पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद पटना एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, पटना-भुवनेश्वर समेत 4 फ्लाइट्स रद्द

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया है. पाकिस्तान में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. आज देश भर के 244 चिह्नित जिलों में 7 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 7 मई 2025, 07:55 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद पटना एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, पटना-भुवनेश्वर समेत 4 फ्लाइट्स रद्द
Photo: UB India News Archive

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया है. पाकिस्तान में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. आज देश भर के 244 चिह्नित जिलों में 7 बड़े पैमाने पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल किया जाएगा. वहीं इसी बीच पटना समेत तमाम शहरों के एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है. दरअसल पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. वहीं पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसर इंडिगो की विमान संख्या 6E 6485, जो 1:25 पर भुवनेश्वर से पटना आने वाली थी, को रद्द कर दिया गया है. वहीं इंडिगो की विमान संख्या 6E 6394, जो सुबह 9:15 पर चंडीगढ़ से पटना आनी थी, उसे भी रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 2 फ्लाइट्स को भी रद्द किया गया है. पटना एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वाड की टीम के साथ सघन जांच की जा रही है. पटना एयरपोर्ट पर तैनात CISF जवान मुस्तैदी के साथ आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं.

इन फ्लाइट्स को भी किया गया रद्द

वहीं पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इंडिगो की विमान संख्या 6E 6394 जो कि सुबह 9:55 पर भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने वाली थी, अब इस विमान को भी रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या IX 1591, जो 11:55 पर गाजियाबाद के लिए उड़ान भरनी थी, उसे भी रद्द कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर उन विमानों को रद्द किया गया है. दरअसल भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति देखने को मिल रही है. ऐसे में देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस सांसद ने क्या कहा?

वहीं बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेवा पर हमें गर्व है. भारतीय सेना ने सिखाया है कि कोई भी आतंकी संगठन अगर आंख उठाने की कोशिश करेगा, तो उसका यही हश्र होगा. उन्होंने यह भी कहा कि आज हर भारतीय सेना की बहादुरी देख रहा है. उनसे पूछा गया कि अगर पाकिस्तान हमले की कोशिश करेगा तो उन्होंने कहा कि यदि वह कोशिश भी करेगा तो पाकिस्तान मिट जाएगा क्योंकि भारत हर क्षेत्र में पाकिस्तान से मजबूत है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰