पटना के NMCH में आखिर ये हो क्या रहा ….

बिहार की राजधानी पटना का नालंदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल यानी NMCH काफी लंबे समय से गलत वजहों से चर्चाओं में बना रहा है. कभी इस अस्पताल से खबर आई कि यहां रखे गए एक शव से उसकी आंखें ही निकाल ली गई तो कभी खबर आई कि चूहों ने मरीज के पैर की उंगलियां […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 24 मई 2025, 04:36 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना के NMCH में आखिर ये हो क्या रहा ….
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजधानी पटना का नालंदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल यानी NMCH काफी लंबे समय से गलत वजहों से चर्चाओं में बना रहा है. कभी इस अस्पताल से खबर आई कि यहां रखे गए एक शव से उसकी आंखें ही निकाल ली गई तो कभी खबर आई कि चूहों ने मरीज के पैर की उंगलियां ही कुतर दीं. इन मामलों के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हुए लेकिन व्यवस्थाएं ज्यों की त्यों ही बनीं रही, कहीं कुछ नहीं बदला.  अब एक बार फिर ये अस्पताल चर्चाओं में है. इस बार यहां से एक महिला का शव ही गायब हो गया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित परिजन महिला के शव की तलाश में कई दिनों तक अस्पताल का चक्कर काटते रहे.

आखिरकार नहीं ही मिला शव

अस्पताल में व्यवस्थाएं कितनी लचर है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि परिजनों के 12 दिनों तक तमाम प्रयासों और कई बार यहां के चक्कर लगाने के बाद भी अस्पताल प्रशासन महिला के शव को उन्हें नहीं सौंप पाया. कहा गया कि शव मिल ही नहीं रहा है. आखिरकार पीड़ित परिजनों को मजबूरी में थक हार कर पुआल का पुतला बनाकर बुजुर्ग महिला का दाह संस्कार करना पड़ा. पीड़ित परिवार बहुत ही गरीब हैं. मृतका की आत्मा की शांति के लिए गांव में लोग चंदा कर श्राद्धकर्म करा रहे हैं. मिल रही जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में की गई है. परिवार की मानें तो एनएमसीएच प्रशासन शव के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है. कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है।

तेजस्वी ने पहुंचाया था अस्पताल

दीपक कुमार (मृतक महिला के बेटे) ने बताया कि मां के साथ शादी समारोह में शामिल होने वह पटना जिला के सालिमपुर गए थे. जहां से 11 मई को दोनों लौट रहे थे. उसी दौरान बख्तियारपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटे जख्मी हो गए. जख्मी खून से लथपथ सड़क पड़े थे, उसी दौरान उधर से पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव का काफिला गुजर रहा था. तेजस्वी यादव  के काफिले के वाहन से दोनों को बख्तियारपुर अस्पताल पहुंचाया गया था.

कुछ दिन पहले मरीज की उंगलियां कुतर गए थे चूहे

NMCH में कुछ दिन पहले ही चूहों ने एक मरीज की उंगलियां ही कतुर डाला. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है कि चूहें पर आरोप लग रहे हो, इससे पहले चूहें ने शराब पी, फिर बांध को ही काट डाला. नालंदा जिला निवासी अवधेश कुमार जो कि अपना इलाज कराने के लिए पटना के NMCH में हड्डी रोग विभाग के यूनिट 4 में बेड संख्या 55 पर भर्ती थे. इसी दौरान रात को जब वो सो रहे थे तो उनके उंगलियों को चूहें ने कतुर दिया. इसके बाद तमाम विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाना शुरू किया. इस मामले को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बहुत गंभीरता से उठाया था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰