महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार चुनाव के बाद तय होगा……..

पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने पटना में बड़ा बयान दिया है. दरअसल पटना पहुंचे सचिन पायलट ने अपने बयान से न सिर्फ आरजेडी बल्कि तेजस्वी यादव को भी बड़ा झटका दिया है. सचिन पायलट ने बिहार में महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कौन किस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025, 08:29 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार चुनाव के बाद तय होगा……..
Photo: UB India News Archive

पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने पटना में बड़ा बयान दिया है. दरअसल पटना पहुंचे सचिन पायलट ने अपने बयान से न सिर्फ आरजेडी बल्कि तेजस्वी यादव को भी बड़ा झटका दिया है. सचिन पायलट ने बिहार में महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कौन किस पद पर बैठेगा यह चुनाव में जीत के बाद तय होगा. वहीं बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने सचिन पायलट के इस बयान का समर्थन किया है. सचिन पायलट ने कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तब नौजवानों को बड़े पैमाने पर नौकरी दी जाएगी, निवेश पर ध्यान दिया जाएगा.

बता दें, दो दिन पहले ही पटना में ‘मुसहर-भुइयां महारैली सह संवाद कार्यक्रम’ में साफ तौर पर खुद को सीएम उम्मदीवार बताया था. तेजस्वी यादव ने कहा कि जब राजद की सरकार बनेगी और जिस दिन सीएम बनेंगे. तेजस्वी आपको बसाने का काम करेगा. आपको रोजगार देने का काम करेगा. अब ऐसे में तेजस्वी यादव और आरजेडी को कांग्रेस के रूख से बड़ा झटका लग सकता है. बता दें, इससे पहले भी भागलपुर विधायक अजीत शर्मा बिहार कांग्रेस के कई नेता बोल चुके हैं कि बिहार में महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार कौन होगा यह बाद में तय किया जाएगा.

वहीं इस मामले को लेकर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि 2020 में सबके चेहरे तेजस्वी यादव थे. 2025 में तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री का चेहरा हैं कहीं किसी को कन्फ्यूजन में नहीं रहना चाहिए. कांग्रेस में क्या बोल रहा है नहीं बोल रहा है ? आलाकमान और शीर्ष नेतृत्व सबको पता है तेजस्वी यादव ड्राइविंग सीट पर है. तेजस्वी यादव ड्राइविंग सीट पर बैठेंगे, क्या कौन बोल रहा है कोई फर्क नहीं पड़ता.

वहीं पटना पहुंचे में सचिन पायलट ने ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा को लेकर कहा कि एक मुद्दे को लेकर 26 दिनों तक यात्रा हुई. बिहार के युवाओं को पलायन करने के लिए जो मजबूर किया जा रहा है, उसको रोकने के लिए यात्रा हुई. ऐसा नहीं है कि दूसरे प्रदेशों से लोग दिल्ली मुंबई नहीं जाते हैं. लेकिन, बिहार से लोग पलायन क्यों करते हैं, इस पर हमें ध्यान देना होगा. पूरे देश में आज बिहार के लोग जाकर मजदूरी का काम करते हैं, लेबर का काम करते हैं, छोटे-मोटे रोजगार ढूंढते हैं. यह स्थिति एक दिन में नहीं बनी, सालों-साल की परिस्थितियां इसके लिए जिम्मेदार हैं. जो लोग सत्ता में बैठे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में अगर नीतीश कुमार को मोदी जी को समर्थन देना ही था, तो बिहार के नौजवानों के लिए 10-20 लाख नौकरियां मांग लेते.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰