका हो सकती है। बहुत जल्द सकी घोषणा भी हो सकती है।

2019 की तुलना में 2024 में वोट शेयर और सीट दोनों बढ़ी थी

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। मात्र एक सीट पर चुनाव जीतने में सफल रही थी। पार्टी को 7.9 प्रतिशत वोट शेयर मिला था।

वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी 9 सीटों पर ही चुनाव लड़ी थी, लेकिन 3 सीट जीतने में सफल रही। पार्टी का वोट शेयर भी 7.9 फीसदी से बढ़कर 9.4 फीसदी हो गया था। यानि दो सीट और 1.5 फीसदी वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई थी।

जबकि, 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इनमें 19 सीटों पर जीतने में सफल रही थी। इस चुनाव में पार्टी 9.6 फीसदी वोट शेयर मिला था।

2013 में आखिरी बार हुआ था प्रदेश कार्यसमिति का गठन

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन आखिरी बार अशोक चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष रहते 2013 में किया गया था। तब से लेकर आज तक थोड़ा-बहुत फेरबदल करके कांग्रेस की वही कार्यसमिति फंक्शनल है। अशोक चौधरी के कार्यकाल में 255 सदस्यों की प्रदेश कार्यकारिणी बनाई गई थी। इसमें 15 उपाध्यक्ष, 25 महासचिव, 76 सचिव, 45 संगठन सचिव, 77 कार्यकारिणी के सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य के अलावा एक कोषाध्यक्ष बनाया बनाए गए थे।

25 सितंबर 2017 को अशोक चौधरी को हटाकर कौकब कादरी को बिहार प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2018 में मदन मोहन झा कांग्रेस के पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। ये 2022 तक रहे, लेकिन 4 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश कमेटी का गठन नहीं कर सके।

इनके बाद दिसंबर 2022 में अखिलेश सिंह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने। ये 2024 तक रहे, लेकिन जिलाध्यक्ष तक की घोषणा ही कर पाए। इस बीच 2019 में लोकसभा चुनाव, 2020 का विधानसभा चुनाव और 2024 का लोकसभा चुनाव बिना प्रदेश कमेटी के ही लड़ा गया।

बिना कमेटी बनाए दो प्रभारी की छुट्‌टी हो गई

अशोक चौधरी के कार्यकाल के दौरान शक्ति सिंह गोहिल को बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। उन्हीं के कार्यकाल में 2014 का लोकसभा चुनाव और 2015 का विधानसभा चुनाव हुआ। इसके बाद भक्त चरणदास को बिहार का प्रभारी बनाया गया। 2024 में मोहन प्रकाश को बिहार का प्रभारी बनाया गया। भक्त चरणदास और मोहन प्रकाश के कार्यकाल में भी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन नहीं हो पाया। अब कृष्णा अल्लावरु इस पर तेजी से काम कर रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰