मेरे ऊपर 100 से ज्यादा डॉक्टर्स ने किया हमला ………..

PMCH में हुई मारपीट के बाद भाजपा नेता मनीष कश्यप को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोमवार रात 9.30 बजे से गुरुवार शाम 5 बजे तक वे अस्पताल में एडमिट रहे। उन्होंने कहा, ‘मैं वहां एक 16 साल की नाबालिग का इलाज कराने गया था। बच्ची एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित थी। तीन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 23 मई 2025, 07:17 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मेरे ऊपर 100 से ज्यादा डॉक्टर्स ने किया हमला ………..
Photo: UB India News Archive

PMCH में हुई मारपीट के बाद भाजपा नेता मनीष कश्यप को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोमवार रात 9.30 बजे से गुरुवार शाम 5 बजे तक वे अस्पताल में एडमिट रहे।

उन्होंने कहा, ‘मैं वहां एक 16 साल की नाबालिग का इलाज कराने गया था। बच्ची एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित थी। तीन दिन से जांच के कारण उसका ट्रीटमेंट टाला जा रहा था।

हमने बच्ची का इलाज मांगा तो वहां 150-200 जूनियर डॉक्टर ने मुझे बेरहमी से पीटा। 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। मुझे पीटते हुए वीडियो बनाया। कहा- ये अगर नेता बन गया तो ये हमें बार-बार डिस्टर्व करेगा। इसे मारो। इसके वीडियो को बाद में वायरल किया जाएगा।’

वहीं, BJP की तरफ से किसी नेता के नहीं आने और पार्टी में बने रहने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘दोस्तों के साथ मिलकर जल्द आगे का फैसला लूंगा।’

डिस्चार्ज होने के बाद मनीष कश्यप ने उस दिन का पूरा वाकया सुनाया। पढ़ें, कश्यप की जुबानी…

‘16 मई को मैंने PMCH में 16 साल की लड़की को इलाज करवाने के लिए भेजा था। उसे वहां उसी दिन एडमिट करवाया गया था। 19 मई तक उसका इलाज शुरू नहीं हो पाया था। 19 मई यानी सोमवार दोपहर 1.30 बजे के आसपास तीन लोगों के साथ PMCH गया था। जब इलाज शुरू करने के बारे में पता किया तो बताया गया कि जांच रिपोर्ट नहीं आई है, इसलिए इलाज शुरू नहीं हो पाया है।’

‘जब डॉक्टर से इलाज शुरू नहीं होने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि जब जांच रिपोर्ट ही नहीं आई है, तो इलाज कैसे शुरू कर दें। क्या दवा चलवा दें। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इलाज शुरू हो पाएगा। उन्होंने कहा कि 48-72 घंटे के भीतर रिपोर्ट आती है।’

मैंने पूछा- रिपोर्ट आएगी तब इलाज शुरू हो जाएगा न। उन्होंने बताया हां। PMCH के भीतर से ही मैं 15 मिनट में रिपोर्ट लेकर आ गया। रिपोर्ट लाने के बाद उनका इगो हर्ट हो गया कि मैं 48 घंटे बोली और ये 15 मिनट में कैसे लेकर आ गया।

रिपोर्ट लाने के बाद जब मैंने उनसे पूछा कि अब तो रिपोर्ट आ गई। अब तो आपको समझ में आ गया होगा कि इसे कौन सी बीमारी है। इलाज शुरू कर दीजिए। तब उन्हें लगा कि मैंने उनकी डिग्री पर सवाल खड़ा कर दिया। मैंने कहा- बहन अब तो इलाज शुरू कर दीजिए। उन्होंने कहा, मैं बहन हूं क्या मैं डॉक्टर हूं। तब फिर से मैंने कहा डॉक्टर अब तो इलाज शुरू हो जाएगा ना।

इसके बाद वो मेरे ऊपर चिल्लाने लगी। मैं भी जोर-जोर से बोलने लगा कि आपके पास स्ट्रेचर नहीं है। व्हील चेयर नहीं है। हाथ जोड़ कर विनती करता हूं कि पहले उसकी जान बचाइए। इसके बाद मैंने कहा- जा रहा हूं सुपरिटेंडेंट से कंप्लेन करने। उन्होंने कहा- जाइए जहां जाकर कंप्लेन करना है कर दीजिए।

इतना बोलने के बाद मैं डिप्टी सुपरिटेंडेंट से बात करने चला गया। बात कर ही रहा था कि लगभग 100-200 जूनियर डॉक्टर वहां आए और मेरे ऊपर हमला कर दिया। ये जूनियर डॉक्टर थे या कुछ और मुझे जानकारी नहीं। जिस वक्त हमला हुआ मैं सुपरिटेंडेंट और डिप्टी सुपरिटेंडेंट के चैंबर के बीच में खड़ा था।

करीब 3 घंटे तक जूनियर डॉक्टरों ने बंधक बनाए रखा

कश्यप ने बताया, ‘मुझे वहीं के जूनियर डॉक्टर ने 2.30 से 3 घंटे तक बंधक बनाया था। गार्ड्स और बॉडीगार्ड ने बदसलूकी नहीं की। ये लोग ज्यादातर आर्मी के रिटायर्ड जवान हैं। ये लोग मेरे साथ बदलसलूकी नहीं करते हैं। वहां मुझसे एक पेपर पर साइन करवाया गया। पेपर में क्या लिखवाया और लिखा गया मुझे नहीं मालूम है।’

‘पीरबहोर थाने की पुलिस पहुंची। सभी से बात की। पुलिस के साथ मेरे भी कुछ लोग पहुंचे। मेरे कुछ लोगों को अंदर घुसने भी नहीं दिया जा रहा था। बातचीत के बाद मुझे वहां से निकाला गया।’

लेडी डॉक्टर को धक्का देने का आरोप गलत

लेडी डॉक्टर को धक्का देने का आरोप गलत है। अगर ऐसा है तो इसका सीसीटीवी फुटेज होगा, इसे देख लिया जाए। इसके रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक कर दिया जाए।

‘इन लोगों ने मुझे बहुत बेरहमी से पीटा। बहुत बुरा व्यवहार किया। जान से मारने की बात भी कह रहे थे। कह रहे थे अगर ये रहेगा, अगर नेता बन गया तो ये हमें बार-बार डिस्टर्व करेगा। इसे मारो। मारते हुए वीडियो बनाओ। इस वीडियो को बाद में वायरल किया जाएगा। ऐसी बातें वे कह रहे थे।

बुधवार को मनीष कश्यप के फेसबुक अकाउंट से ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया है-सौभाग्य न सब दिन सोता है।
बुधवार को मनीष कश्यप के फेसबुक अकाउंट से ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया है-सौभाग्य न सब दिन सोता है।

डॉक्टरों ने कहा- यहां से तुम्हें ठीक-ठाक ही निकलना होगा

‘मेरी तबीयत PMCH में ही खराब हो गई थी, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने कहा कि यहां से तुम्हें ठीक-ठाक निकलना है। चुपचाप गाड़ी में बैठना है और निकल जाना है। नहीं तो तुम्हारी गाड़ी भी तोड़ देंगे। वहां से निकलने के बाद रात 9.30 बजे मैं निजी हॉस्पिटल में एडमिट हो गया था।’

पुलिस कंप्लेन करने से कुछ नहीं होगा

कश्यप ने कहा, ‘कहां कंप्लेन दर्ज कराऊं। तमिलनाडु प्रकरण में सच दिखाया। मुझे 9 महीने तक जेल में रहना पड़ा। किससे कंप्लेन करूं। कौन सुनेगा। कंप्लेन कराके 10 डॉक्टर पर कार्रवाई कराके मैं क्या कर लूंगा। मुझे पूरे बिहार की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था को सही कराना है। इस व्यवस्था के लिए 10-12 डॉक्टर पर शिकायत दर्ज कराने से क्या हो जाएगा।’

PMCH का पूरा सिस्टम कोलेप्स

कश्यप ने कहा, ‘PMCH का सिस्टम पूरी तरह से कोलेप्स कर चुका है। पता नहीं कैसे एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल है। मुझसे मारपीट के अगले दिन आरा के कुछ पासवान लोग भी गए थे, उनके साथ भी मारपीट हुई थी।

इसके पहले एक महिला के साथ मारपीट हुई। PMCH में जो भी पत्रकार जाएगा उसके साथ मारपीट होगी। बिहार के किसी भी अस्पताल में जाएंगे तो आपके साथ मारपीट ही होगी।

ये लोग पत्रकारों से डरते हैं। बिहार के सारे सदर अस्पताल का हेड PMCH है। सदर अस्पताल और PMCH में सुधार होना चाहिए।’

मनीष कश्यप के हॉस्पिटल में भर्ती होने की पहली तस्वीर उनके फेसबुक पेज पर शेयर की थी।
मनीष कश्यप के हॉस्पिटल में भर्ती होने की पहली तस्वीर उनके फेसबुक पेज पर शेयर की थी।

समर्थक बोले तो BJP से इस्तीफा देंगे

‘जो साथ खड़े हैं उनको भी धन्यवाद, जो साथ खड़े नहीं हैं, उन्हें भी धन्यवाद। इस समय मैं केवल इतना ही बोलूंगा। मेरे हॉस्पिटल के नीचे जो खड़े हैं, जो मुझसे मिल रहे हैं, उन्हें उम्मीद है कि बिहार में कुछ बेहतर बदलाव होना चाहिए। ये वो नहीं हैं, जिन्हें दिन-रात बिहार को लूटना है। जिन्हें फुर्सत नहीं है मनीष कश्यप का हाल जानने का।’

आगे क्या करना है, इसके लिए अपने दोस्तों, समर्थकों के साथ बैठूंगा। तब निर्णय लूंगा। 2024 में 2-4 लोगों के साथ निर्णय लिया था। इस बार सबकी राय से आगे का निर्णय लूंगा। वे कहेंगे तो BJP से इस्तीफा दे दूंगा।

बच्ची को गंभीर बीमारी, उसकी जान कीमती है

बच्ची के बारे में बस इतना ही बताऊंगा कि वो चंपारण की है। बच्ची को GBS नामक बीमारी है। इसमें कमर से नीचे का हिस्सा काम करना बंद कर देता है। डॉक्टर ने बताया कि इसका एक इंजेक्शन 24-30 हजार रुपए का होता है। इसका ट्रीटमेंट 2-3 महीने तक चलता है। ये बहुत महंगा इलाज है। PMCH में इसका फ्री में इलाज होता है। इससे ज्यादा मैं उस बच्ची के बारे में नहीं बताना चाहूंगा। बच्ची का स्वस्थ होकर PMCH से आना बेहद जरूरी है। प्राइवेट अस्पताल में इस इलाज का खर्च 10 लाख से भी ज्यादा का है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰