एक बार आप अपने इस बेटे को मुख्यमंत्री बना दें, तो……………..

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने लोगों से कहा की उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की तुलना 20 साल पुरानी कार से करते हुए इसे बदलने की जरूरत बताई। दलितों में भी सबसे पिछड़े माने जाने वाले ‘मुसहर-भुइयां’ समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 9 अप्रैल 2025, 10:40 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एक बार आप अपने इस बेटे को मुख्यमंत्री बना दें, तो……………..
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने लोगों से कहा की उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की तुलना 20 साल पुरानी कार से करते हुए इसे बदलने की जरूरत बताई। दलितों में भी सबसे पिछड़े माने जाने वाले ‘मुसहर-भुइयां’ समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, ‘युवाओं को अब मौका मिलना चाहिए।’

तेजस्वी ने खुद ही कर दिया CM बनने का दावा

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘राजद के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनने के बाद मुसहर-भुइयां समुदाय के उन सभी लोगों को लाभ होगा जो अभी सड़क किनारे, रैन बसेरों या झुग्गियों में रह रहे हैं… और आपके आशीर्वाद से मैं मुख्यमंत्री बनूंगा।’

जानिए तेजस्वी का वो दावा

उन्होंने कहा, ‘एक बार आप अपने इस बेटे को मुख्यमंत्री बना दें, तो वह आपकी गरीबी मिटा देगा। आपको पक्के मकान मुहैया कराये जाएंगे। इस अभियान को पूरा करने के लिए मुझे आपके समर्थन और प्यार की जरूरत है।’

लालू की तरह गरीब-गुरबों की बात

पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे तेजस्वी यादव ने दशकों पहले अपने पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली सरकार तथा कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के बीच अंतर को भी रेखांकित किया। नीतीश कुमार नीत सरकार पर उन्होंने ‘गरीबों के प्रति उदासीन और बैर-भाव रखने का आरोप लगाया।’ उन्होंने कहा, ‘जब राज्य में हमारी सरकार बनेगी, तो हम राज्य के वंचित, उपेक्षित, उत्पीड़ित, दलित और सबसे पिछड़े वर्गों की बेहतरी के लिए काम करेंगे।’

तेजस्वी ने छेड़ी लालू वाली बात

उन्होंने कहा, ‘लालू जी के नेतृत्व में राजद शासन के दौरान सामाजिक रूप से हाशिए पर पड़े लोगों को सम्मान और न्याय के साथ समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कभी भी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) और दलितों के हित के लिए काम नहीं करते। नीतीश सरकार 20 साल पुरानी ‘खटारा गाड़ी’ बन गई है और इसे तुरंत बदलने की जरूरत है। युवाओं को अब मौका मिलना चाहिए।’ तेजस्वी यादव ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार की भी आलोचना की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चुनाव से पहले राज्य के लिए झूठे वादे करने का आरोप लगाया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰