प्रधानमंत्री मोदी ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ का आज करेंगे उद्घाटन ………..

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की आज से शुरुआत होने जा रही है. बिहार में पहली बार आयोजित हो रहा खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण के तहत प्रदेश में पांच जगहों पर आयोजित किए जाने हैं. इनमें पटना, नालंदा का राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय शहर शामिल है. देशभर के 28 राज्यों और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 4 मई 2025, 06:29 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ का आज करेंगे उद्घाटन ………..
Photo: UB India News Archive

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की आज से शुरुआत होने जा रही है. बिहार में पहली बार आयोजित हो रहा खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण के तहत प्रदेश में पांच जगहों पर आयोजित किए जाने हैं. इनमें पटना, नालंदा का राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय शहर शामिल है. देशभर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 10 हजार खिलाड़ी, प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ और तकनीकी विशेषज्ञ इस खेल का हिस्सा होने जा रहे हैं. बता दें कि प्रतियोगिता में कुल 27 तरह के मुकाबले होने हैं. इस खेल आयोजन का शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से अपना संबोधन देंगे.  इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित होंगे.

खेलो इंडिया के उद्घाटन समारोह का मुख्य आयोजन पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हो रहा है. 4 मई से 15 मई तक बिहार के पटना, गया, राजगीर, भागलपुर और बेगूसराय में हो रहे इस आयोजन में देश के 8500 से ज्यादा खिलाड़ी और 1500 टेक्निकल स्टाफ इसमें शामिल हो रहे हैं. बता दें कि 28 खेल विधाओं में बिहार के पांच जिलों के 14 वेन्यू में ये प्रतियोगिताएं हो रही हैं.

खेलो इंडिया गेम शेड्यूल
पटना
गेम नाम               स्थान                           कब से कब तक
एथलेटिक्स- पाटलिपुत्र खेल परिसर एथलेटिक्स ग्रांउड– 12 मई से 14मई
रग्बी7’s -पाटलिपुत्र खेल परिसर एथलेटिक्स ग्रांउड– 6 मई से 9मई
वालीबॉल – पाटलिपुत्र खेल परिसर- इंडोर स्टेडियम 4 मई से 8 मई
बास्केटबॉल – पाटलिपुत्र खेल परिसर (इंडोर स्टेडियम)-10 मई से 15 मई
टेनिस– IASभवन– 10 मई से 14 मई
कुश्ती–ज्ञान भवन-11 मई से 15 मई
जूडो- ज्ञान भवन– 5 मई से 8 मई
साइकिलिंग (रोड)–मरीन ड्राइव–13 और 14 मई
सेपकटाकरा – बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP-5)- 5 मई से 10 मई
बॉक्सिंग- रेल्वे स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स-10 मई से 14 मई
ई-स्पोर्ट्स–

राजगीर
फेंसिंग–राजगीर खेल परिसर -इंडोर हॉल2 – 11 मई से 15 मई
हॉकी- राजगीर खेल परिसर -7 मई से 13 मई
भारोत्तोलन- राजगीर खेल परिसर -हॉल 4- 10 मई से 14 मई
कबड्डी- राजगीर खेल परिसर -इंडोर हॉल2- – 4 मई से 8 मई
टेबल टेनिस-राजगीर खेल परिसर-इंडोर हॉल1

गया
मलखंभ– IIM बोधगया- ग्राउंड1- 5 मई से 8मई
कलारीपयट्टू– IIM बोधगया–ग्राउंड1 -11 मई से13 मई
योगासन -– IIM बोधगया – ग्राउंड 2– 11 मई से 14 मई
गतका– IIM बोधगया- ग्राउंड 2-  5 मई से 7 मई
खो- खो-BIPARD – 5 मई से 9 मई
थांग-टा– BIPARD- 12 मई से 14 मई
तैराकी -BIPARD- 5 मई से 9 मई

भागलपुर
तीरंदाजी–सैंडी परिसर-4 मई से 7 मई
बैडमिंटन- सैंडी परिसर -(इंडोर स्टेडियम)-10 मई से 11 मई

बेगुसराय
फुटबॉल- पुरुष- यमुना भगत कॉम्प्लेक्स -5 मई से 14मई
फुटबाल-महिला-IOCL बरौनी– 5 मई से 14मई

दिल्ली
साइकिलिंग (ट्रैक साइकिलिंग)- इंदिरा गांधी स्टेडियम– 6 मई से 8मई
जिमनास्टिक – इंदिरा गांधी स्टेडियम– 10 मई से14 मई
शूटिंग (राइफल,पिस्टल)-KSSR – 5 मई से 10 मई
शूटिंग (ट्रैप,स्कीट)-KSSR – 5 मई से 10 मई

बता दें कि खेल के प्रचार प्रसार और बिहार में खेल संस्कृति के विकास के लिए खेलो इंडिया की मशाल गौरव यात्रा पटना से राज्य के सभी 38 जिलों के लिए 15 अप्रैल से 2 मई तक निकाली जा रही है. इसके रथ को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विगत 14 अप्रैल को हरी झंडी दिखा कर विदा किया था.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया के शुभंकर और लोगो 14 अप्रैल को अनावरण किया था.

4 मई की शाम 6 बजे उद्घाटन समारोह

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे और CM नीतीश कुमार की मौजूदगी में मशाल जलाकर इसकी शुरुआत होगी। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 4 मई की शाम 6 बजे से समारोह शुरू होगा।

यह कार्यक्रम 1 घंटे 21 मिनट का होगा। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड्से, बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता उपस्थित रहेंगे।

विशेष रथ किया गया तैयार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए एक विशेष रथ तैयार किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सवार होकर स्टेडियम का चक्कर भी लगा सकते हैं।

वहीं, उद्घाटन के मौके पर बिहार के एथलीट मशाल वाहक होंगे। बिहार की तैराक माही स्वेतराज, तलवारबाजी के आकाश कुमार और भाला फेंक एथलीट निशि जलती हुई मशाल लेकर स्टेडियम का चक्कर लगाएंगी और फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप देंगे।

पंकज त्रिपाठी सुनाएंगे बिहार की गौरव गाथा

इस उद्घाटन समारोह में चार-चांद लगाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगी।

पंकज त्रिपाठी अपनी आवाज में बिहार की गौरव गाथा सुनाएंगे। वहीं, मैथिली ठाकुर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा वाराणसी से आ रहे पंडित गंगा आरती करेंगे।

वहीं, देश के ख्याति प्राप्त वाद्य यंत्र साधक भी मंच पर होंगे, जिनमें तौफिक कुरैशी, विक्रम घोष, प्रवीण गोखंडी, राजेश वैद्य के अलावा एआर रहमान कॉलेज के स्टूडेंटस अपनी प्रस्तुति देंगे। इनके साथ मैथिली ठाकुर संगत करेंगी।

गंगा आरती के साथ होगा शुभारंभ

इस कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा आरती और बिहार की देवी शक्तियों की आरती से होगा। बिहार की देवी शक्ति में मां मुंडेश्वरी, मंगला गौरी, मां गंगा, मां सीता होगी। बिहार के कलाकार देवी शक्ति के इन चार देवियों का रूप धारण कर मंच पर विराजमान होगी।

इस समारोह में सरकारी स्कूलों के 600 विद्यार्थी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति देंगे। इन बच्चों के साथ 200 एनसीसी कैडेट भी शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए कुल 1600 कलाकार इसमें प्रस्तुति देंगे। ‘शो केसिंग बिहार’ कार्यक्रम में लोक नृत्य झिझिया, शारदा सिन्हा के गाए छठ गीत, सामा चकेवा और कजरी के साथ खेलो इंडिया के एंथम सॉन्ग पर भी कलाकार परफॉर्म करेंगे।

बिहार सरकार के योजनाओं की बच्चे देंगे प्रस्तुति

विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा बार एक्ट, स्पोर्ट्स एक्ट और योजना एक्ट पर प्रस्तुति दी जाएगी। बार एक्ट के तहत बच्चे भारत को आजादी दिलाने में बिहार के वीर सपूत की गाथा दिखाई जाएगी।

वहीं, स्पोर्ट्स एक्ट में बच्चों द्वारा यह दिखाने की कोशिश की जाएगी कि किस तरह से बिहार के खिलाड़ी खेल के प्रति जुनून रखते हैं। खेल के क्षेत्र में किस तरह से बिहार प्रगति के पथ पर बढ़ते जा रहा है। पहले खेल की क्या स्थिति थी अब खेल की क्या स्थिति है। इसके साथ ही योजना एक्ट में बिहार सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रस्तुति होगी।

ओलिंपिक की तर्ज पर किया जाएगा उद्घाटन

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण ने कहा कि ओलिंपिक में जैसा इनॉगरेशन होता है, उसी के बराबर हम उद्घाटन समारोह करने का प्रयास कर रहे हैं। पटना में सभी होटल्स बुक हैं। मौर्या, चाणक्य, पनाश होटल में भी खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था है। टेक्निकल अफसर, रेफरी, टीम मैनेजर सहित जो भी प्रशिक्षक आ रहे हैं, उन्हे 3 स्टार से 5 स्टार होटल में ठहरा रहे हैं।

उन्होंने दर्शकों से खास आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए दर्शकों की एंट्री बिल्कुल फ्री है। मैं सभी दर्शकों से निवेदन करता हूं कि वह इसे देखने ज़रूर आएं।

उद्घाटन समारोह में वीआईपी, विशेष अतिथि, मुख्य अतिथि, एक्रिडिएशन वाले मीडिया प्रतिनिधि आदि की एंट्री गेट नंबर- 1 से आमंत्रण पत्र के आधार पर होगी। वहीं, आम लोगों को गेट नंबर- 2 से स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के अंदर दाखिल होने की व्यवस्था होगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰