महिलाओं को साधने आज से गांव-गांव पहुंचेगी नीतीश सरकार , ‘महिला संवाद’ अभियान का नीतीश कुमार ने

बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज ‘महिला संवाद’ अभियान की शुरुआत किये । साथ ही 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कीये। इस अभियान के तहत आज पहले दिन राज्य के 600 जगहों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गये है । यह पहल आगामी 60 दिनों तक राज्य भर में चलती रहेगी। सरकार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025, 05:54 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महिलाओं को साधने आज से गांव-गांव पहुंचेगी नीतीश सरकार ,  ‘महिला संवाद’ अभियान का नीतीश कुमार ने
Photo: UB India News Archive

बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज ‘महिला संवाद’ अभियान की शुरुआत किये । साथ ही 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कीये। इस अभियान के तहत आज पहले दिन राज्य के 600 जगहों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गये है ।

यह पहल आगामी 60 दिनों तक राज्य भर में चलती रहेगी। सरकार के मुताबिक इस दौरान कुल 70,000 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। विशेष रूप से 600 गाड़ियां ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी

पटना में 1385 जगहों पर होंगे कार्यक्रम

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान के तहत करीब 2 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 1.35 लाख से अधिक जीविका समूह की महिलाएं भाग लेंगी। सभी 38 जिलों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। पटना जिले में ही लगभग 1395 जगहों पर संवाद होंगे। हर दिन औसतन 1200 स्थानों पर सुबह और शाम में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

‘महिला संवाद’ का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है। इसमें महिला सशक्तिकरण नीति 2015, आरक्षण, शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, जीविका कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रा पोशाक योजना सहित अनेक योजनाएं सम्मिलित हैं।

हर रोज 1200 गांवों में होगा कार्यक्रम

यह महिला संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से संचालित की जाएगी. इसके तहत जीविका से रोज प्रदेश के 1200 गांवों में महिला संवाद होगा. 600 डिजिटल जागरूकता रथ से बिहार सरकार की ओर से महिला, छात्राओं और युवतियों के लिए किये गये कार्यों को बताया जायेगा. यह कार्यक्रम अगले दो महीने तक चलने वाला है. इसे दो शिफ्ट में सुबह नौ से 11 बजे और दोपहर चार से छह बजे किया जाएगा. इस दौरान महिलाओं से गांव व टोलों की समस्याएं जानी जायेंगी. विकास को लेकर उनकी राय नोट की जाएंगी. समस्याओं और विचारों को मुख्यालय भेजा जायेगा. मुख्यालय इसपर विचार करते हुए समाधान की योजना बनायेगा.

जेडीयू महिलाओं से करेगी संपर्क

बिहार में चुनावी साल है. इसको लेकर तेजस्वी यादव ने महिलाओं को ढाई-ढाई हजार रुपए देने की घोषणा की है. कई तरह की घोषणा भी तेजस्वी यादव के द्वारा किया जा रहा है. वहीं, अब जेडीयू सीधे महिलाओं से संपर्क करेगी. उनसे संवाद करेंगी और उसके अनुसार एनडीए गठबंधन अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी.

घोषणा पत्र पर सबकी नजर

आपको बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं की मांग के अनुसार बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया था. इस बार भी उनकी पार्टी बिहार के 2 करोड़ महिलाओं से संवाद करने जा रही है. अब देखना यह है कि महिलाओं से संवाद के बाद एनडीए आगामी चुनाव को लेकर किस तरह का घोषणा पत्र जारी करता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰