नीतीश के गढ़ में प्रशांत किशोर की एंट्री…

जन सुराज पार्टी के संस्थापक और पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर सीएम नीतीश कुमार से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं. बिहार चुनाव से ठीक पहले ‘पीके’ पूरे राज्य में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने वाले हैं. 11 मई से प्रशांत किशोर पूरे राज्य में घूमेंगे. इस बीच रविवार यानी 27 अप्रैल को प्रशांत किशोर ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 28 अप्रैल 2025, 08:46 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश के गढ़ में प्रशांत किशोर की एंट्री…
Photo: UB India News Archive

जन सुराज पार्टी के संस्थापक और पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर सीएम नीतीश कुमार से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं. बिहार चुनाव से ठीक पहले ‘पीके’ पूरे राज्य में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने वाले हैं. 11 मई से प्रशांत किशोर पूरे राज्य में घूमेंगे. इस बीच रविवार यानी 27 अप्रैल को प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहनगर नालंदा जिले के हरनौत में एक रैली का आयोजन किया. इस रैली में भारी भीड़ देखते ही प्रशांत किशोर ने घोषणा की कि वे 11 मई 2025 को नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बिगहा से एक हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे.

प्रशांत किशोर का यह कदम बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में देखा जा रहा है. क्योंकि, यह नीतीश कुमार के गढ़ में उनकी साख को सीधी चुनौती माना जा रहा है. प्रशांत किशोर, जिन्हें कभी नीतीश कुमार का करीबी सहयोगी माना जाता था, ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश के लिए ‘बिहार में बहार है, नीतीश कुमार है’ जैसे प्रभावी नारे दिए थे. हालांकि, बाद में मतभेदों के कारण उनकी राहें अलग हो गईं और प्रशांत किशोर ने 2024 में जन सुराज पार्टी की स्थापना की.

प्रशांत किशोर के निशाने पर नीतीश
प्रशांत किशोर की हरनौत में उनकी हालिया रैली और कल्याण बिगहा से हस्ताक्षर अभियान शुरू करने की घोषणा एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है. इससे पीके कई राजनीतिक उद्देश्य पूरा कर सकते हैं.

पहला, पीके नीतीश कुमार की साख को चुनौती देंगे. हरनौत और कल्याण बिगहा नीतीश कुमार का गृहनगर और राजनीतिक आधार है. इस क्षेत्र में रैली आयोजित करके और नीतीश के गांव से अभियान शुरू करके, प्रशांत किशोर नीतीश की लोकप्रियता और उनके गढ़ में प्रभाव को सीधे चुनौती दे रहे हैं. यह एक प्रतीकात्मक कदम है, जो यह संदेश देता है कि नीतीश का प्रभाव अब पहले जैसा नहीं रहा.

दूसरा, प्रशांत किशोर ने अपने अभियान में 2 अक्टूबर 2023 को नीतीश सरकार द्वारा जारी जातीय गणना की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं. पीके का दावा है कि इस गणना में 94 लाख गरीब परिवारों की स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए. इस मुद्दे को नीतीश के गांव से उठाकर प्रशांत किशोर नीतीश सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करना चाहते हैं.

तीसरा, प्रशांत किशोर ने बिहार में बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और बुनियादी समस्याओं को अपने अभियान का मुख्य मुद्दा बनाया है. हरनौत में उनकी रैली में युवाओं की भारी भागीदारी इस बात का संकेत है कि वे नीतीश सरकार की नीतियों से असंतुष्ट मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं.

चौथा, बिहार के आगामी चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी ने 2024 के उपचुनावों में 10% वोट शेयर हासिल किया था. हालांकि वे कोई सीट नहीं जीत पाए. हरनौत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में रैली आयोजित करके प्रशांत किशोर अपनी पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने और इसे एक गंभीर राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं.

किलमिलाकर प्रशांत किशोर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं. हाल के सी वोटर के सर्वे से उत्साहित प्रशांत किशोर एक के बाद एक राजनीतिक फैसले ले रहे हैं. इस सर्वे रिपोर्ट में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के लिए तीसरे पसंदीदा नेता हैं, जबकि तेजस्वी यादव पहले और प्रशांत किशोर दूसरे स्थान पर हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰