कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करेंगे। दरअसल, कन्हैया कुमार की 26 दिनों की बिहार यात्रा का आज समापन होना है। इस मौके पर कन्हैया कुमार बिहार में यात्रा के दौरान देखी गई समस्याओं को लेकर सीएम नीतीश को ज्ञापन सौंपने की कोशिश करेंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कन्हैया कुमार ने चिराग पासवान की ओर से उनकी यात्रा पर उठाए गए सवाल पर तंज कसा है। कन्हैया ने कहा कि उन्हें मूर्खों की राय और गरीबों की हाय से बचना चाहिए।
सीएम नीतीश को मांग पत्र सौंपने की कोशिश करेंगे कन्हैया
सीएम हाउस घेराव से पहले कन्हैया कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान कहा कि शुक्रवार को यात्रा का 26वां दिन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने से कोशिश करेंगे। बिहार के विभिन्न जिलों में अलग-अलग समस्याओं को लोगों ने उठाया। इस आधार पर हम लोगों ने एक मांग पत्र तैयार करके शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देने की कोशिश करेंगे। उम्मीद कम है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मांग पत्र लेंगे, लेकिन लोकतंत्र की व्यवस्था के तहत हम लोग मांग पत्र को लेकर मुख्यमंत्री को देने के लिए जाएंगे।
कन्हैया बोले उनकी यात्रा सत्याग्रह का रूप ले चुकी है
यात्रा मूल रूप से युवाओं की यात्रा है, लेकिन यह यात्रा जिधर से गुजरी है अब एक सत्याग्रह का रूप ले चुकी है। शुक्रवार को यात्रा का समापन है। यह एक संघर्ष की शुरुआत है। बिहार की जो जरूरी मुद्दे हैं इसका आगाज है। सरकार बनती है बिगड़ती है, लेकिन कोशिश किया है।







