‘गोली का जवाब गोली से’…………..

पहलगाम आतंकी हमले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर बिहार के मंत्री संतोष कुमार सिंह की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने जो भी कहा है, वह बिल्कुल सही है. मैं कहता हूं कि जो धर्म पूछकर मानवता को जिसने शर्मसार किया है और भारत की आत्मा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 26 अप्रैल 2025, 08:45 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘गोली का जवाब गोली से’…………..
Photo: UB India News Archive

पहलगाम आतंकी हमले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर बिहार के मंत्री संतोष कुमार सिंह की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने जो भी कहा है, वह बिल्कुल सही है. मैं कहता हूं कि जो धर्म पूछकर मानवता को जिसने शर्मसार किया है और भारत की आत्मा को ठेस पहुंचाई है उन्हें भारत के 140 करोड़ लोग कभी माफ नहीं करेंगे. इसलिए सरकार से मेरा आग्रह है कि इस तरह की हरकत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बदला ले, गोली का जवाब गोली से.

क्या बोले थे मोहन भागवत?
दरअसल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि अभी जो लड़ाई चल रही है वो संप्रदायों और धर्मों के बीच नहीं, बल्कि धर्म और अधर्म के बीच है. हमारे सैनिकों और हमारे लोगों ने कभी धर्म पूछकर नहीं मारा. कट्टरपंथी लोगों ने निर्दोष लोगों को धर्म पूछकर मारा, हिंदू कभी ऐसा नहीं करते, ऐसे दुष्टों (आतंकियों) का सफाया किया जाना जरुरी है.

केंद्रीय मंत्री की भी आई प्रतिक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भी प्रतिक्रिया आई. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आतंकवादी जहां भी होंगे, वहीं से खोज निकालेंगे. लेकिन दुर्भाग्य है बिहार में मैंने देखा कांग्रेस और लालू यादव की पार्टी ने कैंडिल मार्च निकाला. ये लोग कैंडल मार्च निकालते हैं और कहते हैं कि मैं साथ दूंगा. लेकिन व्यवहार में क्या करते हैं यहीं लोग आतंकियों का समर्थन करते हैं. ये कहते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत दीजिए. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग एक तरफ साथ देने का बात करते हैं दूसरी तरफ कहते हैं घटना की जांच होनी चाहिए कि वहां सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं थी. केंद्रीय मंत्री ने सवाल करते हुए कहा कि क्या 10 साल पहले वहां सिक्योरिटी थी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰