खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का समापन, महाराष्ट्र बना ओवरऑल चैंपियन

बिहार में आयोजित खेल के महाकुंभ ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ के सातवें संस्करण का आज समापन हुआ। मेडल टैली में 58 गोल्ड मेडल के साथ महाराष्ट्र टॉप पर रही। वहीं, हरियाणा 39 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे और 24 गोल्ड मेडल के साथ राजस्थान तीसरे नंबर पर रही। मेजबान बिहार ने 36 पदक जीते, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 16 मई 2025, 06:07 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का समापन, महाराष्ट्र बना ओवरऑल चैंपियन
Photo: UB India News Archive

बिहार में आयोजित खेल के महाकुंभ ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ के सातवें संस्करण का आज समापन हुआ। मेडल टैली में 58 गोल्ड मेडल के साथ महाराष्ट्र टॉप पर रही। वहीं, हरियाणा 39 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे और 24 गोल्ड मेडल के साथ राजस्थान तीसरे नंबर पर रही।

मेजबान बिहार ने 36 पदक जीते, जिनमें से सात स्वर्ण, 11 रजत और 18 कांस्य पदक थे। पदक जीतने के मामले में बिहार ने पिछले साल से 620 फीसदी की उछाल दिखाई है।

बिहार ने जीते 7 गोल्ड मेडल

बिहार ने रग्बी में दो स्वर्ण पदक, एथलेटिक्स में दो स्वर्ण, तीन रजत और 1 कांस्य पदक, थैंक-टा में 2 स्वर्ण पदक और 3 कांस्य पदक सेपक-टकरा में 1 स्वर्ण पदक, 5 रजत और 1 कांस्य पदक, साइकिलिंग में दो रजत और एक कांस्य पदक, गटका में 1 रजत और 4 कांस्य पदक, जूडो में 1 कांस्य पदक, शूटिंग में 1 कांस्य पदक, योगासन में 2 कांस्य पदक, फेंसिंग और वेट लिफ्टिंग में एक-एक कांस्य पदक और बॉक्सिंग में 2 कांस्य पदक जीता।

खिलाड़ियों के बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।
खिलाड़ियों के बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

27 खेलों में खिलाड़ियों को 285 स्वर्ण पदक मिले

12 दिवसीय खेल के दौरान 27 खेलों में 285 स्वर्ण पदक तय किए गए, उनमें से 58 महाराष्ट्र के खाते में गए। इन अंडर-18 खेलों में, महाराष्ट्र ने 14 खेलों में स्वर्ण पदक जीते, जिनमें से अधिकांश एथलेटिक्स (10), तैराकी (7), जिम्नास्टिक (7), तीरंदाजी (6) और भारोत्तोलन (5) से आए। महाराष्ट्र ने कुल 158 पदक जीते, जिनमें 47 रजत और 53 कांस्य शामिल हैं।

केंद्रीय खेल मंत्री ने बिहार को बधाई दी

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मंडाविया ने कहा, “खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए बिहार को बधाई। पिछले दशक में भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में पूरी तरह से बदलाव आया है। खेलो इंडिया के तहत बहुत सारे राष्ट्रीय कार्यक्रम हैं। हम कैलेंडर में और कार्यक्रम जोड़ रहे हैं और हम 19-24 मई को दीव में खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन करेंगे। इससे न केवल घरेलू प्रतियोगिता संरचना मजबूत होगी बल्कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 के लिए प्रतिभाओं की एक पाइपलाइन भी उपलब्ध होगी।”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰