चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस में बदलाव, नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी

बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है. इस बीच बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से बीते मंगलवार (01 अप्रैल, 2025) की देर रात बिहार के सभी 40 सांगठनिक जिलों में नए अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है. चुनाव को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 2 अप्रैल 2025, 06:38 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस में बदलाव, नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी
Photo: UB India News Archive

बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है. इस बीच बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से बीते मंगलवार (01 अप्रैल, 2025) की देर रात बिहार के सभी 40 सांगठनिक जिलों में नए अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है. चुनाव को देखते हुए यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है. लिस्ट में कई मुस्लिम चेहरों को मौका मिला है.

एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 58 जिलाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की सूची जारी की है. अभी कुछ दिन पहले ही राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी. अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. इसके पहले की बात करें तो कृष्णा अल्लावरु को बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है.

पटना (शहर) के जिलाध्यक्ष बने शशि रंजन

जारी की गई लिस्ट के अनुसार देखें तो शशि रंजन को पटना (शहर) का जिलाध्यक्ष बनाया गया है जबकि रंजीत कुमार को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है. सुमित कुमार सन्नी पटना ग्रामीण-1 के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि उदय कुमार चंद्रवंशी कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं. गुरुजीत सिंह को पटना ग्रामीण-2 का जिलाध्यक्ष बनाया गया है और नीतू निशाद को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

 

जिलाध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों की लिस्ट देखें

अररिया- शाद अहमद

दरभंगा- दयानंद पासवान

पूर्वी चंपारण- शशि भूषण राय

गोपालगंज- ओम प्रकाश गर्ग

कटिहार- सुनील यादव, गुलाम शाहिद व सौरभ कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष)

किशनगंज- इमाम अली, शाहिबुल अख्तर (कार्यकारी अध्यक्ष)

मधेपुरा- सूर्य नारायण राम

मधुबनी- सुबोध मंडल

मुजफ्फरपुर- अरविंद मुकुल

पूर्णिया- विजेंद्र यादव

सहरसा- मुकेश झा, तारिणी ऋषिदेव (कार्यकारी अध्यक्ष)

समस्तीपुर- अबु तमीम

सारण- बच्चू प्रसाद बीरू

शिवहर- नूरी बेगम

सीतामढ़ी- रक्तू प्रसाद

सीवान- सुशील कुमार यादव

अरवल- धनंजय शर्मा

बांका- कंचन सिंह

बेगूसराय- अभय कुमार सर्जेंट

भागलपुर- परवेज जमाल

भोजपुर- अशोक राम

बक्सर- डॉ. मनोज कुमार पांडेय

गया- संतोष कुमार कुशवाहा, शहाबुद्दीन रहमानी और उदय मांझी (कार्यकारी अध्यक्ष)

जहानाबाद- इश्तियाक आजम, राम प्रवेश ठाकुर (कार्यकारी अध्यक्ष)

जमुई- अनिल कुमार सिंह, पुरुषोत्तम तांती (कार्यकारी अध्यक्ष)

कैमूर- राधे श्याम कुशवाहा

खगड़िया- अविनाश कुमार अविनाश, राजकिरण ठाकुर (कार्यकारी अध्यक्ष)

लखीसराय- अमरेश कुमार अनीश, अरविंद कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष)

मुंगेर- अशोक पासवान, मो. इनामुल हक (कार्यकारी अध्यक्ष)

नालंदा- नरेश अकेला

नवादा- सतीश कुमार

पटना टाउन- शशि रंजन, रंजीत कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष)

पटना ग्रामीण 1- सुमित कुमार सन्नी, उदय कुमार चंद्रवंशी (कार्यकारी अध्यक्ष)

पटना ग्रामीण 2- गुरुजीत सिंह, नीतू निशाद (कार्यकारी अध्यक्ष)

रोहतास- अमरेंद्र पांडेय

शेखपुरा- प्रभात कुमार चंद्रवंशी, रौशन कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष)

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰