कांग्रेस की ‘लाल किताब’ के जवाब में रविशंकर ने दिखाई ‘हरी किताब

वक्फ संशोधन बिल 2025 बुधवार को लोकसभा में पेश किया गया। इस दौरान कांग्रेस की ओर से सांसद गौरव गोगोई ने बिल के खिलाफ में सबसे पहले अपनी बात रखी, जिसके बाद पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने जवाब दिया। रविशंकर प्रसाद ने अपनी बात की शुरुआत में कहा कि वक्फ संशोधन बिल पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 2 अप्रैल 2025, 09:44 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कांग्रेस की ‘लाल किताब’ के जवाब में रविशंकर ने दिखाई ‘हरी किताब
Photo: UB India News Archive

वक्फ संशोधन बिल 2025 बुधवार को लोकसभा में पेश किया गया। इस दौरान कांग्रेस की ओर से सांसद गौरव गोगोई ने बिल के खिलाफ में सबसे पहले अपनी बात रखी, जिसके बाद पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने जवाब दिया। रविशंकर प्रसाद ने अपनी बात की शुरुआत में कहा कि वक्फ संशोधन बिल पर विपक्ष कंफ्यूज है, उनके तर्क को समझने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि जो भी बातें कही गई उसमें वक्फ बिल में संशोधन होना चाहिए और नहीं भी होना चाहिए, ये दोनों तर्क कैसे चलेगा?

रविशंकर ने याद दिलाया वक्फ पर लालू का बयान

अपनी बात कहने के दौरान रविशंकर प्रसाद ने लालू प्रसाद यादव का वक्फ पर संसद में दिया गया पुराना बयान याद दिलाया। उन्होंने कहा कि बिहार के एक नेता की टिप्पणी करना चाहूंगा। उन्होंने कहा था कि पूरा लूट लिया है, पटना में भी लूट लिया है, ये नेता जो बात कही है वो हमारे बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव हैं।

धारा 15 हमें वक्फ कानून बनाने का अधिकार देता है

उन्होंने कहा कि आजकल जब भी कोई बात होती है तो संविधान के लाल किताब दिखाई जाती है। हम संविधान की हरी किताब लेकर आए हैं, जो संसद में रखी हुई है। भारत के संविधान के मौलिक अधिकार में धारा 15 है, जिसमें साफ तौर से लिखा है कि महिलाओं के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। सरकार महिलाओं के विकास के लिए कानून बना सकती हैं। तो अगर यह वक्फ बिल देश के ख्वातीनों के लिए लाया जा रहा है तो यह बिल संविधान के खिलाफ कैसे हो गया। इसी धारा में ये भी लिखा है कि समाज के पिछड़े वर्ग के विकास के लिए सरकार कार्रवाई कर सकती है।

धारा 25 भी हमें वक्फ कानून बनाने का अधिकार देता है

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं जिस प्रदेश बिहार से आता हूं वहां बहुत सारे पिछड़े मुसलमान हैं। यही हालत उत्तर प्रदेश की भी है, जिन्हें पसमांदा कहते हैं। उन लोगों को वक्फ के मैनजमेंट में अवसर नहीं मिलता। अगर संविधान की धारा 15 के आलोक में वक्फ बिल में प्रावधान किया जा रहा है कि पिछड़े मुसलमानों को भी वक्फ में जगह दी जाएगी। इस बात में इनको परेशानी क्यों है। मैं संविधान की दुहाई का जवाब संविधान से ही दे रहा हूं। विपक्ष के नेता की तरफ से संविधान की धारा 25 का जिक्र किया गया। इसपर मैं कहना चाहूंगा कि आप मेरे साथ इस धारा का क्लॉज टू भी पढ़ लीजिए। अगर वक्फ की जमीन बर्बाद हो रही है, लूटी जा रही है, हड़पी जा रही है तो संविधान की धारा 25 सरकार को कानून बनाने का अधिकार देती है।

राजीव गांधी ने शाह बानो केस में क्या किया

उन्होंने कहा कि वक्फ कोई धार्मिक संस्था नहीं है। मुतवल्ली केवल मैनेजर होता है। मैं सवाल उठाना चाहता हूं कि वक्फ की संपत्ति पर कितने स्कूल, अनाथालय, अस्पताल, विधवाओं के लिए ट्रेनिंग सेंटर खुले? अगर वक्फ की जमीन को रेगुलेट करने से अच्छी आमदनी हो और उससे जनहित के कार्य हो तो इसमें क्या परेशानी है। रविशंकर प्रसाद ने याद दिलाया कि राजीव गांधी की सरकार में शाह बानो के केस में क्या किया था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰