नीतीश कुमार के क्यों करीब हैं संजय झा ……………

भरोसे के खेल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई जवाब नहीं। वह भी भरोसे के पात्र बदलने में तो उन्हें महारथ ही हासिल है। कभी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह तो कभी आरसीपी सिंह, कभी अशोक चौधरी तो कभी विजय चौधरी और अब प्राथमिकता में अगर कोई सबसे करीबी है तो वह हैं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 22 मई 2025, 10:50 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कुमार के क्यों करीब हैं संजय झा ……………
Photo: UB India News Archive

भरोसे के खेल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई जवाब नहीं। वह भी भरोसे के पात्र बदलने में तो उन्हें महारथ ही हासिल है। कभी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह तो कभी आरसीपी सिंह, कभी अशोक चौधरी तो कभी विजय चौधरी और अब प्राथमिकता में अगर कोई सबसे करीबी है तो वह हैं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा। आखिर नीतीश कुमार के सबसे करीबी क्यों बने हुए हैं संजय झा? किस मकसद के कारण संजय झा अपने सभी साथियों से बढ़कर नीतीश कुमार के क्यों करीब हैं, जानते हैं?

संजय झा चले जापान?

आज की तारीख में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा नीतीश कुमार के काफी करीब हो गए हैं। नीतीश कुमार से अपने साथ के तमाम नेताओं से ज्यादा विश्वसनीय गर बने हैं तो कुछ न कुछ तो विशेषता तो होगी। ऐसा नहीं होता तो पाकिस्तान आतंकवाद को सपोर्ट करता है यह दुनिया को समझाने के लिए संजय झा को जिम्मेवारी नहीं देते।

संजय झा अपनी टीम के साथ जापान, साउथ कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर दौरे के लिए निकल चुके हैं। मकसद यह है कि सार्क संगठन के इन देशों को इस यात्रा में यह बताया जायेगा कि पाकिस्तान अब न केवल आतंकवादियों को पैसे से सपोर्ट करता है, बल्कि प्रशिक्षण भी देती है। हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों के जिन नौ अड्डों को तहस-नहस किया है उनके बारे में सही जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पाकिस्तान ने जो अटैक किया और तब भारत ने पाकिस्तान बेस को समाप्त किया। अब अगर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कोई भी आतंकी हमला होगा उसे एक्ट ऑफ वार मानकर कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संजय झा की अत्यधिक करीबी का पता इस बात से भी चलता है कि मार्च 2024 में भी इंग्लैंड की यात्रा पर जब नीतीश कुमार दिल्ली से रवाना हुए तो तब जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय झा भी उनके साथ गए। नीतीश कुमार ने तब साइंस सिटी के भ्रमण और इंग्लैंड के निवेशकों से बातचीत करने के लिए सबसे उपयुक्त संजय झा को ही समझा।

क्यों संजय झा हैं नीतीश के करीबी

भाजपा छोड़कर जदयू में आए संजय झा नीतीश कुमार के करीबी बनने के कई कारण हैं। भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर जदयू में मुख्य रूप से नीतीश कुमार की छत्रछाया में राजनीति की दूसरी पारी खेलने आना एक बड़ा कारण बना। वह भी पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ।

भाजपा से जदयू के बेहतर रिश्ते बनाने की भूमिका भी संजय झा को नीतीश कुमार का विश्वसनीय चेहरा बनाया गया। नाराज नीतीश कुमार जब-जब महागठबंधन में गए समझा बुझाकर एनडीए में लाकर उन्हें सही और सुरक्षित राह दिखाई। भाजपा के बड़े बड़े नेताओं से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं से संपर्क रहने के कारण भाजपा के नीतिगत फैसलों से हमेशा वाकिफ रखना और नीतीश कुमार को सही फीडबैक देना। बीजेपी और जदयू के बीच सीटों के बंटवारे या फिर स्थान उम्मीदवारों के चयन में न्यूट्रल समझ के साथ फैसले लेना।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰